Share Market Crash: ₹10 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex में 1456 अंकों की गिरावट, Nifty आया 23400 के नीचे

Share Market Crash: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। चौतरफा गिरावट में आज निवेशकों की दौलत ₹9 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। चेक करें कि किन सेक्टर ने आज मार्केट पर अधिक दबाव बनाया और ओवरऑल मार्केट की स्थिति कैसी रही

अपडेटेड May 12, 2026 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
Sensex-Nifty Closes Deep Red: इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1565.78 प्वाइंट्स गिरकर 74,449.50 और निफ्टी 50 भी 467.45 प्वाइंट्स फिसलकर 23,348.40 पर आ गया था।

Share Market Crash: कच्चे तेल के प्रति बैरल $105 के पार जाने और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलने के चलते आज मार्केट बुरी तरह टूट गया। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी तो करीब 2% फिसल गए। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2% से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 3% फिसल गया। सेक्टरवाइज शुरुआती तेजी खोते हुए निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल भी रेड जोन में आ गए। मार्केट पर आज सबसे अधिक दबाव आईटी और रियल्टी सेक्टर ने बनाया जिनके निफ्टी इंडेक्स आज 3-3% से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी ऑटो भी 2% से अधिक कमजोर हुआ।

चौतरफा इस बिकवाली के चलते ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹10 लाख करोड़ से अधिक घट गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹10 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 1456.04 प्वाइंट्स यानी 1.92% की गिरावट के साथ 74,559.24 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 436.30 प्वाइंट्स यानी 1.83% की फिसलन के साथ 23,379.55 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1565.78 प्वाइंट्स गिरकर 74,449.50 और निफ्टी 50 भी 467.45 प्वाइंट्स फिसलकर 23,348.40 पर आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹10 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 11 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,66,58,569.684 करोड़ था। आज यानी 12 मई 2026 को मार्केट में चौतरफा हाहाकार में यह ₹4,56,99,945.78 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹10,22,819 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 1 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ एसबीआई ही आज ग्रीन जोन में बंद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 11

93 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4410 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 869 शेयर मजबूत हुए तो 3412 में गिरावट रही जबकि 129 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 93 शेयर एक साल के हाई और 45 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 11

आज दिन भर ऐसा रहा स्टॉक मार्केट का हाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।