Share Market Crash: 5 वजहों से Nifty लाल बंद, डे-हाई से 600 प्वाइंट्स टूटा Sensex

Share Market Crash: घरेलू स्टॉक मार्केट में एकाएक बिकवाली की ऐसी आंधी आई कि सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल हो गए। आईटी सेक्टर के दबाव में सेंसेक्स डे-हाई से 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23,300 के नीचे आ गया। जानिए मार्केट में इस दबाव की 5 मुख्य वजह

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 21 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 564.03 प्वाइंट्स यानी 0.76% की बढ़त के साथ 74,858.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 67.90 प्वाइंट्स यानी 0.29% के उछाल के साथ 23,414.30 पर बंद हुआ था। आज ये बढ़त के साथ खुले।

Share Market Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज शुरुआती बढ़त पूरा गंवाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी लाल हो गए। डे-हाई से सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23300 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी ऐसा रुझान दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट है के साथ बंद हुए। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 22 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 329.91 प्वाइंट्स यानी 0.44% की गिरावट के साथ 74,529.08 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 85.30 प्वाइंट्स यानी 0.36% की फिसलन के साथ 23,329.00 पर बंद हुआ है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 179.94 प्वाइंट्स उछलकर 75,038.93 तक पहुंचा था जिससे फिर यह 615.22 प्वाइंट्स टूटकर 74,423.71 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी 50 भी 74.70 प्वाइंट्स चढ़कर 23,489.00 तक पहुंचा था, जिससे फिर यह 203.25 प्वाइंट्स गिरकर 23,285.75 तक आ गया था।

Stock Market Crash: ये है वजह

IT Stocks का भारी दबाव


सेक्टरवाइज मार्केट पर आज सबसे तगड़ा दबाव आईटी सेक्टर ने बनाया, जिसका निफ्टी इंडेक्स करीब 1% टूट गया। अधिकतर अहम सेक्टर के इंडेक्स आज लाल रहे। आईटी सेक्टर पर सीएलएसए और गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट से दबाव बना है, जिसमें जिक्र है कि डिमांड में सुस्ती से मीडियम-टर्म में कमाई के आउटलुक पर असर पड़ सकता है। सीएलएसए का कहना है कि जियो-पॉलिटिक्स, ऊंची ब्याज दरों और महंगाई के चलते मैक्रो फंडामेंटल्स की कमजोरी से आईटी कंपनियों की कमाई फिसल सकती है।

कच्चे तेल में उबाल

लगातार चार सेशंस में गिरावट के बाद वैश्विक ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड उछलकर प्रति बैरल $101 के पार पहुंचा तो इसकी आंच में मार्केट झुलस गया। चूंकि भारत कच्चे तेल की अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है तो इसमें उछाल से इंपोर्ट बिल बढ़ सकता है और कॉरपोरेट के कॉस्ट और मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹576.20 करोड़ के शेयरों की नेट बिकवाली की, जिससे मार्केट पर दबाव आया।

मुनाफावसूली

एक कारोबारी दिन पहले की तेजी के बाद आज भी मार्केट बढ़त के साथ खुला था तो ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली दिखने लगी जिससे मार्केट नीचे आया।

टेक्निकल आउटलुक

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर (Ponmudi R) का कहना है कि निफ्टी 50 हल्की बढ़त के साथ 23,454 के लेवल के पास खुला। रिकवरी बनाए रखने और 23,500–23,600 की तरफ बढ़ने के लिए इंडेक्स को इस लेवल से ऊपर बने रहना होगा। हालांकि यह जोन एक अहम रेजिस्टेंस बैंड भी बना हुआ है यानी यहां फिर से बिकवाली का दबाव बन सकता है। नीचे की तरफ 23,300 तत्काल सपोर्ट के तौर पर है और उसके बाद 23,200 का सपोर्ट होगा। इन लेवल से ऊपर बने रहने पर रिकवरी की संभावना रहेगी लेकिन 23,200 का लेवल टूटा तो फिर से बिकवाली का दबाव बन सकता है।

पोनमुडी का कहना है कि मोमेंटम में हल्का सुधार हुआ है और RSI बढ़कर लगभग 38 पर पहुंच गया है लेकिन यह अभी भी कमजोर दायरे में है यानी कि रिकवरी अभी शुरुआती दौर में है और इसके लिए और मजबूत खरीदारी की जरूरत है। पोनमुडी के मुताबिक ओवरऑल नियर टर्म का टेक्निकल आउटलुक सतर्कता के साथ पॉजिटिव बना हुआ है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।