Share Market Holiday: 20 नवंबर को मुंबई में वोटिंग, नहीं होगी ट्रेडिंग, नोटिफिकेशन जारी

Stock Market Holiday: भारतीय स्टॉक मार्केट 20 नवंबर 2024 के दिन बंद रहेगा। शेयर बाजार में BSE और NSE पर कोई कामकाज नहीं होगा। इसकी वजह ये है कि महाराष्ट्र में विधान सभा के चुनाव हैं। इस दिन वोटिंग होगी। ऐसे में इक्विटी कैपिटल डेरिवेटिव्स कमोडिटी डेरिवेटिव्स फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस करेंसी डेरिवेटिव्स और अन्य सहित किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 4:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार में हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक कारोबार होता है। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है।

भारतीय शेयर बाजारों में 20 नवंबर 2024 को बुधवार के दिन छुट्टी रहेगी। स्टॉक मार्केट में बीएसई और एनएसई पर कोई कामकाज नहीं होगा। शेयर बाजार में छुट्टी का ऐलान महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वजह से किया गया है। शेयर बाजार ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दे दी है। स्टॉक मार्केट के दोनों एक्सचेंज यानी बीएसई और एनएसई पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। इस दिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते एक्सचेंज पर कामकाज नहीं होगा। करेंसी मार्केट और कमोडिटी एक्सचेंज पर भी कारोबार नहीं होगा। यहां भी छुट्टी रहेगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार का आज (18 नवंबर 2024) आखिरी दिन है। शाम से चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। राज्य की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के दिन बैंक और स्कूल में भी छू्ट्टी रहेगी। 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

NSE ने जारी किया नोटिफिकेशन


एनएसई ने 8 नवंबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि एक्सचेंज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वजह से बुधवार, 20 नवंबर, 2024 को छुट्टी रहेगी। इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा। बता दें कि BSE और NSE पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। इतना ही नहीं करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी ट्रेडिंग बंद रखी जाएगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (NCDEX) सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच इस तारीख को कारोबार नहीं करेंगे। इस महीने बाजार में कुल 3 दिन छुट्टियां रहीं। 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग की वजह से बाजार बंद था। सिर्फ शाम को थोड़ी देर के लिए ओपेन किया गया था। इसके बाद 15 नवंबर के दिन गुरुनानक जयंती के अवसर पर बाजार बंद था। अब 20 नवंबर को बाजार बंद रहेगा।

20 नवंबर को मुंबईकर डालेंगे वोट 

दरअसल, स्टॉक मार्केट एक्सचेंज मुंबई से संचालित होता है। यहां 20 नवंबर को चुनावी दिन है। ऐसे में सभी आसानी से मतदान कर सकें। इसलिए छुट्टी घोषित की गई है। इसी दिन झारखंड विधानसभा चुनाव भी होंगे। उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा उपचुनाव का ऐलान हो चुका है।

Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, जानिए 19 नवंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।