Share Market Crash: Nifty आया 4 वजहों से 24250 के नीचे, Sensex में 555 अंकों की गिरावट, सरकारी बैंकों ने बढ़ाया दबाव

Share Market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव है। एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच सेंसेक्स (Sensex) 350 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी (Nifty) भी फिसलकर 24300 के नीचे आ गया। आईटी शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। जानिए मार्केट में गिरावट की चार मुख्य वजह

अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 14 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 70.71 प्वाइंट्स यानी 0.09% की गिरावट के साथ 78,009.25 और निफ्टी 29.85 प्वाइंट्स यानी 0.12% की फिसलन के साथ 24,366.00 पर बंद हुआ था। आज ये लाल खुले।

Share Market Crash: जियो-पॉलिटिकल टेंशन बने रहने और रुपये की कमजोरी ने आज मार्केट पर ऐसा दबाव बनाया कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 55 प्वाइंट्स टूटा तो निफ्टी भी फिसलकर 24250 के नीचे आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर रिकवरी दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 रेड से ग्रीन जोन में लौटे और बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें निफ्टी मिडकैप 100 लगभग फ्लैट रहा तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.36% की मजबूती आई।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 281.09 प्वाइंट्स यानी 0.36% की गिरावट के साथ 77,728.16 और निफ्टी 78.35 प्वाइंट्स यानी 0.32% की फिसलन के साथ 24,287.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 555.50 प्वाइंट्स टूटकर 77,453.75 तक आया था जिससे 474.93 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 77,928.68 पहुंचा तो निफ्टी भी 139.05 प्वाइंट्स टूटकर 24,226.95 तक आया था जिससे 133.15 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 24,360.10 तक पहुंच गया।

Share Market Crash: ये है वजह

अमेरिका-ईरान के बीच सुलह को लेकर कोई प्रगति नहीं


अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की दिशा में प्रगति रुकी हुई है, जबकि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य यानी Strait of Hormuz से टैंकरों का आवागमन अभी तक सामान्य नहीं हुआ है। इसे लेकर निवेशकों की सतर्कता ने मार्केट पर दबाव बनाया हुआ है।

रुपये की कमजोरी

आरबीआई के FCNR-B (फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट बैंक) डिपॉजिट के स्वैप विंडो की कट ऑफ डेट 30 सितंबर से कम करके 31 अगस्त की तो रुपये पर आज दबाव दिखा। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 5 पैसे कमजोर होकर 95.48 पर खुला।

आईटी सेक्टर का दबाव

आईटी और एफएमसीजी सेक्टर ने आज मार्केट पर काफी दबाव बनाया और इन्होंने मेटल स्टॉक्स की कोशिश को फेल कर दिया। निफ्टी मेटल में आज 1% से अधिक की बढ़त आई तो निफ्टी आईटी में डेढ़ फीसदी से अधिक गिरावट और निफ्टी एफएमसीजी में 1% से अधिक कमजोर हुआ।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में उछाल से मार्केट पर दबाव बना। इंट्रा-डे में उछलकर यह 11.78 तक पहुंच गया। हालांकि दिन के आखिरी में यह 0.08% की गिरावट के साथ 11.30 पर बंद हुआ है। इसमें उछाल से शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ने और गिरावट से वोलैटिलिटी कम होने का संकेत मिलता है।

क्या हैं Nifty के अहम लेवल्स

घरेलू ब्रोकरेज फर्म बजाज ब्रोकिंग का मानना है कि निफ्टी 24,200-24,700 की रेंज में कंसोलिडेट होगा। तत्काल सपोर्ट 24,200 पर है, जिसके बाद 24,000-23,800 का लेवल सपोर्ट के तौर पर है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।