Shakti Pumps Share Price: ₹236 करोड़ के ऑर्डर से खरीद का तूफान, शेयर 12% तक भागा

Shakti Pumps Share Price: यह वर्क ऑर्डर पूरे महाराष्ट्र के लिए 10,000 ऑफ ग्रिड सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स पंप्स के लिए है। शक्ति पंप्स पर इन पंपों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग की जिम्मेदारी है

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 6:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Shakti Pumps को मिले इस काम को वर्क ऑर्डर जारी होने के 60 दिनों के अंदर पूरा किया जाना है।

Shakti Pumps Share Price: कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन बनाने वाली शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों में 10 सितंबर को दिन में 12 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 524.90 रुपये के हाई तक गया। बाद में करीब 7.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 503.20 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। बंपर शेयर खरीद की वजह है कंपनी को 235.92 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलना। शक्ति पंप्स इंडिया ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसे यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से ​मिला है।

यह वर्क ऑर्डर पूरे महाराष्ट्र के लिए 3 हॉर्सपावर (HP), 5 HP, 7.5 HP की 10,000 ऑफ ग्रिड सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स (SPWPS) पंप्स के लिए है। ऑर्डर 'मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना' के तहत है। इस काम को वर्क ऑर्डर जारी होने के 60 दिनों के अंदर पूरा किया जाना है।

शक्ति पंप्स पर इन SPWPS पंपों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग की जिम्मेदारी है। ऑर्डर की वैल्यू GST के बिना 216.64 करोड़ रुपये और GST के साथ 235.92 करोड़ रुपये है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है।


3 साल में Shakti Pumps India 266 प्रतिशत चढ़ा

शक्ति पंप्स इंडिया के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 3 साल में 266 प्रतिशत और 10 साल में 2000 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। वहीं एक साल में कीमत लगभग 40 प्रतिशत फिसली है। BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 914.95 रुपये और एडजस्टेड लो 457 रुपये है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

शक्ति पंप्स इंडिया का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 816.28 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा करीब 43 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 3.48 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 2,643.11 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 243.79 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 19.89 करोड़ रुपये रही।

IRB Infra Share Price: 25% बढ़ी टोल से कमाई, जोश में 8% उछल पड़े शेयर, इस एक्सप्रेसवे का रहा धमाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।