Get App

Share Market Crash: Banking Stocks का दबाव, डे-हाई से 588 प्वाइंट्स टूटा Sensex, इन 4 वजहों से Nifty लाल

Share Market Crash: शुरुआती बढ़त गंवाते हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल हो गए। इंट्रा-डे हाई से सेंसेक्स 588 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी 24300 के पार जाने के बाद टूटकर 24150 के नीचे आ गया। सरकारी बैंकों में बिकवाली के दबाव में यह फिसल गया। जानिए मार्केट में गिरावट की चार मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 4:02 PM
Share Market Crash: Banking Stocks का दबाव, डे-हाई से 588 प्वाइंट्स टूटा Sensex, इन 4 वजहों से Nifty लाल
एक कारोबारी दिन पहले 21 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 3.11 प्वाइंट्स यानी 0.00% की बढ़त के साथ 77,540.83 और निफ्टी 20.15 प्वाइंट्स यानी 0.08% की बढ़त के साथ 24,252.00 पर बंद हुआ था। आज ये ग्रीन खुले लेकिन फिर लाल हो गए।

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान की बढ़ती तल्खी में मार्केट की पूरी बढ़त गायब हो गई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल हो गए। डे हाई से सेंसेक्स 588 प्वाइंट्स फिसल गया तो निफ्टी 24300 के पार जाने के बाद 24150 के नीचे आ गया और रेड जोन में बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का तेज दबाव आया और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 थोड़ा संभलते हुए 0.13% की हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए 0.26% कमजोर हुआ।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 24 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 171.72 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 77,369.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 32.95 प्वाइंट्स यानी 0.14% की फिसलन के साथ 24,219.05 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 248.57 प्वाइंट्स उछलकर 77,789.40 तक पहुंचा था जिससे यह 587.74 प्वाइंट्स टूटकर 77,201.66 और निफ्टी भी 61.00 प्वाइंट्स चढ़कर 24,313.00 तक पहुंचा था जिससे यह 168.70 प्वाइंट्स गिरकर 24,144.30 तक आ गया था।

Share Market Crash: ये है वजह

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उसके खिलाफ कथित आर्थिक युद्ध जारी रखा, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य समेत फारस की खाड़ी से तेल का निर्यात पूरी तरह रोक सकता है। इसने स्टॉक मार्केट की चिंता बढ़ा दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें