Share Market Crash: सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले ने पश्चिमी एशिया में ऐसी टेंशन बढ़ा दी कि उसकी आंच में घरेलू शेयर मार्केट बुरी तरह झुलस गया। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की पूंजी ₹5 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई यानी कि निवेशकों की दौलत ₹5 लाख करोड़ से अधिक डूब गई। इस आंच में सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी टूटकर 22550 के एकदम करीब आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी हाहाकार है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1-1% की गिरावट है।
