Share Market Today: बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार आज 31 जनवरी को फुल जोश में रहे। सेंसेक्स 740 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,500 के पार पहुंच गया। यह लगातार चौथा दिन है जब सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद हुए हैं। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 6.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.76 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.83 फीसदी बढ़कर बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में रहे। आज के कारोबार के दौरान कैपिटल गुड्स शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। इसके अलावा ऑयल एंड गैस, पावर, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और यूटिलिटी शेयरों के भी इंडेक्स 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 740.76 अंक या 0.97 फीसदी बढ़कर 77,500.57 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 258.90 अंक या 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 23,508.40 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹6.26 लाख करोड़ कमाए
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 4.31 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद नेस्ले इंडिया (Nestle India), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), टाइटन (Titan) और टाटा मोटर्स (Tata Motors)2.73 फीसदी से लेकर 4.25 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
वहीं सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी आईटीसी (ITC Hotels) का शेयर 2.98 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं भारती एयरटेल (Bharti Airtel), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)के शेयरों में 0.14 फीसदी से लेकर 0.76% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,719 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,047 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,719 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,203 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 125 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 62 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 85 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।