कारोबार के अंत में सेंसेक्स 248.84 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 61,872.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 74.25 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 18,403.40 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- आखिरी घंटे में बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स के फ्लैट क्लोजिंग हुई है। आज के कारोबार में मेटल, इंफ्रा, एनर्जी शेयरों में बढ़त रही । वहीं रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 81.10 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 248.84 अंक यानी 0.40 फीसदी
Closing Bell- आखिरी घंटे में बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स के फ्लैट क्लोजिंग हुई है। आज के कारोबार में मेटल, इंफ्रा, एनर्जी शेयरों में बढ़त रही । वहीं रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 81.10 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 248.84 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 61,872.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 74.25 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 18,403.40 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल बाजारों के संकेत मिले-जुले
ग्लोबल बाजारों के संकेत मिले-जुले नजर आ रहा है। SGX निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिली लेकिन एशिया में नरमी आई है। कल अमेरिकी MARKETS में 1% तक की गिरावट देखने को मिली।
मजबूत डॉलर और चीन में कोविड की चिंता से कच्चे तेल में तेज गिरावट देखने को मिली है। भाव 4% से ज्यादा फिसलकर 92 डॉलर के नीचे आया। OMCs, पेंट और एयरलाइंस शेयरों में एक्शन दिख सकता है।
L&T Infotech और माइंडट्री का मर्जर पूरा
L&T Infotech और माइंडट्री का मर्जर पूरा हुआ। मार्केट कैप के हिसाब से LTIMINDTREE देश की पांचवी सबसे बड़ी बनी । IT कंपनी, माइंडट्री के निवेशकों को 100 शेयरों पर LTI के 73 शेयर मिलेंगे।
ONGC के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से अच्छे
ONGC के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे । कंपनी का मुनाफा 9515 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 12825 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू का आकंड़ा भी बेहतर रहा। Net realizations 33% बढ़ा है।
अपोलो टायर्स के अच्छे नतीजे रहे
दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स के अच्छे नतीजे रहे। मुनाफा 12% तो रेवेन्यू 17% बढ़ा है। अनुमान से अच्छे मार्जिन रहा है। वहीं बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का प्रॉफिट 2% से ज्यादा घटा है। मार्जिन 26% से गिरकर 16% रहा है।