Get App

Stock Market holiday: कल बुधवार को बंद है शेयर बाजार, जानिए क्यों नहीं होगी BSE-NSE पर ट्रेडिंग

Stock Market holiday: मुहर्रम के साथ नए इस्लामिक ईयर की शुरुआत होती है। यह इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का पहला महीना है। इसी वजह से 17 जुलाई को शेयर बाजार बंद रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 6:45 PM
Stock Market holiday: कल बुधवार को बंद है शेयर बाजार, जानिए क्यों नहीं होगी BSE-NSE पर ट्रेडिंग
Stock Market holiday: 17 जुलाई को मुहर्रम की वजह से बंद रहेंगे शेयर बाजार

Stock Market holiday: शेयर बाजार में बुधवार 17 जुलाई को छुट्टी है। बजट से पहले अब तीन कारोबारी सेशन बचे हैं। मुहर्रम की वजह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 17 जुलाई को ट्रेडिंग नहीं होगी। BSE ने अपनी तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, शेयरों में किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके साथ ही SLB, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव में भी ट्रेडिंग नहीं होगी।

मुहर्रम के साथ नए इस्लामिक ईयर की शुरुआत होती है। यह इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का पहला महीना है। इसी वजह से 17 जुलाई को शेयर बाजार बंद रहेगा।

शेयर बाजार अगस्त और अक्टूबर में एक एक दिन के लिए बंद होगा। हालांकि इसके अलावा शनिवार और रविवार को हर हफ्ते बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। नवंबर में शेयर बाजार वीकेंड के अलावा और दो दिन बंद रहने वाला है। नवंबर में एक दिन दिवाली प्रतिपदा पर और एक दिन गुरुनानक जयंति के मौके पर बंद रहेगा। जबकि दिसंबर में वीकेंड के अलावा एक दिन 25 दिसंबर को क्रिसमस के लिए बाजार बंद रहेगा।

मुहर्रम के मौके पर कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट सेगमेंट में सुबह की ट्रेडिंग बंद रहेगी। सुबह की ट्रेडिंग की टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होती है। हालांकि इस दौरान शाम के सेशन के लिए ट्रेडिंग जारी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें