Stock in News: एक हादसे में झुलसे शेयर, धड़ाधड़ बिकवाली पर आई 3% की गिरावट

Stock in News: घरेलू स्टॉक मार्केट में पिछले साल लिस्ट हुई इस कंपनी के शेयर एक हादसे की वजह से आज धड़ाम हो गए। महज 7 महीने में निवेशकों का पैसा 140% बढ़ाने वाली इस कंपनी की एक फैसिलिटी में हादसे के चलते एक मजदूर की मौत हो गई और कुछ घायल भी हुए तो इसकी आंच में शेयर झुलस गए। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jul 15, 2026 पर 11:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
14 जुलाई को Jain Resource Recycling की एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में भट्ठी में धमाका हो गया जिसमें एक मजदूर की जान चली गई और कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

Jain Resource Recycling Share Price: नॉन-फेरस मेटल प्रोडक्ट्स की रिसाइकलिंग और मैन्युफैक्चरिंग करने वाली जैन रिसोर्स रिसाइकलिंग के शेयर आज खरीदारी के माहौल में भी धड़ाम हो गए। एक कारोबारी दिन पहले 14 जुलाई की शाम में कंपनी ने अपनी एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में हादसे की जानकारी दी जिसमें एक मजदूर की मौत हुई और कुछ लोग घायल हुए। इसकी आंच आज स्टॉक मार्केट में भी महसूस हुई और शेयर करीब 3% टूट गए। फिलहाल बीएसई पर यह 2.04% की गिरावट के साथ ₹323.35 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 2.94% टूटकर ₹320.40 तक आ गया था।

कैसा हादसा हुआ है Jain Resource Recycling के प्लांट में

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक 14 जुलाई को जैन रिसोर्स रिसाइकलिंग की एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में भट्ठी में धमाका हो गया जिसमें एक मजदूर की जान चली गई और कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यह फैसिलिटी तमिलनाडु में तिरुवल्लुवर जिले के गुम्मीडिपूंडी में स्थित है। कंपनी का कहना है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसका इवैल्युएशन किया जा रहा है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि हादसे से जो नुकसान हुआ है, वह इंश्योरेंस कवरेज के तहत है। फिलहाल हादसे के बाद इस फैसिलिटी में अस्थायी तौर पर कामकाज बंद है।


अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

जैन रिसोर्स रिसाइकलिंग के शेयरों ने निवेशकों को कम समय में ही छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इसके ₹1,250 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹232 के भाव पर शेयर जारी हुए थे जिसकी मार्केट में 1 अक्टूबर 2025 को एंट्री हुई थी। पिछले साल 1 अक्टूबर 2025 को यानी लिस्टिंग के दिन बीएसई पर यह ₹247.80 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए लिस्टिंग के बाद एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 7 ही महीने में यह 139.69% उछलकर 8 मई 2026 को ₹593.95 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल पर आईपीओ निवेशक 156.01% मुनाफे में पहुंच गए यानी कि आईपीओ निवेशकों का पैसा ढाई गुना से अधिक बढ़ गया।

Kusumgar के शेयरों की धांसू लिस्टिंग, IPO को 135 गुना बोली मिलने के बाद 37% का लिस्टिंग गेन

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।