Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की आंच में एक बार फिर स्टॉक मार्केट झुलस गया। इसकी आंच में फिसलकर इंट्रा-डे में सेंसेक्स 545 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी टूटकर 23750 के नीचे आ गया था और लाल बंद हुए। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला रुझान दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी रौनक रही। निफ्टी मिडकैप 100 में करीब आधे फीसदी की गिरावट रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेक्टरवाइज आईटी, मेटल, रियल्टी और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर ने मार्केट पर ऐसा दबाव बनाया कि यह संभल ही नहीं पाया। फार्मा सेक्टर ने इसे संभालने की कोशिश तो की लेकिन इसका निफ्टी इंडेक्स में महज आधे फीसदी से थोड़ी अधिक ही मजबूती आई। मार्केट पर आज सबसे तगड़ा दबाव तो आईटी सेक्टर से रहा जिसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक में भी 1-1% से अधिक गिरावट आई। बिकवाली के इस दबाव में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक गिर गया।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 7 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 382.62 प्वाइंट्स यानी 0.50% की गिरावट के साथ 76,132.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 118.55 प्वाइंट्स यानी 0.50% की फिसलन के साथ 23,779.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 544.91 प्वाइंट्स टूटकर 75,970.52 और निफ्टी 159.80 प्वाइंट्स गिरकर 23,737.90 तक आ गया था।
निवेशकों के ₹3.13 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 04 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,89,74,677.41 करोड़ था। आज यानी 07 सितंबर 2026 को यह घटकर ₹4,86,61,056.38 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹313,621.03 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के सिर्फ 7 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 7 ही आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज एलएंडटी, एयरटेल और मारुति सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
243 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4729 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2010 शेयर आज मजबूत हुए तो 2474 में गिरावट रही जबकि 245 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 243 शेयर एक साल के हाई और 115 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 43 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।