Share Market Crash: हाहाकार, Sensex में 893 अंकों की गिरावट, Nifty आया 23900 के नीचे, ₹4 लाख करोड़ स्वाहा

Sensex-Nifty Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1-1% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी और मेटल समेत तीन सेक्टर ने मार्केट पर ऐसा दबाव बनाया कि फार्मा सेक्टर की मेडिसिन काम नहीं आई और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ से अधिक घट गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 4:14 PM
Share Market Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स के सिर्फ चार स्टॉक्स ही ग्रीन बंद हुए।

Share Market Crash: एशियाई बाजार में बिकवाली के भारी दबावों के बीच निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी भी धड़ाम हो गए। सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स डे-हाई से 1100 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो निफ्टी भी 23800 के नीचे तक गिर गया था। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखने लगा और करीब आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए निफ्टी मिडकैप 100 तो 1% अधिक की गिरावट के साथ और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब आधे फीसदी टूटकर बंद हुआ।

सेक्टरवाइज मार्केट पर आज आईटी और मेटल सेक्टर ने भारी दबाव बनाया। निफ्टी आईटी 2% से अधिक तो निफ्टी मेटल 3% से अधिक फिसल गया। निफ्टी पीएसयू बैंक भी करीब 2% की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी 1% से अधिक तो निफ्टी प्राइवेट बैंक आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी फार्मा ने मार्केट को संभालने की कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 1% मजबूत हुआ।

ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ से अधिक घट गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹4 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 893.39 प्वाइंट्स यानी 1.16% की फिसलन के साथ 76,200.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 278.80 प्वाइंट्स यानी 1.16% की गिरावट के साथ 23,824.10 पर बंद हुआ है।  इंट्रा-डे में सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 77,194.83 के हाई तक पहुंचा था जिससे यह 1112.32 प्वाइंट्स टूटकर 76,082.51 तक आ गया तो निफ्टी भी 24,135.50 के इंट्रा-डे हाई से 350.55 प्वाइंट्स फिसलकर 23,784.95 तक टूट गया।


निवेशकों के ₹4.63 लाख करोड़ स्वाहा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,79,71,942.04 करोड़ था। आज यानी 22 जून 2026 को यह फिसलकर ₹4,75,08,914.09 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹4,63,027.957 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के सिर्फ 4 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ चार स्टॉक्स- पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और मारुति ही आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, टीसीएस और बीईएल में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1

195 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4447 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1496 शेयर मजबूत हुए तो 2794 में गिरावट रही जबकि 157 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 195 शेयर एक साल के हाई और 55 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 7 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 7 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।