Get App

Share Market Crash: US-Iran War की आंच में झुलसा Sensex, इन 5 वजहों से Nifty धड़ाम

Share Market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 7 सितंबर को मार्केट में बिकवाली का ऐसा दबाव आया कि इंट्रा-डे में सेंसेक्स (Sensex) 545 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी 23750 के नीचे आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के साथ-साथ पांच ऐसी वजहें रहीं, जिन्होंने आज मार्केट पर दबाव बनाया। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 3:56 PM
Share Market Crash: US-Iran War की आंच में झुलसा Sensex, इन 5 वजहों से Nifty धड़ाम
एक कारोबारी दिन पहले 4 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 362.57 प्वाइंट्स यानी 0.48% की बढ़त के साथ 76,515.43 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24.25 प्वाइंट्स यानी 0.10% की मजबूती के साथ 23,897.70 पर बंद हुआ था। आज ये लाल खुले।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की आंच में एक बार फिर स्टॉक मार्केट झुलस गया। इसकी आंच में फिसलकर इंट्रा-डे में सेंसेक्स 545 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 23750 के नीचे आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला रुझान दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी रौनक रही। निफ्टी मिडकैप 100 में करीब आधे फीसदी की गिरावट रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 7 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 382.62 प्वाइंट्स यानी 0.50% की गिरावट के साथ 76,132.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 118.55 प्वाइंट्स यानी 0.50% की फिसलन के साथ 23,779.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 544.91 प्वाइंट्स टूटकर 75,970.52 और निफ्टी 159.80 प्वाइंट्स गिरकर 23,737.90 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

कच्चे तेल में उबाल

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की बढ़ती आंच में कच्चा तेल फिर उबल पड़ा। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स उछलकर प्रति बैरल $97 के करीब पहुंचा तो मार्केट पर दबाव पड़ा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की बात करें तो अमेरिकी नौसेना के दो जहाजों पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागी तो अमेरिका ने भी शनिवार को ईरान के तीन टैंकरों पर हमला किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें