निफ्टी के लिए 18,550 लक्ष्मण रेखा, आखिरी घंटे में बाजार में तेजी संभव- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि 18,700, 18,750 और 18,800 कॉल और 18700, 18,650 और 18,600 पुट की रेंज है और निफ्टी इस ऑप्शन की रेंज को नहीं तोड़ रहा है

अपडेटेड Dec 05, 2022 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने बड़े दिन से पहले बाजार सीमित दायरे में कामकाज कर रहा है। एक्जिट पोल से पहले बाजार बेहद सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

Market View on Anuj Singhal - कारोबारी दिन के आखिरी डेढ़ घंटे में बाजार की आगे की चाल कैसी रह सकती है और बाजार में आगे निवेश की रणनीति क्या होनी इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बड़े दिन से पहले बाजार सीमित दायरे में कामकाज कर रहा है। एक्जिट पोल से पहले बाजार बेहद सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 18,600-18,700 के दायरे में घूम रहा है। इस बीच चीन के खुलने की खबरों से मेटल शेयरों की चमक बढ़ी है। कारोबारी दिन के आधे घंटे में बैंकों में आउटपरफॉर्मेंस जारी है हालांकि IT शेयर कमजोर नजर आ रहे है।

निफ्टी पर रणनीति

बाजार में आगे निवेशक निफ्टी पर क्या रणनीति बनाए इसपर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि 18,700, 18,750 और 18,800 कॉल और 18700, 18,650 और 18,600 पुट की रेंज है और निफ्टी इस ऑप्शन की रेंज को नहीं तोड़ रहा है। 18,600 पर खरीदारी की स्ट्रैटजी और 18,700 पर बिकवाली की स्ट्रैटजी काम कर रही है। 18,550 अब निफ्टी की लक्ष्मण रेखा है। आखिरी घंटे में बाजार में तेजी संभव है।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

आज निफ्टी के मुकाबले ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। 43,200-43,250 पर रजिस्टेंस है। 43,000 straddle प्रीमियम 40 घंटा है।

अब तक कैसी रही है बाजार की चाल

सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निचले स्तरों से निफ्टी 70 तो बैंक निफ्टी 300 प्वाइंट सुध है। SBI, HINDLACO, JSW और इंडसइंड बैंक ने बाजार को सहारा दिया है। बैंक निफ्टी आज ज्यादा मजबूत कारोबार कर रहा है। इस बीच कमजोर बाजार में भी मेटल शेयर चमके है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 8 महीने की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। हिंडाल्को, नाल्को, टाटा स्टील में 3% तक की तेजी आई है। वहीं FMCG और IT में हल्की मुनाफावसूली आई है। इस बीच फाइनेंस शेयरों का बाजार में आज बोलबाला दिख रहा है। वहीं वायदा के 6 TOP GAINERS में से 4 NBFCs के शेयर है जबकि M&M Finance, Manapuram, 5 परसेंट से ज्यादा दौड़े है। M&M Finance के अच्छे नवंबर अपडेट से सहारा मिला है।

इस बीच बाजार में तेजी के ट्रिगर पर बात करें तो  HINDALCO, TATA STEEL, MANNAPURAM और VEDL में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि BRITTANIA, NESTLE, BHEL और TATA MOTORS में मंदी नजर आ रही है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।