कारोबार के अंत में सेंसेक्स 54.13 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 59,085.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.50 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 17,602.00 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- दिन भर की उठापटक के बाद बाजार हरे निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार मे मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि FMCG, इंफ्रा शेयरों में हल्की बढ़त रही। हालांकि IT, फार्मा, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 54.13 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 59,085.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.50 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 17,60
Closing Bell- दिन भर की उठापटक के बाद बाजार हरे निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार मे मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि FMCG, इंफ्रा शेयरों में हल्की बढ़त रही। हालांकि IT, फार्मा, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 54.13 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 59,085.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.50 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 17,602.00 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहा है। एशिया और SGX NIFTY पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भी बिकवाली रही । लगातार तीसरे दिन DOW और S&P 500 गिरकर बंद हुए।
आज से खुल रहा है एयरपोर्ट सर्विस aggregator platform ड्रीमफोक्स का IPO
आज से एयरपोर्ट सर्विस aggregator platform ड्रीमफोक्स का IPO खुल रहा है। प्राइस बैंड 308 से 326 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी की इश्यू से 561 करोड़ जुटाने की योजना है। एंकर निवेशकों से 253 करोड़ रुपये जुटाएगे।
प्रोडक्शन में कटौती की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है। ONGC, OIL और HOEC जैसे शेयरों में एक्शन दिख सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज पर CLSA का BULLISH
रिलायंस इंडस्ट्रीज पर CLSA का BULLISH नजरिया है। टार्गेट 2955 से बढ़ाकर 3180 रुपये प्रति शेयर किया है। कैश फ्लो में सुधार की उम्मीद जताई है।