NBCC Q2 Results: सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd ने गुरुवार, 5 नवंबर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.8% बढ़कर ₹206 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹154 करोड़ का मुनाफा हुआ था।
कंपनी का रेवेन्यू भी 16.5% बढ़ा। यह ₹3,396 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में रेवेन्यू ₹2,914 करोड़ था।
EBITDA में दोगुने से ज्यादा बढ़ोतरी
NBCC का EBITDA दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹225.5 करोड़ हो गया। पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह ₹104.5 करोड़ था।
कंपनी के EBITDA मार्जिन में भी सुधार हुआ है। सितंबर तिमाही में यह 6.6% रहा। पिछले साल इसी अवधि में मार्जिन 3.6% था।
25% अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
NBCC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। कंपनी हर ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹0.25 का डिविडेंड देगी। यानी शेयर की फेस वैल्यू पर 25% डिविडेंड मिलेगा।
कंपनी ने डिविडेंड के लिए 11 नवंबर 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख तक कंपनी के शेयर रखने वाले निवेशक डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। इसका भुगतान कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत तय समयसीमा में किया जाएगा।
NBCC (India) Ltd के शेयर गुरुवार को BSE पर 3.34% की बढ़त के साथ ₹80.40 पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक 13.46% गिरा है। वहीं, एक साल के दौरान इसमें 27.83% की गिरावट आई है।
NBCC के शेयर का 52 हफ्तों का हाई ₹126 और लो ₹67.05 रहा है। कंपनी का डिविडेंड यील्ड 1.24% है। कंपनी का मार्केट कैप 21.68 हजार करोड़ रुपये है।
NBCC सरकारी और रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी सरकारी बिल्डिंग, अस्पताल, ऑफिस और मकान बनाने का काम करती है।
इसके अलावा, पुरानी सरकारी कॉलोनियों को नए सिरे से विकसित करने का काम भी कंपनी के बिजनेस का हिस्सा है। NBCC को इन प्रोजेक्ट्स के निर्माण और मैनेजमेंट से कमाई होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।