कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1276.66 अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 58,065.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 386.95 अंक यानी 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 17,274.30 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell: शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में रौनक देखने को मिली। निफ्टी में 5 हफ्ते की बड़ी इंट्रा-डे तेजी देखने को मिली। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही। IT, मेटल, बैकिंग शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली जबकि रियल्टी, FMCG, ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1276.66 अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 58,065.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नि
Closing Bell: शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में रौनक देखने को मिली। निफ्टी में 5 हफ्ते की बड़ी इंट्रा-डे तेजी देखने को मिली। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही। IT, मेटल, बैकिंग शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली जबकि रियल्टी, FMCG, ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1276.66 अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 58,065.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 386.95 अंक यानी 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 17,274.30 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल बाजारों से शानदार संकेत
मंगलवार की सुबह ग्लोबल बाजारों से मंगल संकेत मिल रहे है। SGX निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों में 2% से ज्यादा की तेजी आई है। सुबह डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर नजर आ रहा है। कल अमेरिका में जोरदार उछाल दिखा। डाओ जोंस 750 प्वाइंट से ज्यादा दौड़ा है
दूसरी तिमाही में HDFC ने जमकर लोन बांटे । कंपनी के लोन 28% बढ़कर 9145 करोड़ रुपये पर पहुंच गए है। वहीं M&M फाइनेंस ने दोगुने से ज्यादा कर्ज दिए है।
Q2 में डीमार्ट का रेवेन्यू 36% बढ़ा
डीमार्ट ने दूसरी तिमाही के लिए अच्छे कारोबारी अपडेट दिए है। रेवेन्यू करीब 36% बढ़कर 10 हजार करोड़ रुपये के पार निकला है। 30 सितंबर तक कंपनी के स्टोर बढ़कर 302 हुआ है।
2% बढ़ा वेदांता का एल्युमीनियम प्रोडक्शन
दूसरी तिमाही में वेदांता का एल्युमीनियम प्रोडक्शन 2% बढ़ा है। जिंक के उत्पादन में 16 परसेंट का उछाल दिखा है। वहीं इसी दौरान हिंदुस्तान जिंक के रिफाइंड मेटल प्रोडक्शन 18% बढ़ा है।
मुंबई में खाना बनाना और गाड़ी चलाना महंगा हुआ । MAHANAGAR GAS ने CNG 6 रुपये तो PNG 4 रुपये प्रति यूनिट महंगी की है। CNG के दाम बढ़कर 86 रुपये प्रति किलो हुए है।
आज से कंज्यूमर durables और electronics retailer Electronics Mart India का 500 करोड़ रुपये का IPO खुलेगा । प्राइस बैंड 56 से 59 करोड़ रुपये है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 150 करोड़ रुपये जुटाए है।