Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लाल निशान में हुआ बंद, पावर, ऑयल एंड गैस शेयरों में रही बढ़त - share market live sensex nifty nse bse tata metaliks hdfc hind zinc july 13 live news | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

JULY 14, 2022/ 3:41 PM

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लाल निशान में हुआ बंद, पावर, ऑयल एंड गैस शेयरों में रही बढ़त

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 98.00 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर 53,416.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.00 अंक यानी 0.18 फीसदी गिरकर 15,938.65 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में एनर्जी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही जबकि बैंकिंग, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट रही जबकि सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में दबाव दिखा। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही।

कारोबार

Stock Market Today Live
JULY 14, 20223:39 PM IST

Closing Bell- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में एनर्जी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही जबकि बैंकिंग, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट रही जबकि सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में दबाव दिखा। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 98.00 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर 53,416.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.00 अंक यानी 0.18 फीसदी गिरकर 15,938.65 के स्तर पर बंद हुआ।

JULY 14, 20223:19 PM IST

ITC के आय में अगले 3 साल में 14% की ग्रोथ मुमकिन- मोतीलाल ओसवाल

मोतीलाल ओसवाल सर्विसेस के गौतम दुग्गड़ (Gautam Duggad) ने गुरुवार को कहा कि अगले 3 वित्त वर्षों में मार्च 2024 तक आईटीसी (ITC ) की अर्निंग में 14 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है । मोतीलाल ओसवाल इस स्टॉक को लेकर काफी पॉजिटीव है। आईटीसी एक अच्छी तरीके से डायवर्सिफाइड एफएमसीजी कंपनी है। हालांकि कंपनी की कमाई में सबसे बड़ा योगदान सिगरेट कंपनी का है। गौतम दुग्गड़ ने CNBC-TV18 से हुई अपनी बातचीत में कहा है कि वित्त वर्ष 2017 से वित्त वर्ष 2022 तक के 5 सालों में कंपनी की अर्निंग में सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022-24 के बीच यह ग्रोथ रेट 14 फीसदी के आसपास रहेगी।

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि अगर हम वित्त वर्ष 2017 से वित्त वर्ष 2022 के पिछले 5 सालों की बात करें तो आईटीसी के सिगरेट कारोबार की एबिट में सिंगल डिजिट की ग्रोथ देखने को मिली है औऱ मेरे विचार से आईटीसी के शेयरों के प्रदर्शन में यह अकेला सबसे बड़ा उत्पेरक (catalyst) का काम किया है।

JULY 14, 20223:05 PM IST

Monte Carlo ने हिट किया रिकॉर्ड हाई, पिछले 1 हफ्ते में 16% चढ़े स्टॉक्स

Monte Carlo के शेयर आज बीएसई पर 840 रुपये का रिकॉर्ड हाई हिट करते नजर आए हैं। आज इंट्राडे में यह शेयर 7 फीसदी से ज्यादा भागा है। बाजार की चाल पर नजर डालें तो आज यह दायरे में कारोबार करता नजर आया है। पिछले 1 हफ्ते के दौरान Monte Carlo का शेयर 16 फीसदी भागा है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में इस अपेरल और कपड़े बनाने वाली कंपनी के शेयरों में 16 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। यह स्टॉक 1 महीने में 36 फीसदी भागा है जबकि इसी अवधि में सेंसेक्स में सिर्फ 1.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

JULY 14, 20222:44 PM IST

इन दो शेयरों ने एक साल में दिया 250% तक रिटर्न, फिर भी Dolly Khanna ने बढ़ाई हिस्सेदारी


देश की दिग्गज इनवेस्टर्स में शामिल डॉली खन्ना को दो शेयरों ने पिछले एक साल में दमदार रिटर्न दिलाया है। इसके बावजूद भी इन पर खन्ना का भरोसा बरकरार है। हम बात कर रहे हैं अजंता सोया (Ajanta Soya) और टिन्ना रबर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Tinna Rubber and Infrastructure) की। डॉली खन्ना ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान इन दोनों शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।दिग्गज निवेशक ने अप्रैल-जून, 2022 तिमाही के दौरान अपने पोर्टफोलियो में खासा बदलाव किया है। इस तिमाही के दौरान, चेन्नई बेस्ड इनवेस्टर ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए शेयर जोड़े हैं, जबकि 10 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी घटाई और दो स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी खत्म कर दी है। हालांकि, डॉली खन्ना ने दो स्टॉक्स Ajanta Soya और Tinna Rubber and Infrastructure में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

JULY 14, 20222:27 PM IST

Share Market live Update- बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी 15,900 के नीचे फिसला है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट रही है जबकि निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। IT, पावर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहा है। रुपया ने 79.92 का रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ है।

JULY 14, 20222:23 PM IST

Tata Metaliks के शेयरों को मांग में मंदी और टैक्स की मार ने दिया दर्द, 5% टूटा शेयर


पिग आयरन और डक्टाइल आयरन पाइप्स बनाने वाली कंपनी Tata Metaliks के शेयर आज सुबह के कारोबार में करीब 5 फीसदी तक फिसल गए। बता देंकि कल ही कंपनी के वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नतीजे आए है। जिसमें कंपनी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है। कल आए नतीजों के मुताबिक 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 पहली तिमाही में Tata Metaliks का मुनाफा सालाना आधार पर 98.71 फीसदी गिरकर 1.22 करोड़ रुपये पर आ गया है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94.90 करोड़ रुपये पर था। वहीं इस अवधि में वित्त वर्ष 2022-23 पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 10.37 फीसदी की बढ़त के साथ 669.35 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी के आय में पिग आयरन और डक्टाइल पाइप दोनों की कमाई में हुई बढ़ोतरी के चलते यह तेजी देखने को मिली है।

JULY 14, 20222:02 PM IST

INDUSIND BANK और HAVELLS पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज से जानिये कमाई की रणनीति

CLSA ने INDUSIND BANK पर निवेश सलाह देते हुए स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 1060 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि एसेट क्वालिटी सुधरना बैंक के लिए पॉजिटिव साबित होगा। इस बीच FY11-14 के ट्रांजैक्शन को लेकर कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। उनका मानना है कि 3 साल के कंसॉलिडेशन के बाद ग्रोथ संभव है। FY24 में 15% RoE के साथ इसका वैल्यूएशन आकर्षक लग रहा है।

JEFFERIES ने HAVELLS पर निवेश राय देते हुए इस पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 1,330 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मॉनसून और महंगाई के चलते दूसरी छमाही में डिमांड में नरमी देखने को मिलेगी। वहीं कंपनी ने FY22 में कीमतें करीब 10% बढ़ाई हैं।

JULY 14, 20221:41 PM IST

JUNE WPI DATA : वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से 14 जुलाई को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जून महीनें में देश की थोक महंगाई दर में हल्की गिरावट देखने को मिली है और ये पिछले महीनें यानी मई के 15.88 फीसदी से घटकर जून में 15.18 फीसदी पर आ गई है। जबकि इसके 15.50 फीसदी पर रहने का अनुमान था। बता दें कि मई में थोक महंगाई दर पिछले 3 दशकों के हाइएस्ट लेवल पर रही थी। वहीं जून 2021 में देश की थोक महंगाई दर 12.07 फीसदी पर रही थी।जून में भी थोक महंगाई दर के डबल डिजिट में रहने का मतलब ये है कि देश में थोक महंगाई की दर लगातार 15 महीनों से 10 फीसदी सो ऊपर बनी हुई है।

जून 2022 में खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई मई के 10.89 फीसदी से बढ़कर 12.41 फीसदी पर आ गई है। वहीं, Primary Articles की WPI मई के 19.71 फीसदी से घटकर 19.22 फीसदी पर रही है। जून में फ्यूल एंड पावर की WPI मई के 40.62 फीसदी से घटकर 40.38 फीसदी पर रही है। वहीं, बने बनाए प्रोडक्ट्स की WPI 10.11 फीसदी से घटकर 9.19 फीसदी पर रही है।

पूरी खबर यहां पढें- JUNE WPI DATA : जून में थोक महंगाई के मोर्चे पर मिली राहत, मई के 15.88% से घटकर 15.18% पर आई

JULY 14, 20221:26 PM IST

जुलाई में बढ़ी कॉटन की बुआई

मौजूदा सीजन में कॉटन की बुआई बढ़ी है। कॉटन की बुआई 1 करोड़ हेक्टेयर में हुई है। अगस्त के दूसरे हफ्ते तक बुआई की उम्मीद है। इस साल 10% ज्यादा बुआई की उम्मीद है। बुआई बढ़ने से कीमतों में और गिरावट की आशंका है। कॉटन का भाव 80000-85000/कैंडी के बीच है। साल के शुरुआत में दाम 110000/कैंडी तक गए थे। MCX पर अगस्त वायदा ` 40000 के नीचे फिसल गया है। इंटरनेशनल मार्केट में 20 महीने के नीचे भाव है। महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में कॉटन की बुआई हो रही है।

JULY 14, 20221:13 PM IST

नेचुरल गैस में तेजी

इंटरनेशनल मार्केट में नेचुरल गैस के भाव चढ़े है। 1 रात में अमेरिका में 6% की तेजी आई है। मांग में तेजी आने के कारण कीमतों में उछालदेखने को मिल रहा है। नैचुरल गैस की कीमतों में जुलाई के शुरुआत में गिरावट आई थी। नेचुरल गैस के भाव 5.35 डॉलर तक गिरे थे। नेचुरल गैस 7/mmbtu की तरफ बढ़ रहा है ।मरम्मत के कारण Nord Stream से सप्लाई बंद है। वहीं अमेरिका में एयर कंडीशनर्स की मांग बढ़ी है।

JULY 14, 20221:09 PM IST

महंगाई ने बनाया कच्चे तेल की कीमतों में दबाव ?

कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर के ऊपर निकला है। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े गिरावट आने की बढ़ी वजह बने है। ब्रेंट का भाव कल 99 डॉलर के नीचे फिसला था। इस बीच 95 डॉलर तक गिरने के बाद WTI 97 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। वहीं MCX पर भी कच्चे तेल का भाव करीब 7500 के आसपास नजर आ रहा है।इधर डॉलर 20 सालों की नई ऊंचाई पर पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स 108 के स्तर के पार नजर आ रहा है। US में महंगाई 41 साल के शिखर पर पहुंची है। जून में रिटेल महंगाई दर 9.1% पर पहुंची है। जुलाई में FED ब्याज दरें 1% बढ़ा सकता है।

JULY 14, 202212:49 PM IST

Bill Gates दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नहीं चाहते अपना नाम, डोनेट करेंगे 20 अरब डॉलर


दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स (Bill Gates) ने 20 अरब डॉलर दान करने का ऐलान किया है। वह बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) को यह पैसा दान करेंगे। यह फाउंडेशन इस पैसे से सालाना ज्यादा पैसा डिस्ट्रिब्यूट कर सकेगा। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर है। Microsoft दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

Bill Gates ने बुधवार (13 जुलाई) को ब्लॉग पोस्ट में अपने प्लान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अपना सालाना खर्च बढ़ाकर साल 2026 तक 9 अरब डॉलर करना चाहता है। कोरोना की महामारी शुरू होने से पहले यह फाउंडेशन सालाना 6 अरब डॉलर खर्च करता था। गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी ने मिलकर इस फाउंडेशन को शुरू किया था।

JULY 14, 202212:21 PM IST

Paytm Share Price: फिनटेक फर्म पेटीएम पेरेंट कंपनी One97 Communications के शेयर आज बीएसई में हैवी वॉल्यूम के साथ काम करते नजर आ रहे है। आज के कारोबार में यह स्टॉक बीएसई पर 4 फीसदी की बढ़त के साथ 739 रुपये के अपने 3 महीने के हाई के ऊपर नजर आ रहा है। आज यह स्टॉक 11 मार्च 2022 के बाद अपने हाइएस्ट लेवल पर नजर आ रहा है। पिछले 2 महीनों में इस शेयर में 36 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक 15 मई 2022 को बने 511 रुपये के अपने रिकॉर्ड लो से 44 फीसदी ऊपर नजर आ रहा है। 12.03 बजे के आसपास पेटीएम के शेयर करीब 22 रुपये यानी 3.3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 730 रुपये पर नजर आ रहा था. इस स्टॉक का 52 वीक लो 510.05 रुपये है जबकि 52 वीक हाई 2150 रुपये का है। वर्तमान में स्टॉक का वॉल्यूम 4,099,329 शेयरों का नजर आ रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 47,319 करोड़ रुपये है। पिछले 2 महीनों की तेजी के बावजूद पिछले 6 महीने के दौरान पेटीएम का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में कमजोर रहा है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 34 फीसदी टूटा है। जबकि इसी अवधि में इस सेंसेक्स 12 फीसदी गिरा है।

JULY 14, 202212:00 PM IST

Results on July 14: आज यानी कि 14 जुलाई 2022 को ACC, Larsen & Toubro Infotech, Angel One, Bombay Burmah Trading Corporation, Butterfly Gandhimathi Appliances, Earum Pharmaceuticals, GTPL Hathway, Shakti Pumps (India), Tata Elxsi, Tata Steel Long Products and Tiger Logistics (India) आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी।

JULY 14, 202211:40 AM IST

HDFC इस हफ्ते NCD के जरिए 5000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में

HDFC की शुक्रवार को प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर बॉन्ड जारी करने की योजना है। कंपनी ने 13 जुलाई को बताया है कि वह अपने इस इश्यू के जरिए बाजार से 5000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। इस इश्यू के तहत कंपनी सिक्योर्ड रिडीमेब्ल नॉन -कनवर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी करेगी जिसकी ब्याज दर 7.77 फीसदी होगी।

इस ब्याज का भुगतान सालाना आधार पर किया जाएगा। इस इश्यू के तहत जारी होने वाले NCDs की परिपक्वता अवधि 4 साल 11 महीने 10 दिन की होगी। इश्यू का प्राइमरी साइज 2,500 करोड रुपये का होगा। इसके साथ पूरी तरह सब्सक्राइब होने पर 2,500 करोड़ रुपये का और अतिरिक्त इश्यू करने का विकल्प भी शामिल होगा। इस तरह इस इश्यू का कुल साइज 5000 करोड़ रुपये का होगा। इस इश्यू से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की जरुरतों की फाइनेंशिग और री-फाइनेंशिग में किया जाएगा। यह इश्यू 15 जुलाई 2022 को खुलकर उसी दिन बंद भी हो जाएगा। इस बॉन्ड इश्यू की प्रबंधन एक्सिस बैंक है।

JULY 14, 202211:18 AM IST

Hindustan Zinc का शेयर 5% भागा, डिविडेंड के ऐलान ने भरा जोश


वेदांता के स्वामित्व वाली कंपनी Hindustan Zinc के शेयरों में 14 जुलाई के शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला। बता दें कि अभी कल ही कंपनी ने 21 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। इस ऐलान के चलते ही आज इस शेयर में तेजी आती दिखी है। Hindustan Zinc के बोर्ड ने 13 जुलाई को हुई अपनी मीटिंग में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 21 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस अंतरिम डिविडेंड के तौर पर शेयरधारकों को 8,873.17 करोड़ रुपये देगी। इस डिविडेंड के भुगतान के लिए 21 जुलाई 2022 रिकॉर्ड डेट होगी।

शेयर की चाल पर नजर डालें तो 11.10 बजे के आसपास एनएसई पर 12.30 रुपये यानी 4.51 फीसदी की बढ़त के साथ 284 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 287.85 रुपये है जबकि दिन का लो 280.00 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 408.60 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 242.05 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 3,521,902 है। कंपनी का मार्केट कैप 119,956 करोड़ रुपये पर है।

JULY 14, 202211:00 AM IST

बोनान्जा पोर्टफोलियो के रोहन पाटिल की आज की दो टॉप पिक्स, 2-3 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई

Shriram Transport Finance: Buy | LTP: Rs 1,269 | इस स्टॉक में 1,200 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,375 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 8.30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।


Hero MotoCorp: Buy | LTP: Rs 2,843 | इस स्टॉक में 2,700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,050 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 7.30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

JULY 14, 202210:42 AM IST

माइंडट्री के मजबूत Q1 नतीजों के बाद आज शेयर 2% टूटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

MORGAN STANLEY ने MINDTREE पर राय देते हुए इस पर EQUAL-WEIGHT रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए 4,450 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q1 नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी द्वारा 20% की मार्जिन बरकरार रखने के लक्ष्य तय किये गये हैं। अस्थिर मैक्रो माहौल के कारण डिमांड के बारे में अनिश्चितता पैदा हो रही है। हमने बैलेंस्ड रिस्क-रिवार्ड के चलते इस पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है।

NOMURA की MINDTREE पर राय व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके लिए उन्होंने 2910 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है। उनका कहना है कि उन्होंने FY23-24 के लिए कंपनी का EPS अनुमान 2-3% बढ़ाया है। कंपनी के नतीजे सभी पैमाने पर उम्मीद से बेहतर रहे हैं और कंपनी की मार्जिन भी शानदार रही है। इसके अलावा कर्मचारियों की संख्या में इजाफा होने से ये संकेत मिल रहा है कि कंपनी की मजबूत ग्रोथ आगे भी जारी रहेगी।

JEFFERIES ने MINDTREE पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2490 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नये कॉन्ट्रैक्ट $57 करोड़ डॉलर के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गये हैं। मैनेजमेंट का कहना है कि H1FY23 में मजबूत डिमांड देखने को मिलेगी।

JULY 14, 202210:31 AM IST

Cryptocurrency Prices Today 14 July2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज आज हरे निशान में नजर आया। बिटकॉइन आज 20000 डॉलर के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 4 फीसदी की बढ़त के साथ 20,290 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बीते 4 हफ्तों से बिटकॉइन 19,000 और 21,000 डॉलर की रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आया है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।वहीं, बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।

JULY 14, 202210:23 AM IST

रुपया लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड लो पर खुला, 80 के स्तर के करीब आया नजर


डॉलर के मुकाबले रुपया आज लगातार चौथें दिन रिकॉर्ड लो पर खुला है। रुपया आज 9 पैसे कमजोर होकर 79.72 के स्तर पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में यह 79.63 के स्तर पर बंद हुआ था। अमेरिकी डॉलर में दुनियों की दूसरे बड़ी करेंसियों की तुलना में लगातार बढ़त जारी है। इस बीच विदेशी निवेशक भारतीय इक्विटी बाजार में लगातार बिकवाली करते नजर आ रहे है। जिससे रुपये पर दबाव बना हुआ है। रुपया आज 79.74 के नए निचले स्तर तक पहुंच गया। बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में भी रुपये ने 79.66 का निचला स्तर छुआ था। हालांकि कल के कारोबार में अपने निचले स्तर से सुधर कर रुपया 79.63 पर बंद हुआ था।

JULY 14, 202210:00 AM IST

JSW ENERGY पर फोकस

सब्सिडियरी JSW Neo Energy को 300 MW का ऑर्डर मिला है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन की तरफ से ऑर्डर मिला है। कंपनी 2 GW विंड एनर्जी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
1.26 MW प्रोजेक्ट मौजूदा तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

JULY 14, 20229:28 AM IST

Petrol Diesel Price 14 July: आज लगातार 54वें दिन पेट्रोल -डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर रही। अब धीरे-धीरे दो महीने होने वाले हैं जब दाम अपने पुराने स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि, इस बीच कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट जरूर आई है और दाम 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल से नीचे चल रहे हैं।दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।

JULY 14, 20229:23 AM IST

फोकस में INFOSYS

यूरोप में BASE Life Science को 11 करोड़ यूरो में खरीदेगी। कंपनी लाइफ साइंस कंसल्टिंग और टेक्नोलॉजी कारोबार में है। BASE Life Sciences से 26.6 Mn यूरो आय की उम्मीद है। 2022 में कंपनी ने दूसरा अधिग्र्हण किया है। मार्च में Oddity को 50 यूरो में खरीदा था।

JULY 14, 20229:19 AM IST

Market Open- बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 152.02 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 53,666.17 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 60.15 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 16022.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

JULY 14, 20229:13 AM IST

Dolo 650 बनाने वाली माइक्रोलैब्स पर आयकर के छापे, 2.6 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त


आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने बेंगलुरु स्थित फार्मा कंपनी माइक्रोलैब्स लिमिटेड (MicroLabs Limited) पर छापा मारकर 1.20 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 1.40 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के आभूषण जब्त किए। आयकर विभाग ने कहा "छापे के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में पर्याप्त आपत्तिजनक सबूत मिले हैं जिन्हे 6 जुलाई को जब्त कर लिया गया है।"टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक सबूत बताते हैं कि फार्मा ग्रुप ने मेडिकल प्रोफेशनल्स को बांटे गये मुफ्त उपहारों का हिसाब 'सेल्स एंड प्रमोशन' के तहत अपने बुक ऑफ अकाउंट में शामिल कर दिया है। सबूतों के मुताबिक समूह ने अपने उत्पादों/ब्रांडों को बढ़ावा देने के लिए अनैतिक व्यवहार अपनाया है। आईटी विभाग ने कहा कि इस तरह के मुफ्त उपहारों की राशि लगभग 1,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

JULY 14, 20229:07 AM IST

Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार की मिली-जुली शुरुआत हुई है।09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 157.32 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 53671.47 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 15.30 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 15951.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

JULY 14, 20228:57 AM IST

निफ्टी के लिए क्या हो निवेश रणनीति

सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी में 16060-16123/148 के स्तर पर पहला रजिस्टेंस नजर आ रहा है जबकि इसके लिए 16191-16246 के स्तर पर बड़ा रेजिस्टेंस है। इसमें 15944-15881 का पहला बेस बना हुआ जबकि 15856-15810 बड़ा बेस बेस बना हुआ है। वीरेंद्र कुमार का कहना है कि डाओ में कल हल्की रिकवरी, सुबह डाओ फ्यूचर्स नीचे है। FIIs ने फिर से तेज बिकवाली की है। 16000 का बेस कल फिर टूट गया और नया बेस 15800 पर, OI में 50 लाख शेयर है। पहले बेस 15944 के नीचे शॉर्ट ट्रेड बनेगा। नीचे की ओर 15881-856-810 तक गिरावट संभव है।15800 के जोन से पुलबैक संभव है। 16060 के ऊपर शॉर्टकवरिंग नजर आएगी। 16060 पार होने के बाद मजबूती लौटेगी।

JULY 14, 20228:40 AM IST

पेनी स्टॉक्स के चक्कर में फंसेंगे तो लुट जाएंगे पैसे, Zerodha के Nithin Kamath ने निवेशकों को किया अलर्ट

देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) ने सोमवार को निवेशकों को फ्रॉड से बचने के लिए एक जरूरी सलाह दी। कामत ने बताया कि निवेशक सबसे ज्यादा दो तरीके से ठगे जाते हैं, पहला अपना लॉगिन डिटेल्स दूसरे शख्स के साथ शेयर करके और दूसरा फिशिंग फ्रॉड के जरिए।नितिन कामत ने बताया कि उनके सामने ऐसे कई मामले आए जहां पेनी शेयरों या इलिक्विड ऑप्शंस का इस्तेमाल करते निवेशक के डीमैट में फर्जी नुकसान दिखाया गया और फिर उसके खाते में पड़े पैसों को निकाल लिया जाता है। निवेशक को काफी समय के बाद समझ में आता है कि वह फ्रॉड का शिकार हो गया है।

नितिन कामत ने सोमवार को जीरोधा एक ब्लॉगपोस्ट शेयर किया। ब्लॉग में बताया गया, "जब हमको नुकसान होता है तब हम किसी की भी सलाह मान लेते हैं। बाजार में बहुत सारे एडवाइजर और ट्रेनर्स हैं जो हमारी मदद कर सकते हैं। लेकिन इनके बीच ऐसे कई धोखेबाज भी हैं जो सोशल मीडिया पर मार्केट एक्सपर्ट होने का दावा करते हैं और मासूम निवेशकों को शिकार होने का इंतजार करते हैं।"

JULY 14, 20228:27 AM IST

कल कैसी रही थी बाजार की चाल

US महंगाई आंकड़े से पहले बाजार में बिकवाली देखने को मिली । कारोबार केअंत में सेंसेक्स 372.46 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 53,514.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 79.50 अंक यानी 0.50 फीसदी टूटकर 15,978.80 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही जबकि फार्मा, FMCG, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं IT, ऑटो शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

JULY 14, 20228:26 AM IST

माइंडट्री के मजबूत नतीजे

पहली तिमाही में माइंडट्री के मजबूत नतीजे नजर आ रहे है। डॉलर रेवेन्यू में 4% की बढ़त देखने को मिली है। मार्जिन में भी हल्की ग्रोथ रही है। रिकॉर्ड स्तर पर नए CONTRACT पहंचे और 46% का उछाल दिखा।

JULY 14, 20228:23 AM IST

ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत

अमेरिका की महंगाई से दुनिया भर के बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजार नरम है। वहीं SGX NIFTY नीचे कारोबार कर रहा है। कल US में डाओ जोंस 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसला।

JULY 14, 20228:23 AM IST

Stock Market Today Live- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।