Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International को 1,014 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर भारत में कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से जुड़े हैं। इन ऑर्डर से बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कारोबार को सपोर्ट मिलेगा।
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International को 1,014 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर भारत में कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से जुड़े हैं। इन ऑर्डर से बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कारोबार को सपोर्ट मिलेगा।
पहली बार 765 kV ट्रांसमिशन लाइन का ऑर्डर
KEC International को पहली बार 765 kV ट्रांसमिशन लाइन बनाने का ऑर्डर मिला है। यह लाइन पश्चिमी भारत में एक पंप्ड स्टोरेज प्लांट से बिजली बाहर निकालने के लिए बनाई जाएगी। कंपनी के मुताबिक, ये सभी ऑर्डर सामान्य कारोबारी गतिविधियों के तहत मिले हैं।
कंपनी ने क्या कहा?
KEC International के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO विमल केजरीवाल ने कहा कि कंपनी को अपने पुराने ग्राहक से यह अहम ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट पंप्ड स्टोरेज प्लांट से बिजली की सप्लाई के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा।
उन्होंने कहा कि यह कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के लिए अहम उपलब्धि है। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ रही है। कंपनी इस जरूरत को पूरा करने में योगदान दे रही है।
केजरीवाल के मुताबिक, नए ऑर्डर मिलने के बाद चालू वित्त वर्ष में अब तक कंपनी का कुल ऑर्डर इनटेक 9,600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
शेयर 4.62% चढ़कर बंद
KEC International का शेयर शुक्रवार को NSE पर 4.62% की तेजी के साथ 365.75 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने में स्टॉक 35.14% गिरा है। वहीं, 1 साल में यह करीब 57% क्रैश हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 9.83 हजार करोड़ है।
110 से ज्यादा देशों में कारोबार
KEC International RPG Group की प्रमुख कंपनी है। इसका कारोबार पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑयल और गैस पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों में फैला है। कंपनी केबल और कंडक्टर का कारोबार भी करती है।
कंपनी की मौजूदगी 110 से ज्यादा देशों में है। यह बड़े EPC प्रोजेक्ट्स पर काम करने के साथ टावर और केबल की सप्लाई भी करती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।