कारोबार के अंत में सेंसेक्स 69.68 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 60,836.41 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 18,052.70 के स्तर पर बंद हुआ है
Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में बाजार नजर आया। बैंक निफ्टी में निचले स्तर से खरीदारी देखने को मिली। आज बैंक निफ्टी में निचले स्तर से 1% चढ़ा है। आज के कारोबार में पावर, IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 69.68 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 60,836.41 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 40.50 अं
Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में बाजार नजर आया। बैंक निफ्टी में निचले स्तर से खरीदारी देखने को मिली। आज बैंक निफ्टी में निचले स्तर से 1% चढ़ा है। आज के कारोबार में पावर, IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 69.68 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 60,836.41 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 18,052.70 के स्तर पर बंद हुआ है।
अमेरिकी में जनवरी 2008 के बाद के सबसे उच्च स्तर पर ब्याज दरें पहुंची
अमेरिका में जनवरी 2008 के बाद के सबसे उच्च स्तर पर ब्याज दरें पहुंची । फेडरल रिजर्व ने लगातार चौथी बार पौना परसेंट ब्याज बढ़ाया । नई दरें 4% हुई । फेड ने आक्रामक रुख में नरमी के कोई संकेत नहीं दिए है।
ग्लोबल बाजार का बिगड़ा मूड़
अमेरिकी फेड के आगे भी ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी करने की आशंका से ग्लोबल बाजारों का मूड बिगड़ा है। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। सुबह एशिया में तेज गिरावट देखने को मिली है। SGX निफ्टी भी करीब 150 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है।
फेड के बाद RBI पर बाजार की नजर
फेड के बाद RBI पर बाजार की नजर है। आज MONETARY POLICY COMMITTEE की ADITIONAL MEETING होगी । महंगाई पर सरकार को जवाब देने पर चर्चा हो सकती है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल के नतीजे मिलेजुले
दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल के नतीजे मिलेजुले रहे । मुनाफा 56% घटा है लेकिन ब्याज से कमाई में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। 29 तिमाहियों के निचले स्तर पर नेट NPA पहुंचा है। वहीं डालमिया भारत का प्रॉफिट अनुमान से बेहतर रहा । हालांकि मार्जिन पर दबाव रहा।
ये कंपनियां करेंगे तिमाही नतीजे जारी
निफ्टी की तीन कंपनियां ADANI ENT, HDFC और HERO MOTO के आज नतीजे आएंगे। वहीं वायदा में AMARA RAJA, COROMANDEL, HPCL, VODAFONE IDEA और SRF के भी नतीजों का इंतजार रहेगा ।
GLOBAL HEALTH का आज IPO खुलेगा
MEDANTA HOSPITALS चलाने वाली GLOBAL HEALTH का आज IPO खुलेगा। प्राइस ब्रैंड 319 से 336 रुपए है। ANCHOR निवेशकों से कंपनी ने 661 करोड़ रुपए जुटाए। उधर, BIKAJI FOODS INTL का IPO भी आज ही खुलेगा।