कारोबार के अंत में सेंसेक्स 518.64 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 61,144.84 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 153.70 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 18153.95 के स्तर पर बंद हुआ है
Closing Bell- एक्सपायरी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। आज के कारोबार में IT, एनर्जी, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही जबकि मेटल, ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। वहीं मिडकैप शेयरों में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। बाजार की इस गिरावट में PSU बैंक शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया । कारोबार के अंत में सेंसेक्स 518.64 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 61
Closing Bell- एक्सपायरी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। आज के कारोबार में IT, एनर्जी, रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही जबकि मेटल, ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। वहीं मिडकैप शेयरों में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। बाजार की इस गिरावट में PSU बैंक शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया । कारोबार के अंत में सेंसेक्स 518.64 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 61,144.84 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 153.70 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 18153.95 के स्तर पर बंद हुआ है।
ग्लोबल बजारों से मिलेजुले संकेत
ग्लोबल बजारों से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। US FUTURES पर भी प्रेशर बढ़ा है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे।
क्रूड में नरमी जारी, ब्रेंट $88 के पास
कच्चे तेल में 3 परसेंट की गिरावट आई है। ब्रेंट 88 डॉलर के पास पहुंचा है। चीन में डिमांड घटने से 8 हफ्ते के निचले स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आई है।
स्टील प्रोडक्ट्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म
सरकार ने स्टील इंडस्ट्री को दी बड़ी राहत दी है। स्टील प्रोडक्ट्स पर 15% की एक्सपोर्ट ड्यूटी पूरी तरह खत्म की गई है। आयरन ओर पैलेट्स और चुनिंदा लंप्स के एक्सपोर्ट पर भीड्यूटी नहीं देनी होगी।
सेंसेक्स में होगी टाटा मोटर्स की एंट्री
सेसेंक्स में टाटा मोटर्स की एंट्री होगी । डॉक्टर रेड्डीज बाहर होगा। 19 दिसंबर से बदलाव लागू होंगे । टाटा मोटर्स में 1000 करोड़ रुपये की खरीदारी हो सकती है।
आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग आज
Archean Chemical Industries की आज लिस्टिंग होगी। इश्यू प्राइस 407 रुपए है। NBFC कंपनी FIVE STAR BUSINESS FINANCE की भी आज लिस्टिंग होगी। इश्यू प्राइस 474 रुपए है ।