Sensex-Nifty closes red: ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता जैसी चुनौतियों से जूझ रहे शेयर मार्केट को रेपो रेट में बढ़ोतरी ने और झटका दिया। इसके आसार पहले से ही थे लेकिन आरबीआई ने महंगाई के अपने आउटलुक को भी बढ़ाया तो इससे मार्केट पर दबाव बढ़ाया। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1311 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 22200 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का खासा दबाव दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में ढाई फीसदी के आस-पास गिरावट रही। इस आंधी में आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹11 लाख करोड़ से अधिक घट गया।
रेपो रेट और महंगाई के अनुमान में बढ़ोतरी ने ऐसा भंवर बनाया कि मार्केट फिसलता गया। इसकी आंच ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में गहरे महसूस हुई। निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी 3% से अधिक टूट गया तो निफ्टी ऑटो में ढाई फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी एफएमसीजी भी 2% से अधिक कमजोर हुआ और निफ्टी पीएसयू बैंक 1% और निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 1%। आईटी सेक्टर ने मार्केट को संभालने की कोशिश की लेकिन यह भी 1% से अधिक की बढ़त गंवाते हुए हल्की गिरावट के साथ लाल बंद हुआ।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें आज 08 अक्टूबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन (Sensex) 1045.46 प्वाइंट्स यानी 1.44% की गिरावट के साथ 71,593.24 और निफ्टी (Nifty) भी 371.25 प्वाइंट्स यानी 1.64% की फिसलन के साथ 22,231.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1,310.95 प्वाइंट्स टूटकर 71,327.75 और निफ्टी भी 423.15 प्वाइंट्स गिरकर 22,179.90 तक आ गया था। निफ्टी ने आज एक साल का निचला स्तर तोड़ दिया और नया 52-वीक लो बनाया।
निवेशकों के ₹11.30 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 07 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,72,35,273.39 करोड़ था। आज यानी 08 अक्टूबर 2026 को यह घटकर ₹4,61,04,488.39 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹11,30,785 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के सिर्फ 3 शेयर ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ तीन- टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और इंफोसिस ही आज बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट आज आईटीसी, इंडिगो और पावरग्रिड में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
131 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4654 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1003 शेयर आज मजबूत हुए तो 3426 में गिरावट रही जबकि 225 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 131 शेयर एक साल के हाई और 309 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 43 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।