Get App

Share Market Crash: सेंसेक्स दिन के हाई से 359 अंक टूटकर बंद, बाजार में इन 6 वजहों से दिखी गिरावट

Share Market Crash: शेयर बाजार में सोमवार को दिखी बढ़त के बाद मुनाफावसूली हो रही है। विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को सेलर रहे थे। रुपया मंगलवार को 21 पैसे टूटा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 गिरावट में रहे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 4:30 PM
Share Market Crash: सेंसेक्स दिन के हाई से 359 अंक टूटकर बंद, बाजार में इन 6 वजहों से दिखी गिरावट
घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,492.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सोमवार को हरे निशान में बंद होने के बाद शेयर बाजार मंगलवार, 28 अक्टूबर को फिर से लाल निशान में आ गए। BSE सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ 84,625.71 पर खुला। इसके बाद पिछली क्लोजिंग से 208.1 अंकों के उछाल के साथ 84,986.94 के हाई तक गया। लेकिन फिर यह 559.45 अंक टूटकर 84,219.39 के लो तक गया। इसी तरह NSE निफ्टी भी लाल निशान में 25,9390.95 पर खुला। फिर पिछली क्लोजिंग से 156 अंकों की गिरावट के साथ 25,810.05 के लो तक गया।

कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 150.68 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 84,628.16 पर और निफ्टी 29.85 अंक या 0.11% टूटकर 25,936.20 पर बंद हुआ। निफ्टी पर PSU बैंक और प्राइवेट बैंक को छोड़कर बाकी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे।

आज इन वजहों से शेयर बाजार में गिरावट

1. ब्याज दर पर फेडरल रिजर्व का फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें