Share Market Crash: अधिकतर एशियाई बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 396 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी गिरकर 22650 के करीब आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मार्केट में रौनक है और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 में करीब आधे फीसदी की बढ़त है तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1% से अधिक। इस मिले-जुले माहौल में शुरुआती कारोबार में मार्केट खुलते ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप डेढ़ लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी कि निवेशकों की दौलत डेढ़ लाख करोड़ रुपये से बढ़ गई।
