Get App

Share Market Holidays:BSE और NSE 14 और 15 अप्रैल को रहेंगे बंद, मेटल और बुलियन में भी नहीं होगा कारोबार

इन दोनों छुट्टियों के जस्ट बाद शनिवार और रविवार पड़ने के कारण शेयर मार्केट,करेंसी मार्केट और डेरिवेटिव मार्केट में अगले 4 दिनों तक कारोबार बंद रहेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2022 पर 8:33 AM
Share Market Holidays:BSE और NSE 14 और 15 अप्रैल को रहेंगे बंद, मेटल और बुलियन में भी नहीं होगा कारोबार
अगले 4 दिनों तक शेयर मार्केट, करेंसी मार्केट और डेरिवेटिव मार्केट बंद रहने वाला है। तीनों मार्केट अब सोमवार 18 अप्रैल को ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे

नेशन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE)और BSE 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को गुडफ्राइडे के अवसर पर बंद रहेंगे। मेटल और बुलियन सहित होल सेल कमोडिटी मार्केट में भी कारोबार नहीं होगा। इसके साथ ही फोरेक्स (मुद्रा बाजार) और कमोडिटी फ्यूचर्स में भी कोई भी ट्रेडिंग एक्टिविटी नहीं होगी।

बता दें कि कल यानी बुधवार 13 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन भारतीय बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी। महंगाई से जुड़ी चिंता ने बाजार पर दबाव बनाए रखा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 237.44 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 58,338.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 54.65 अंक यानी 0.31 फीसदी टूटकर 17,475.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

पूरे हफ्ते की बाजार की चाल की बात करें तो छुट्टियों वाले इस हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमश: 1.8 फीसदी (1,108.25 अंक ) और 1.7 फीसदी (308.65 अंक ) की गिरावट देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें