Get App

Share Market Down: इन 3 कारणों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 300 अंक टूटा

Share Market Down: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 24 दिसंबर को ऊपरी स्तर से फिसलकर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स दिन के हाई से करीब 300 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 26,150 के नीचे आ गया। विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा। इसके अलावा कई चुनिंदा सेक्टर्स में मुनाफावसूली भी देखने को मिली

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 4:28 PM
Share Market Down: इन 3 कारणों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 300 अंक टूटा
Share Market Down: विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 1,794.80 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की

Share Market Down: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 24 दिसंबर को ऊपरी स्तर से फिसलकर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स दिन के हाई से करीब 300 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 26,150 के नीचे आ गया। विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा। इसके अलावा कई चुनिंदा सेक्टर्स में मुनाफावसूली भी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 116.14 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 85,408.70 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.45 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,139.70 पर आ गया। शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 3 बड़े कारण रहे-

1. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

शेयर बाजार में आज कमजोरी के पीछे सबसे बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से लगातार बिकवाली रही। विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को भारतीय बाजार से 1,794.80 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। यह लगातार दूसरा दिन है, जब उन्होंने बिकवाली की। इससे पहले वे लगातार तीन दिनों तक खरीदारी रहे थे। FIIs की बिकवासी ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें