Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 18, 2022 / 3:45 PM IST

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ बाजार, निफ्टी 17950 के निकला पार

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 37.87 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 60,298.00 केस्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 12.25 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 17,956.50 केस्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: 7 दिनों की तेजी के बाद बाजार दायरे में नजर आया। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। जबकि FMCG, बैंकिंग शेयरों में तेजी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरो में तेजी आई।

कारोबार के अं

Stock Market Live TOday
Stock Market Live TOday
AUGUST 18, 2022 / 3:43 PM IST

Closing Bell: 7 दिनों की तेजी के बाद बाजार दायरे में नजर आया। आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। जबकि FMCG, बैंकिंग शेयरों में तेजी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरो में तेजी आई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 37.87 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 60,298.00 केस्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 12.25 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 17,956.50 केस्तर पर बंद हुआ।

    AUGUST 18, 2022 / 3:17 PM IST

    रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये शेयर, आइए डालें एक नजर


    राकेश झुनझुनवाला के साथ ही उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की भी स्टॉक मार्केट में काफी रुचि है। Trendlyne पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में करीब 19 स्टॉक्स शामिल हैं जिनकी नेटवर्थ 9800 करोड़ रुपये है। रेखा झुनझुनवाला की टॉप स्टॉक होल्डिंग में Titan, Metro Brands और Star Health and Allied Insurance Company के नाम शामिल हैं।

    इसके अलावा इनके पोर्टफोलियो में Aptech,Crisil, Federal Bank,Indian Hotels,Jubilant Pharmova,Rallis India,Tata Communications,NCC,Prozone Intu Properties, Jubilant Ingrevia,D B Realty के स्टॉक भी शामिल हैं।

      AUGUST 18, 2022 / 2:46 PM IST

      Forbes and Company ने 5 दिन में दिया 80% रिटर्न, अंतरिम डिविडेंड की खबर से लगे पंख

      अंतरिम डिविडेंड की खबर के बाद से फोर्ब्स एंड कंपनी के शेयर में तगड़ी रैली जारी है। शेयर गुरुवार, 18 अगस्त को बीएसई पर लगभग 10 फीसदी की तेजी के साथ बीएस 757.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका रिकॉर्ड हाई भी है। इस प्रकार शेयर पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में लगभग 80 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है।गौरतलब है कि कंपनी के बोर्ड ने 65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी 650 फीसदी के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। इस खबर का असर Forbes & Company के शेयर पर दिख रहा है

      बतातें चलें कि फोर्ब्स एंड कंपनी Shapoorji Pallonji ग्रुप की कंपनी है। कंपनी के बोर्ड ने Macsa ID के साथ एक ज्वाइंट वेंचर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इस ज्वाइंट वेचर करार के तहत कंपनी Macsa ID के साथ एक बराबर हिस्सेदारी वाली एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाएगी। यह ज्वाइंट वेंचर मैटेरियल, मेटल और नॉन मेटल की पूरे रेंज के लिए लेजर मार्किंग और ट्रेसेबिलिटी सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगी।

        AUGUST 18, 2022 / 2:23 PM IST

        Dogecoin 8% और शीबा इनु 4% चढ़ा, 24000 डॉलर के नीचे बिटकॉइन, कुछ ऐसा रहा क्रिप्टो बाजार का हाल

        Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज भी गिरावट जारी है। बिटकॉइन की कीमत 24,000 डॉलर के नीचे आ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट के साथ 23,988 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 54 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।एक्सपर्ट के मुताबिक बिटकॉइन की कीमत 24,000 डॉलर के लेवल पर नहीं टिक पाई। ये 24,000 डॉलर के भी नीचे आ गया है। अभी इसका सपोर्ट लेवल 23500 डॉलर के आसपास है। इसके बाद इसमें तेजी नजर आ सकती है। अमेरिकी महंगाई दर के आए डेटा उम्मीद से कम रहे और Ethereum के बड़े अपग्रेड ने क्रिप्टो बाजार को बूस्ट दिया है लेकिन यह तेजी काफी समय नहीं रही। जुलाई महीने में बिटकॉइन में 17 फीसदी की तेजी रही।

          AUGUST 18, 2022 / 1:42 PM IST

          Sona Comstar के शेयर टूटे, Blackstone ने बल्क डील में 4000 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

          Sona BLW Precision Forgings (सोना कॉमस्टार) के शेयरों में 18 अगस्त को जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ब्लॉक डील में कंपनी के 9.6 करोड़ शेयर बेचे गए हैं। ब्लैकस्टोन ग्रुप (Blackstone Group) की सोना कॉमस्टार में 34.12% हिस्सेदारी थी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Sona Comstar में अपनी हिस्सेदारी बेचकर ब्लैकस्टोन ग्रुप ने 3180 करोड़ रुपए जुटाए हैं। दोपहर 12.05 पर Sona Comstar के शेयर 2.75% नीचे 524.25 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। इंट्रा डे में Sona Comstar के शेयरों ने 507.20 रुपए का निचला स्तर छुआ था। इससे पहले CNBC TV-18 ने भी ये खबर दी थी कि अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ग्रुप सोना कॉमस्टार में 13.6% हिस्सेदारी 500 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 4000 करोड़ रुपए में बेचेगी।

            AUGUST 18, 2022 / 1:27 PM IST

            ICICI Bank के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, ब्रोकरेज को इस स्टॉक में दिख रहा 4 डिजिट टारगेट, जानिए क्या है वजह

            ICICI Bank के शेयर आज रिकॉर्ड हाई पर नजर आ रहे है। एनएसई पर इंट्राडे में आज यह शेयर 886.60 रुपये के स्तर पर जाता नजर आया। मोतीलाल ओसवाल ने ICICI Bank को बैंकिंग सेक्टर के अपने टॉप पिक्स में शामिल किया है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1,050 रुपये का लक्ष्य दिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक की एसेट क्वालिटी काफी अच्छी है। इसकी लोन पोर्टफोलियो में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। आगे बैंक के मार्जिन पर अच्छी मजबूती देखने को मिल सकती है।

            ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने भी ICICI Bank में Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 1,100 रुपये का लक्ष्य दिया था। जेफरीज ने अपने नोट में कहा था कि आईसीआईसीआई बैंक के रिटेल, SME और बिजनेसेस बैंकिंग जैसे सभी सेक्टरों में मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है। बैंक की एसेट क्वालिटी भी अच्छी बनीहुई है। वहीं इसका प्रोविजन कवरेज रेशियो पूरी बैंकिंग इंडस्ट्रीज में सबसे बेहतर नजर आ रही है। जो इस स्टॉक के लिए शुभ संकेत है ।

              AUGUST 18, 2022 / 1:03 PM IST

              Zomato Shares: जुलाई में आप जोमैटो के शेयर बेच रहे थे तब म्यूचुअल फंड खरीद रहे थे, 20 दिन में 50% उछला शेयर

              म्यूचुअल फंडों (Mutual Funds) ने जोमैटो (Zomato) के शेयरों में आई गिरावट का खूब फायदा उठाया। जुलाई के म्यूचुअल फंडों के 'बाय एंड सेल' डेटा से इसका पता चला है। जुलाई में ज्यादातर म्यूचुअल फंड हाउसेज ने अपने पोर्टफोलियो में जोमैटो के शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ाई। इसकी वजह यह है कि पिछले महीने फूड डिलीवरी कंपनी के शेयरों की कीमतें गिरकर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थीं।निप्पॉन म्यूचुअल फंड के फंड मैनेजरों ने जोमैटो के शेयरों में जुलाई में सबसे ज्यादा निवेश किया। उन्होंने पिछले महीने इसके 7 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीदे। निप्पॉन म्यूचुअल फंड की कई स्कीमों ने जोमैटो के शेयरों में निवेश किया। इनमें स्मॉलकैप फंड, रिटायरमेंट फंड, लार्जकैप फंड, ग्रोथ फंड, इक्विटी हाइब्रिड फंड और इंडिया वैल्यू फंड शामिल हैं।जोमैटो के शेयरों को खरीदने का फंड मैनजरों का फैसला अब सही साबित हुआ है। इसकी वजह यह है कि जुलाई के रिकॉर्ड लो लेवल से जोमैटो का शेयर 50 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। 26 जुलाई को जोमैटो का शेयर 41 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया था। 17 अगस्त को यह 65.30 रुपये पर बंद हुआ।

                AUGUST 18, 2022 / 12:51 PM IST

                BONANZA PORTFOLIO के रोहन पाटिल की आज की 2 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

                NTPC: BUY| CMP: Rs 161.45 | इस स्टॉक में 155 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 170.50 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

                Ambuja Cements: Buy | LTP: Rs 398.30 | इस स्टॉक में 382 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 422 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

                  AUGUST 18, 2022 / 12:34 PM IST

                  अडानी ग्रुप से 6200 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलने के बाद इस शेयर पंख, आइए डालते है एक नजर

                  Power Mech Projects के शेयरों में आज यानी 18 अगस्त के इंट्राडे कारोबार में 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला। Power Mech Projects को अडानी ग्रुप से 5 फ्यूल गैस डिसल्फराइजेशन (FGD) प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। FGD का इस्तेमाल कोयले पर आधारित पावर प्लांट से निकलने वाली फ्यूल गैसों से सल्फर डाइऑक्साइड को निकालने के लिए किया जाता है। हैदराबाद स्थित कंस्ट्रक्शन और सर्विसेस सेक्टर की कंपनी Power Mech Projects ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग मे बताया है कि उसको अडानी ग्रुप से 15 FGD रेट्रोफिटिंक्स के लिए 6,163.20 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह FGD रेट्रोफिटिंक्स 330 MW और 660 MW की ईकाईयों में लगाए जाएगे। Power Mech Projects के मैनजमेंट ने इसके पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी को इस साल 10,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। ये प्रोजेक्ट अडानी ग्रुप के मुंद्रा, तिरोदा, कवाई और उडुपी स्थित कोयला आधारित विद्युत उत्पादन प्लांट से लगाए जाएंगे। इससे प्रदूषण नियंत्रण में सहायता मिलेगी।

                    AUGUST 18, 2022 / 12:20 PM IST

                    Stock market today : BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केटकैप 280.54 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

                    गुरुवार को बीएसई पर लिस्टेंड कंपनियों का मार्केट कैप 280.54 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। विदेशी निवेशकों की तरफ से फिर से शुर हुई खरीदारी अमेरिका में महंगाई दर में नरमी आने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के दौर में नरमी की उम्मीदों ने बाजार सेटीमेंट को बूस्ट दिया है। जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी जोश में नजर आ रहे है।

                    बतातें चलें कि 17 जनवरी 2022 को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप ने 280.03 लाख करोड़ रुपये का पिछला ऑल टाईम हाई बनाया था। हालांकि बीएसई पर मार्केट कैप के लिहाज से आज बने नए रिकॉर्ड के बावजूद भारत के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी अपने ऑल टाईम हाई से 4 फीसदी नीचे है।

                    Complete Circle Capital के आदित्य कोनडावर (Aditya Kondawa) का कहना है कि इस बात का साफ संकेत मिलता है कि नए साल से आई रैली को छोटे स्टॉक का सपोर्ट मिला है। बता दें कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 19 अक्टूबर 2021 को अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था।

                      AUGUST 18, 2022 / 12:05 PM IST

                      Yes Bank ने स्टार्टअप्स इनक्यूबेटर Venture Catalysts में किया निवेश

                      यस बैंक ने वेंचर कैटालिस्ट्स ग्रुप फंड्स (वेंचर कैटालिस्ट्स) में निवेश किया है। इस निवेश के साथ बैंक का लक्ष्य ‘फ्यूचर टेक बिजनेस ऑफ इंडिया’ को आगे बढ़ाना, फाइनेंशियल सेक्टर के साथ ही टेक्नोलॉजी क्षेत्र में इनोवेशन को प्रोत्साहन देना और वेंचर कैटालिस्ट्स के निवेश वाले प्रमुख टेक स्टार्टअप्स के साथ संभावित भागीदारी पर काम करना है। वेंचर कैटालिस्ट्स एक एकीकृत इनक्यूबेटर है, जो स्टार्टअप फाउंडर्स को आइडिया की शुरुआत से ग्रोथ स्टेजेस तक के सफर में फंडिंग, मेंटरशिप आदि की पेशकश करता है।

                      लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा यस बैंक ने दो प्लेटफॉर्म्स बीम्स फिनटेक फंड (Beams Fintech Fund) और नाइन यूनिकॉर्न्स एक्सेलेटर फंड (9 Unicorns Accelerator Fund) को भी कैपिटल स्पॉन्सर किया है। Beams Fintech Fund ग्रोथ स्टेज कंपनियों में निवेश करता है, वहीं 9 Unicorns Accelerator Fund एक शुरुआती चरण में निवेश करने वाला फंड है।

                        AUGUST 18, 2022 / 11:48 AM IST

                        Sunil Mittal ने कुछ ही घंटों में 5जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर DoT की तारीफ की, कहा-बिजनेस इसी तरह होना चाहिए

                        Bharti Airtel के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) की तारीफ की है। इसकी वजह है इज ऑफ डूइंग बिजनेस। दरअसल, DoT ने भारती एयरटेल के पेमेंट करने के कुछ ही घंटों के अंदर 5G स्पेक्ट्रम का आवंटन कर दिया। इससे मित्तल बहुत खुश हैं।

                        मित्तल ने इस बारे में 18 अगस्त को बयान दिया। इसमें उन्होंने कहा, "बुधवार को एयरटेल ने स्पेक्ट्रम के 8312.4 करोड़ रुपये बकाया का पेमेंट किया और कुछ ही घंटों के अंदर उसे तय फ्रीक्वेंसी बैंड के अलॉटमेंट का लेटर जारी कर दिया गया।"उन्होंने कहा, "वादे के मुताबिक स्पेक्ट्रम के साथ ई बैंड अलोकेशन किया गया। इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। कोई फॉलो-अप नहीं करना पड़ा। इसके लिए ऑफिसेज के चक्कर नहीं लगाने पड़े। कोई बड़ा दावा नहीं किया गया।"

                          AUGUST 18, 2022 / 11:34 AM IST

                          आनंदराठी के जिगर एस पटेल की इन स्टॉक्स पर क्या है राय

                          Hikal- 16 अगस्त को इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ एक अच्छा ब्रेकआउट देखने को मिला। जो स्टॉक में आगे भी तेजी कायम रहने का संकेत है । यह स्टॉक आगे हमें 420 रुपये तक जाता नजर आ सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसके लिए 270 रुपये पर सपोर्ट है जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। वर्तमान भाव पर इसमें नई खरीद भी की जा सकती है।

                          Zee Entertainment Enterprises- इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम है। करेंट लेवल से इस स्टॉक में धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह होगी। 240 रुपये के आसपास आने पर इसमें और खरीदारी करें। आगे इस स्टॉक में 310 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ 220 रुपये पर अच्छा सपोर्ट है।

                          ICICI Securities- इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत नजर आ रहा है । आगे यह स्टॉक हमें 650 रुपये का स्तर दिखा सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसको 480 रुपये पर सपोर्ट है। जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। वर्तमान लेवल पर इसमें नई खरीद भी कीजा सकती है।

                            AUGUST 18, 2022 / 11:05 AM IST

                            Indian Hotels पर जानिए क्या है जेफरीज की राय

                            टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company) यानी IHCL के शेयर पिछले एक साल के दौरान मल्टीबैगर के रूप में सामने आए हैं। हाल की तेजी के साथ आईएचसीएल का शेयर बीते एक साल के दौरान 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। गुरुवार, 18 अगस्त की सुबह के रेट से तुलना करें तो शेयर एक साल में 104 फीसदी और इस साल यानी 2022 में 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में आईएचसीएल का शेयर लगभग 1 फीसदी मजबूती के साथ 278 रुपये के स्तर पर बना हुआ है।

                            Jefferies ने आईएचसीएल पर जारी अपनी हाल की रिपोर्ट में कहा कि अपनी लीडरशिप पोजिशन, एसेट मिक्स, मार्जिन प्रोफाइल में सुधार और अच्छी बैलेंसशीट के दम पर यह कंपनी एक मजबूत इनवेस्टमेंट स्टोरी बनी हुई है। जेफ्रीज ने अपनी रिपोर्ट में 325 रुपये के टारगेट के साथ आईएचसीएल के लिए खरीद की सलाह बरकरार रखी है। इस प्रकार मौजूदा प्राइस पर शेयर 17 फीसदी रिटर्न दे सकता है। जेफ्रीज ने कहा, “पिछले छह महीने/ एक साल में इंडियन होटल्स में तगड़ी रैली के साथ, यह बहस हो रही है कि कब कीमतों में पूरी रिकवरी नजर आएगी। हमारा मानना है कि आईएचसीएल में प्रीमियम पर ट्रेडिंग जारी रह सकती है।”

                              AUGUST 18, 2022 / 10:48 AM IST

                              ओएनजीसी का नेट प्रॉफिट तिगुना बढ़कर हुआ 15,000 करोड़ रुपये, तेल, गैस की बंपर कीमतों से हुआ फायदा

                              भारत के टॉप तेल और गैस उत्पादक ओएनजीसी (ONGC) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा तीन गुना होने की सूचना दी। सरकार द्वारा एनर्जी रेट्स में ग्लोबल रैली से उत्पन्न होने वाले विंडफॉल मुनाफे पर कर लगाने से पहले कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स पर रिकॉर्ड कीमतें अर्जित की हैं। इसकी वजह से कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढ़ गया है।

                              ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation's (ONGC) का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा अप्रैल-जून में 15,205.85 करोड़ रुपये या प्रति शेयर 12.09 रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,334.75 करोड़ रुपये या 3.45 रुपये प्रति शेयर रहा था। कंपनी द्वारा की गई स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग से ये जानकारी मिली है।

                              वहीं तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का मुनाफा जनवरी-मार्च के 8,859.54 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे से अधिक रहा। कंपनी की आय में वृद्धि हुई क्योंकि कंपनी को कच्चे तेल के लिए 108.54 डॉलर प्रति बैरल की कीमत मिली। जो पिछले साल की समान अवधि में 65.59 डॉलर प्रति बैरल की दर से बेची गई थी। गैस की कीमत 1.79 अमेरिकी डॉलर से दोगुनी से अधिक बढ़कर 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट हो गई।

                                AUGUST 18, 2022 / 10:34 AM IST

                                Share Market Live Update- इक्विटी मार्केट की चाल पर वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 17900 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी आज OUTPERFORM कर रहा है। मिडकैप में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। इस बीच रियलिटी शेयरों, FMCG और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। नए शिखर पर NIFTY FMCG INDEX पहुंचा है। गोदरेज कंज्यूमर, डाबर और रेडिको में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

                                  AUGUST 18, 2022 / 10:14 AM IST

                                  JEFFERIES की FINOLEX CABLES पर राय

                                  JEFFERIES ने FINOLEX CABLES पर राय देते हुए इसके शेयर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए लक्ष्य मूल्य को 750 रुपये से घटाकर 600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में कंपनी का मुनाफा अनुमान से अच्छा रहा है। जबकि कॉपर कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद मार्जिन सुधरे हैं। उन्होंने इसके FY23 का EPS अनुमान बरकरार रखा है।

                                  इसके अलावा ब्रोकरेज का मानना है कि कमोडिटी कीमतों में उठापटक का असर कम रहेगा। FY22-25e के लिए इसकी बिक्री 14% और मुनाफा 16% रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान Finolex ग्रुप में पारिवारिक विवाद पर नजर रहेगी। कंपनी की FY22-25 के बीच CAGR सेल्स ग्रोथ 13% रहने का अनुमान इन्होंने जताया है।

                                    AUGUST 18, 2022 / 10:02 AM IST

                                    JEFFERIES की ICICI BANK पर राय

                                    JEFFERIES ने ICICI BANK पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग बना कर रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ग्रामीण लेंडिंग पर बैंक का फोकस रहेगा। इसके साथ ही डिपॉजिट ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है। वहीं FY22 में मुनाफे से आगे एसेट क्वालिटी में सुधार संभव है। उनका मानना है कि बैंक का FY22-25 के बीच प्रॉफिट 17% और RoE ग्रोथ 16% संभव है।

                                      AUGUST 18, 2022 / 9:59 AM IST

                                      राधाकिशन दमानी की DMart मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल को देगी कड़ी टक्कर, 1200 नए स्टोर खोलेगी

                                      Dmart के फाउंडर राधाकृष्ण दमानी ने मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल को कड़ी टक्कर देने का मन बना लिया है। उन्होंने डीमार्ट के स्टोर की संख्या बढ़ाकर पांच गुना करने का फैसला किया है। अभी डीमार्ट के 284 स्टोर हैं। Avenue Supermarts ने इसे बढ़ाकर 1,500 करने का प्लान बनाया है। Avenue डीमार्ट की पेरेंट कंपनी है। यह डीमार्ट ब्रांड से अपने स्टोर चलाती है।

                                      अभी Convenience Stores की संख्या के लिहाज से एवेन्यू सुपरमार्ट्स चौथे पायदान पर है। कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। कंपनी के सीईओ नविल नोरोन्हा ने इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कंपनी कितने समय में अपने स्टोर की संख्या बढ़ाकर पांच गुना करेगी और इस पर कितना निवेश करेगी।

                                        AUGUST 18, 2022 / 9:38 AM IST

                                        WIPRO पर फोकस

                                        मिड और सीनियर स्तर के कर्मचारियों का वेरिएबल पेमेंट रोका है। Q1 में मार्जिन पर दबाव से वेरिएबल पेमेंट रोका है। जूनियर स्तर के लिए 10-15% का वेरिएबल पे देना था। मिड और सीनियर स्तर के लिए 20-30% का वेरिएबल पे देना था। Q1 में कंपनी के मार्जिन 2% घटकर 15% तक आए है।

                                          AUGUST 18, 2022 / 9:20 AM IST

                                          Market Open- प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। सेंसेक्स 118.73 अंक यानी 0.20 फीसदी कीगिरावट के साथ 60,141.40 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 30.60 अंक यानी 0.17 फीसदी टूटकर 17913 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                            AUGUST 18, 2022 / 9:10 AM IST

                                            Market at Pre-Open- प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। सेंसेक्स 181.17 अंक यानी 0.30 फीसदी कीगिरावट के साथ 60,078.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 45.60 अंक यानी 0.25 फीसदी टूटकर 17898 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                              AUGUST 18, 2022 / 8:55 AM IST

                                              Petrol Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। मुंबई में पेट्रोल का रेट 106 रुपये से अधिक है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आ भी रेट में बदलाव नहीं किये है। कंपनियों के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 93.16 डॉलर प्रति बैरल, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट 87.53 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कीतमों में नरमी आई है लेकिन इससे घरेलू मार्केट में दाम कम नहीं हुए हैं।

                                                AUGUST 18, 2022 / 8:49 AM IST

                                                अमित सेठ से जाने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति

                                                मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ के मुताबिक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 18000 पर और 18100-18300 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। वहीं, निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17775 पर और उसके बाद 17400-17500 पर बड़ा सपोर्ट है।

                                                बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                अमित सेठ के मुताबिक बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 39400 पर और 39500 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 39100 पर और उसके बाद 38700-39000 पर बड़ा सपोर्ट है।

                                                  AUGUST 18, 2022 / 8:46 AM IST

                                                  बैंक निफ्टी पर क्या हो रणनीति


                                                  बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 39470/510-39670 पर पहला रेजिस्टेंस और 39810-39940/40020 पर दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस है। 39210-39040 पर पहला बेस और 38840-38760 पर दूसरा बड़ा बेस है। 39000-39500 के बीच काफी कंसोलिडेशन हो चुका है। निजी और सरकारी दोनों बैंकों की चाल अच्छी है। HDFC बैंक अब बैंक निफ्टी में जोश भर रहा है। लॉन्ग रहें और गिरावट में नई खरीदारी भी करें। अगर 39470-510 का जोन पार हुआ तो जरूर खरीदें। 39510 के ऊपर 39670-810-940 तक स्विंग संभव है।

                                                    AUGUST 18, 2022 / 8:45 AM IST

                                                    निफ्टी पर क्या हो निवेश रणनीति

                                                    निफ्टी पर रणनीति पर आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17967-17997/18020 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 18066-18110 पर है। वहीं, इसके लिए 17826-17766 पर पहला सपोर्ट और 17745-17691 पर बड़ा सपोर्ट है। लॉन्ग सौदों में बने रहे, पहला बेस अहम दिख सकता है। 17850-910 के आसपास स्थिर होने दें तब खरीदें। 17997-18020 जोन में थोड़ी सप्लाई संभव है। 17997-18020 निकला तो फिर स्विंग मिलेगा। निफ्टी के ट्रेडर बैंक निफ्टी की चाल पर भी नजर रखें। बैंक निफ्टी ने 39500 पार किया तो बड़ी तेजी आने की उम्मीद है।

                                                      AUGUST 18, 2022 / 8:35 AM IST

                                                      NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                      18 अगस्त को NSE पर 3 स्टॉक Tata Chemicals,Balrampur Chini Mills और Delta F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                        AUGUST 18, 2022 / 8:27 AM IST

                                                        Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                        निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17863 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17782 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17996 फिर 18047 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                        Nifty Bank

                                                        निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39275 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 39088 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39577 फिर 39691 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                          AUGUST 18, 2022 / 8:23 AM IST

                                                          सोना BLW में आज हो सकती है बड़ी ब्लॉक डील

                                                          ऑटो एंसिलरी कंपनी सोना BLW में आज बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। co-promoter Blackstone की 13.6% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी है। डील 7% तक के डिस्काउंट पर 4000 करोड़ रुपये में हो सकती है।

                                                            AUGUST 18, 2022 / 8:22 AM IST

                                                            बाजार पर विज्ञान सावंत की क्या है राय

                                                            GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने चालू तेजी के दौर में एक और पॉजिटिव कैंडल बनाया और अब 18000 की तरफ बढ़ता दिख रहा है। इसके अलावा मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई निफ्टी के ऊपर की तरफ जानें के साथ ही बढ़ता दिख रहा है। ये इस बात का संकेत है कि निफ्टी में मजबूत बुलिश ट्रेंड बना हुआ है। अब निफ्टी के लिए 18115 (स्विंग हाई) पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है। इसके बाद 18351 (स्विंग हाई) पर अगल रजिस्टेंस है। दूसरी तरफ इसके लिए 17724 (गैप सपोर्ट) पर पहला और 17566 (गैप सपोर्ट) पर दूसरा सपोर्ट है।

                                                            ओवरऑल चार्ट पैटर्न को देखते हुए विज्ञान सावंत का कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी में 18115 और उसके बाद 18351 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17566 के नीचे फिसल जाता है तो तेजी की ये उम्मीद गलत साबित हो जाएगी।

                                                              AUGUST 18, 2022 / 8:20 AM IST

                                                              SYRMA SGS TECHNOLOGY के IPO का आज आखिरी दिन

                                                              SYRMA SGS TECHNOLOGY के IPO का आज आखिरी दिन है। इश्यू अब तक 2 गुने से ज्यादा भरा है। कंपनी की IPO से 840 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। प्राइस बैंड 209 से 220 रुपये है।

                                                                AUGUST 18, 2022 / 8:15 AM IST

                                                                कल कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                FIIs की तरफ से लगातार हो रही खरीदारी, एशियाई बाजारों के पॉजिटिव संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते कल यानी 17 अगस्त के कारोबार में बाजार करीब 4.5 महीनों के हाई के करीब पहुंचता नजर आया। टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, चुनिंदा मेटल्स और फार्मा शेयरों ने बाजार को सपोर्ट किया।

                                                                सेंसेक्स-निफ्टी में कल लगातार सातवें दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स कल 418 अंकों की बढ़त के साथ 60260 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 119 अंकों की बढ़त के साथ 17944 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। वास्तव में निफ्टी कल पिछले स्विंग हाई प्वाइंट के करीब स्थित डाउनवर्ड स्लोपिंग रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन के ऊपर क्लोज हुआ।

                                                                  AUGUST 18, 2022 / 8:14 AM IST

                                                                  ग्लोबल बाजारों से आज सुस्त संकेत

                                                                  ग्लोबल बाजारों से आज सुस्त संकेत मिल रहे है। एशियाई बाजारों में भी हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी भी नीचे नजर आ रहा है। कल अमेरिका में लगातार 5 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा। US के INDICES सवा फीसदी तक फिसले है। फेड बैठक के ब्यौरे से दरों में और बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है।

                                                                    AUGUST 18, 2022 / 8:01 AM IST

                                                                    Stock Market Live Update- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।