शेयर बाजारों में शुक्रवार, 24 अक्टूबर को गिरावट है। BSE सेंसेक्स सुबह बढ़त के साथ 84,667.23 पर खुला। लेकिन फिर यह 599.25 अंक टूटकर 83,957.15 के लो तक गया। यह लेवल दिन के हाई 84,707.44 से 750 अंक कम है। इसी तरह NSE निफ्टी भी हरे निशान में 25,935.10 पर खुला। फिर 173.2 अंकों की गिरावट के साथ 25,718.20 के लो तक गया।
