अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
निफ्टी ने अब लगातार 3 दिन LOWER HIGH और LOW बनाया। आज फिर रिस्क रहेगा कि निफ्टी LOWER LOW बनाए। निफ्टी का 10 DEMA 25,150 और 20 DEMA 25,025 पर है। बैंक निफ्टी मजबूत लेकिन एक दिक्कत है। पिछले कुछ दिनों से बैंक निफ्टी ने आउटपरफॉर्म किया। हालांकि एक लेवल पर रैली को बड़ा रजिस्टेंस मिल रहा है।
आज के संकेत
आज गिफ्ट निफ्टी के नीचे होने का कारण ग्लोबल संकेत हैं। US बाजारों में ऊपर से तेज गिरावट आई। फेड चेयरमैन जिरोम पॉवेल ने कहा कि पॉलिसीमेकर्स महंगाई और लेबर मार्केट में बैलेंस बनाने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। पॉवेल की चेतावनी- दो तरफा रिस्क का मतलब है कि ब्याज दरें घटाने का रास्ता साफ नहीं है। ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिमी देशों से रूस का तेल कम लेने को कहा। रूस से सप्लाई की चिंता में क्रूड 2% भागा है और ब्रेंट का भाव $68 के पास पहुंचा है। FIIs की लगातार बिकवाली के चलते भारतीय रुपये कल फिर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा।
29 Aug के बाद FIIs की कैश में सबसे बड़ी बिकवाली रही। FIIs ने F&O में भी अब शॉर्ट कवरिंग की रफ्तार कम की। ये भी संभव है कि FIIs को शॉर्ट कवर ही नहीं करना पड़े। मंथली एक्सपायरी में अब सिर्फ 5 दिन ही बचे हैं। अब बड़ी वाली कवरिंग 25,450 के ऊपर ही आएगी।
निफ्टी: कितना नीचे जा सकता है?
29 अगस्त से 18 सितंबर तक निफ्टी में 1000 अंक की रैली आई थी, लेकिन अब करीब 300 अंक गिर चुका है। अगर 38.2% रिट्रेसमेंट हुआ तो 25,042 पर गिरावट रुक सकती है, वहीं 20 DEMA भी 25,025 के पास है। इसलिए 25,000-25,050 का लेवल मजबूत समर्थन है। अगर 61.8% रिट्रेसमेंट हुआ तो निफ्टी 24,800 तक जा सकता है। बैंक निफ्टी अपेक्षाकृत मजबूत है, लेकिन IT स्टॉक्स में रैली की 60% वापसी हो चुकी है।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
डे ट्रेडर्स दोनों तरफ के मौके तलाशें। पोजिशनल ट्रेडर्स 10 और 20 DEMA के बीच में खरीदें। खरीदारी का जोन 25,000-25,150 पर है इसके लिए SL- 24,800 पर है। बैंक निफ्टी इस समय ट्रेडिंग के लिए बेहतर है। ऑटो शेयरों में हर गिरावट में पोजीशन बढ़ाएं। जिन बैंकों के वैल्युएशन सस्ते हैं उनकर फोकस कर सकते हैं। PSU बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक में मजबूती है। कुछ चुनिंदा क्विक कॉमर्स और रिटेल शेयर भी मजबूत हैं।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,000-25,075 (कल का निचला स्तर, 20 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,800-24,850 (टेक्निकल सपोर्ट) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,150-25,200 जो इसका न्यूट्रल जोन भी है। बड़ा रजिस्टेंस 25,250-25,300 (कल का शिखर) पर है। खरीदारी का जोन 25,025-25,075 पर है। इसके लिए सख्त SL 24,975 पर लगाए। बिकवाली का जोन 25,150-25,200 पर है इसके लिए सख्त SL 25,250 पर लगाए।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक मजबूत इंडेक्स रहा है। खरीदारी का जोन 55,300-55,400 पर है जबकि पोजीशन जोड़ने का जोन 55,200-55,300 पर है। लॉन्ग सौदों में 55,100 का सख्त SL लगाएं। अकेला रजिस्टेंस 55,600-55,700 पर है। 55,700 के ऊपर 56,000 तक जा सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।