कारोबार के अंत में सेंसेक्स 177.04 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 62,681.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 55.30 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 18618.05 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिला। हालांकि सेंसेक्स, निफ्टी दोनों ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। बाजार लगातार छठे दिन तेजी के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में FMCG, मेटल, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही जबकि ऑटो, PSE, इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। वहीं एनर्जी, IT शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 177.04 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 62,681.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 55.30 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 18618.05 के स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट
चीन में कोविड की चिंताओं ने ग्लोबल बाजारों की फिक्र बढ़ाई है। अमेरिकी शेयर बाजार डेढ़ परसेंट तक फिसले है। नैस्डैक सबसे ज्यादा 177 प्वाइंट फिसला है।
एशियाई बाजारों से भी सुस्त संकेत
अमेरिकी बाजारों में कमजोरी से सुबह ग्लोबल बाजार भी नरम पड़े है। एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है। वहीं SGX निफ्टी करीब 80 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है जबकि डाओ फ्यूचर्स फ्लैट नजर आ रहा है।
क्रूड में रिकवरी, क्रिप्टो फिसला
प्रोडक्शन घटने की आशंकाओं के बीच क्रूड में तेजी का मूड नजर आ रहा है। भाव 83 डॉलर के करीब पहुंचा है। फेड के फिर ब्याज बढ़ाने की फिक्र से सोने में भी तेजी का रुख है लेकिन क्रिप्टो में फिर तेज गिरावट आई है।
वेदांता के शेयर में आज होगा डिविडेंड एडजेस्टमेंट
वेदांता के शेयर पर नजर रखें। 17 रुपये 50 के डिविडेंड का एडजेस्टमेंट होगा । वहीं SBI की बॉन्ड के जरिये रकम जुटाने पर आज अहम बैठक होगी।
गैस कीमतों पर हट सकता है कंट्रोल
सीएनबीसी आवाज की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक गैस कीमतों पर किरीट पारिख कमेटी की आज अंतिम बैठक होगी। समिति नेचुरल गैस की कीमतों से कंट्रोल पूरी तरह हटाने की सिफारिश कर सकती है ।