कारोबार के अंत में सेंसेक्स 263 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 59,456.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.90 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 17718.35 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- FED के फैसले से पहले बाजार सतर्क मूड में नजर आया। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल, इंफ्रा, एनर्जी, फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि रियल्टी, IT, बैंकिंग, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। वहीं FMCG शेयरों में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिक
Closing Bell- FED के फैसले से पहले बाजार सतर्क मूड में नजर आया। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल, इंफ्रा, एनर्जी, फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि रियल्टी, IT, बैंकिंग, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। वहीं FMCG शेयरों में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 263 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 59,456.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.90 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 17718.35 के स्तर पर बंद हुआ।
ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार नर्वस
ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार नर्वस है। एशिया में नरमी आई है। SGX निफ्टी में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स फ्लैट कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में 1% की गिरावट रही ।
सेंट्रल बैंक पर RBI की पाबंदियां खत्म
सेंट्रल बैंक पर RBI की पाबंदियां खत्म हुई है। बैंक Prompt Corrective Action Framework से बाहर हुआ है। अब कोई भी सरकारी बैंक PCA में नहीं है।
अदानी ग्रुप ने अंबुजा और ACC में 13 अरब डॉलर के शेयर गिरवी रखे
अदानी ग्रुप ने अंबुजा और ACC में 13 अरब डॉलर के शेयर गिरवी रखे है। अंबुजा में 63% और ACC की 57% हिस्सेदारी गिरवी रखी है। विदेशी बैंकों के पास शेयर गिरवी रखे गए है।
स्वराज इंजन में M&M की मेजोरिटी हिस्सेदारी होगी
स्वराज इंजन में M&M की मेजोरिटी हिस्सेदारी होगी। Kirloskar Industries से 17.41% अतिरिक्त हिस्सेदारी कंपनी खरीदेगी। M&M की सब्सिडियरी स्वराज बन जाएगी।
SBI पर जेफरीज बुलिश है। जेफरीज ने कहा क्रेडिट ग्रोथ का फायदा मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म ने 700 रुपए का लक्ष्य दिया है। CMP से करीब 22 परसेंट ऊपर है।