Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav OCTOBER 07, 2022 / 3:37 PM IST

Closing Bell- उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, आईटी, मेटल शेयरों में दबाव, रियल्टी चढ़े

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 30.81 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 58,191.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17.15 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 17,314.65 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing Bell- शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी देखने को मिली और उतार-चढ़ाव के बीच बाजार की फ्लैट क्लोजिंग हुई। IT, FMCG, मेटल, फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं  मिडकैप, स्मॉलकैप में निचले स्तर से रिकवरी आई। जबकि बैंकिंग, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 30.81  अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 58,191.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17.15

 Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
OCTOBER 07, 2022 / 3:36 PM IST

Closing Bell- शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी देखने को मिली और उतार-चढ़ाव के बीच बाजार की फ्लैट क्लोजिंग हुई। IT, FMCG, मेटल, फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप में निचले स्तर से रिकवरी आई। जबकि बैंकिंग, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 30.81 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 58,191.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17.15 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 17,314.65 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 07, 2022 / 3:21 PM IST

    क्रूड की कीमतें भारत के लिए काफी अहम- टाटा म्यूचुअल फंड के राहुल सिंह

    टाटा म्यूचुअल फंड के राहुल सिंह का कहना है कि क्रूड की कीमतें भारत के लिए काफी अहम है। क्योंकि इससे भारत के मैक्रो कन्डिशन पर सीधा असर पड़ता है। CNBC TV18 के साथ हुई अपनी बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि कच्चे तेल की कीमतों पर हमारी नजर बनी रहनी चाहिए। कच्चे तेल की कीमतें उभरते बाजारों में किसी दूसरे फैक्टर की तुलना में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाती है। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि क्रूड और कमोडिटीज की कीमतें रुपये पर अपना असर दिखाएगी जिसके चलते देश के बैलेंस ऑफ पेमेंट (भुगतान संतुलन ) पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम कच्चे तेल और तमाम दूसरी कमोडिटीज के नेट कंज्यूमर है। जिसके चलते इनकी कीमतों में किसी उतार-चढ़ाव का रुपये पर की स्थिति और देश के भुगतान संतुलन पर सीधा असर डालते है। उन्होंने आगे कहा कि क्रूड की कीमतें सिर्फ मांग और आपूर्ति पर ही निर्भर नहीं करती। इसके निर्धारण में जियोपॉलिटिकल भी अपनी भूमिका निभाते है। गौरतलब है कि बुधवार को ओपेक प्लस देशों ने ऐलान किया था कि वे अपने उत्पादन में 20 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती करेगा। यह कोरोना महामारी के शुरु होने से अब तक की सबसे बड़ी उत्पादन कटौती है। ओपेक प्लस का कहना है कि उसने यह निर्णय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए किया है।

      OCTOBER 07, 2022 / 2:51 PM IST

      बैंकिंग सेक्टर से सितंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद, बैंक निफ्टी को लगे पंख

      बैंकों के सितंबर तिमाही के नतीजों के आने के पहले पिछले 5 कारोबारी सत्रों में निफ्टी पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। सितंबर तिमाही में निफ्टी पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में करीब 24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं इसी अवधि में बैंक निफ्टी इंडेक्स में 16 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं इसी अवधि में बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

      निवेशकों का मानना है कि अच्छी मार्जिन और लोन में हुए घाटे से निपटने के लिए की जाने वाली प्रोविजनिंग में गिरावट के चलते सितंबर तिमाही में बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इसी उम्मीद में बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी आई है।

      मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि मई से अब तक आरबीआई की नीति दर में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी से भी बैंकों के नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में अच्छी बढ़ोतरी होगी जिससे आगे बैंकों के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हाल के महीनों में इकोनॉमी की हालत सुधरने के साथ ही क्रेडिट डिमांड में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है जिससे की लोन वितरण में बढ़त देखने को मिली है। कोटक सिक्योरिटीज के एक रिपोर्ट में कहा है कि आगे बैंकों की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिलेगा।

        OCTOBER 07, 2022 / 2:24 PM IST

        Varroc Engineering Shares : वारोक इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार, 7 अक्टूबर को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 9 फीसदी की गिरावट के साथ 308.55 रुपये पर आ गए। कंपनी के अमेरिका और यूरोप में 4-व्हीलर लाइटिंग बिजनेस बेचने के ऐलान से शेयर को झटका लगा है। ऑटो कम्पोनेंट और इक्विपमेंट कंपनी का शेयर 18 जुलाई, 2022 के बाद के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1 बजे शेयर 7.40 फीसदी कमजोरी के साथ 313.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

        Varroc Engineering और उसकी नीदरलैंड बेस्ड सब्सिडियरी ने अमेरिका और यूरोप में अपना 4-व्हीलर लाइटिंग सिस्टम बिजनेस बेचने के लिए वेल विजिन एसएएस फ्रांस (Vale Vision S.A.S. France) संशोधित सेटलमेंट एग्रीमेंट किया है। नई शर्तों के तहत, इस डील की वैल्यू 60 करोड़ यूरो से घटकर 52 करोड़ यूरो रह गई है। यह यूनिट कंपनी के कुल रेवेन्यू में 54 फीसदी का अंशदान करती थी।

          OCTOBER 07, 2022 / 2:02 PM IST

          TCS Earnings Preview | रेवेन्यू में सालाना आधार पर 17% की बढ़ोतरी मुमकिन, मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद


          जानकारों का मानना है कि दूसरी तिमाही में आईटी कंपनियों के नतीजे अच्छे रहेंगे। गौरतलब है कि भारत की दिग्गज आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) सोमवार 10 अक्टूबर को 30 सितंबर 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2022-23 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी।

          मनीकंट्रोल द्वारा कंपनी के नतीजों के अनुमान पर 5 ब्रोकरेज के बीच कराए गए पोल से निकलकर आया है कि जुलाई -सितंबर 2022 की इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 10,151 करोड़ रुपये पर रह सकता है। इसी तरह कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 17.2 फीसदी की बढ़त के साथ 54,949 करोड़ रुपये पर रह सकती है।

          गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष के इसी अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा 9,624 करोड़ रुपये पर रहा था जबकि कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 46,867 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं वर्तमान वित्त वर्ष के अप्रैल -जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9,478 करोड़ रुपये पर रहा था। जबकि आय 52,758 करोड़ रुपये पर रही थी।

          HDFC Securities के मुताबिक अच्छे डील, एग्जिकुशन और कॉन्ट्रैक्टों में मजबूती कंपनी के लिए शुभ संकेत है। यूरोप में तमाम चुनौतियों के बावजूद कंपनी को M&S, Boots, Nokia और Zurich Insurance से भी काफी अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिले है।

            OCTOBER 07, 2022 / 1:47 PM IST

            Gold Silver Price Today 7th October 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में तेजी अभी भी जारी है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 52,000 रुपये के करीब आ गया है। सोने में आज 70 रुपये की तेजी आई और ये 51,900 रुपये के बार चला गया है। चांंदी का रेट आज 61,000 रुपये के पार चला गया है। कारोबारियों के मुताबिक अगले हफ्ते करवाचौथ होने के कारण फिजिकल गोल्ड की डिमांड बढ़ी है और ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार में आ रहे हैं।

            दिल्ली में ज्वैलर्स के होलसेलर और एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैलर योगेश सिंघल ने बताया कि सोने की डिमांड में तेजी नजर आई और ग्राहक दुकानों में गोल्ड खरीदने के लिए निकल रहे हैं। आने वाले शादी के सीजने के लिए भी गोल्ड ज्वैलरी जैसे हार, ईयरिंग, रिंग, मंगलसूत्र, कड़ों की ब्रिक्री बढ़ी है। ज्वैलर्स का मानना है कि ग्राहकों को लग रहा है कि फेस्टिव और फिर शादी के सीजन के कारण कीमतें बढ़ेगी जिसके कारण वह अब खरीदारी के लिए निकल रहे हैं।

              OCTOBER 07, 2022 / 1:24 PM IST

              दुनिया में बड़ी मंदी की संभावना नहीं, लंबी अवधि में भारत का बाजार करेगा शानदार प्रदर्शन- मार्क मैथ्यूज

              CNBC-TV18 को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में जूलियस बेयर (Julius Baer) के प्रबंध निदेशक (managing director)मार्क मैथ्यूज ने कहा कि दुनिया भर के तमाम बड़े केद्रींय बैंकों द्वारा बढ़ती महंगाई पर नकेल कसने के लिए अपनी मौद्रिक नीतियों में लाई जा रही कड़ाई के चलते ग्लोबल मार्केट लगातार दबाव में बना हुआ है। उन्होंने इस बातचीत में यह भी कहा है कि अगर सभी ग्लोबल मार्केट मंदी में आ जाते है तो भी पूरी दुनिया में उपलब्ध पर्याप्त रोजगार के चलते इसका प्रभाव बहुत गहरा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि अगर दुनिया में मंदी आती भी है तो यह हल्के स्तर को होगी। क्योंकि दुनिया का लेबर मार्केट अभी भी काफी मजबूत है। दुनिया में इस समय हर एक बेरोजगार आदमी पर 1.7 जॉब उपलब्ध है। ऐसे में हमें अगर मंदी आती भी है तो काफी हल्की मंदी देखने को मिलेगी। या हो सकता है कि मंदी जैसे स्थिति ही ना पैदा हो।

                OCTOBER 07, 2022 / 1:07 PM IST

                Automobile Industry
                ऑटो सेक्टर पर जेफरीज (JEFFERIES) बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस सेक्टर में कई सालों तक डबल डिजिट ग्रोथ मुमकिन है। इसके साथ ही मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद जताई है। इन्होंने हीरोमोटो के दिए 3000 रुपये के लक्ष्य निर्धारित किये हैं।

                जेफरीज ने आगे कहा कि भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर अब दशकों की सबसे खराब मंदी से उबर रहा है। ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि मेटल की कीमतों में गिरावट से ऑटोमोबाइल कंपनियों का मुनाफा भी बढ़ेगा। उन्होनें कहा कि टीवीएस, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और आयशर के शेयरों पर बुलिश राय दी है।

                  OCTOBER 07, 2022 / 12:45 PM IST

                  आज किन स्टॉक्स पर टिप्स दे रहे हैं ब्रोकरेज हाउस

                  SBI Cards and Payment Services
                  मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज के शेयरों पर बुलिश रवैया अपनाया है। इन्होंने इसके लिए 1100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। इन्होंने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, 2,000 रुपये तक के मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) पर कंपनी का फैसला खर्च और क्रेडिट से जुड़ी कमाई के लिए सकारात्मक साबित होगा।

                  Bharti Airtel
                  मॉर्गन स्टेनली ने दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 825 रुपये का टारगेट प्राइस देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि 5 जी रोलआउट जारी रहने के बाद दूरसंचार कंपनियां 4 जी टैरिफ में वृद्धि कर सकती हैं।

                    OCTOBER 07, 2022 / 12:31 PM IST

                    Crypto Market को एक और तगड़ा झटका, 824 करोड़ का Binance Coin चोरी


                    क्रिप्टो मार्केट को एक और तगड़ा झटका लगा है और करीब 10 करोड़ डॉलर (823.57 करोड़ रुपये) की चोरी का मामला सामने आया। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने करीब 10 करोड़ डॉलर के Binance Coin की चोरी की है। हैकर्स ने ब्ल़ॉकचेन और Binance को जोड़ने वाले ब्रिज पर सेंध लगाई और 10 करोड़ डॉलर के बिनांसे कॉइन को चुरा लिया। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांसे के को-फाउंडर चैंगपेंग सीजेड झाओ ने इस हैक की जानकारी शुक्रवार 7 अक्टूबर को ट्वीट कर दी है।बिनांसे की ब्लॉकचेन बीएनबी चेन के प्रवक्ता के मुताबिक इस हैकिंग में 10 करोड़ डॉलर से 11 करोड़ डॉलर का डिजिटल टोकन शामिल है। हालांकि प्रवक्ता ने आगे कहा कि जितनी क्रिप्टोकॉइन चोरी हुई हैं, उसमें से कम से कम 70 लाख डॉलर को फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा ब्लॉकचेन और क्रिप्टो एक्सचेंज के बीच के ब्रिज बीएससी टोकन हब (BSC Token Hub) को बंद कर दिया गया है।

                      OCTOBER 07, 2022 / 12:18 PM IST

                      आज है विश्व कॉटन दिवस

                      एग्री कमोडिटी की बात करें तो आज विश्व कॉटन दिवस है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा कपास उत्पादक देश है। हर साल 7 अक्टूबर को 'वर्ल्ड कॉटन डे' मनाया जाता है। 'वर्ल्ड कॉटन डे' कॉटन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इसके जरिए कपास संबंधित उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा बढाना है।बता दें कि भारत में हर साल लगभग 62 लाख टन कपास उत्पादन होता है। दुनिया का 38 प्रतिशत कॉटन भारत में उगाया जाता है। बता दें कि MCX पर कॉटन का भाव 33,400 के करीब नजर आ रहा है। वहीं COMEX पर कॉटन का भान 83 डॉलर से उपर नजर आ रहा है।COMEX पर कॉटन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कॉटन का भाव 3 फीसदी घटा है जबकि 1 महीने में इसमें 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 1 साल में इसमें 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।वहीं एमसीएक्स पर कॉटन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कॉटन में 7 फीसदी और 1 साल में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

                        OCTOBER 07, 2022 / 12:08 PM IST

                        Electronics Mart IPO में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

                        देश की चौथी सबसे बड़ी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। यह इश्यू 4 अक्टूबर को खुला था और अब तक 7.57 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। पहले ही दिन खुदरा निवेशकों के दम पर यह इश्यू ओवरसब्सक्राइब हो गया था और अभी भी हर श्रेणी के निवेशकों का इस आईपीओ को लेकर रूझान पॉजिटिव दिख रहा है। सभी श्रेणियों के लिए आरक्षित हिस्सा ओवरसब्सक्राइब हुआ है। इस इश्यू के तहत 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे।

                        वहीं ग्रे मार्केट की बात करें तो कंपनी के शेयरों ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) कम हुआ है और यह फिसलकर 35 रुपये से 27 रुपये पर आ गया है। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए।

                          OCTOBER 07, 2022 / 11:58 AM IST

                          समीर अरोड़ा ने वॉरेन बफे को दी भारतीय बाजार में पैसे लगाने की सलाह, सिर्फ अमेरिका में निवेश से बफे को हुआ नुकसान


                          हेलियस कैपिटल के समीर अरोड़ा ने CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल से बाजार की आगे की दशा और दिशा पर खास बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होंने कहा है कि भारत सालों से आउटपरफार्म कर रहा है। इस बातचीत में समीर अरोड़ा की वॉरेन वॉरेन बफे को भी सलाह देते हुए कहा है भारतीय बाजारों में निवेश ना करना उनकी गलती है। वॉरेन वॉरेन बफे को भारतीय बाजार में पैसे लगाने चाहिए। सिर्फ अमेरिका में निवेश से बफे को नुकसान हुआ है।समीर अरोड़ा ने आगे कहा कि भारतीय बाजारों का मूड ग्लोबल बाजारों से अलग है। डाओ में गिरावट के बीच भारतीय बाजार फ्लैट रहे हैं। भारतीय रिटेल निवेशकों का रुख भी FIIs से अलग है। बाजार की खराब स्थिति में भी घरेलू निवेशकों ने मैच्योरिटी दिखाई है और डरे नहीं हैं। 3-4 महीने में फिर से FIIs की खरीदारी संभव है।समीर अरोड़ा का मानना है कि बाजार नए शिखर की तैयारी में है। पिछले 20-25 सालों में भारतीय बाजार ने 13-15 फीसदी रिटर्न दिए हैं। किसी साल ज्यादा तो किसी साल कम रिटर्न मिला है। इक्विटी में 13-14 फीसदी रिटर्न बनना अच्छा है। 13-14 फीसदी रिटर्न बॉन्ड, सोने या प्रॉपर्टी में नहीं मिलता। भारत में 25 सालों में US और चीन से अच्छे रिटर्न मिले हैं। भारत में रिटर्न घटने की कोई वजह नहीं दिखती।

                            OCTOBER 07, 2022 / 11:32 AM IST

                            Oil Prices : कच्चे तेल में 7 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी, OPEC+ देशों के उत्पादन घटाने से मिला सपोर्ट

                            कच्चे तेल की कीमतें मार्च की शुरुआत के बाद से अभी तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी की ओर बढ़ रही हैं। ओपेक प्लस (OPEC+) के सर्दियों से पहले उत्पादन में कमी की योजना के ऐलान के बाद कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। वेस्ट टेक्सास इमीडिएट फ्यूचर्स (West Texas Intermediate futures) शुक्रवार बढ़कर 89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस प्रकार सप्ताह के दौरान कीमतों में लगभग 12 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

                            वहीं, तेल उत्पादक देशों के संगठन ने महामारी की शुरुआत के बाद तेल के उत्पादन ने सबसे बड़ी कटौती का ऐलान किया है, जिससे आपूर्ति में कमी की आशंकाएं बढ़ गई हैं। सख्त आउटलुक के चलते तेल की कीमतों में गिरावट थम गई है, जिस पर वैश्विक आर्थिक मंदी और केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रूप से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते दबाव बना हुआ था। उधर, रूस ने भी इस सप्ताह फिर कहा कि वह अमेरिका के प्राइस कैप को अपनाने वाले देशों को तेल नहीं बेचेगा। इससे सप्लाई को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं।

                              OCTOBER 07, 2022 / 11:27 AM IST

                              GEPL Capital के विज्ञान सावंत की आज के Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

                              Tata Chemicals: Buy | LTP: Rs 1,147.85 | इस स्टॉक में 1,000 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1360 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 18 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।


                              Praj Industries: Buy | LTP: Rs 443.65 | इस स्टॉक में 400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 550 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 24 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

                              KPIT Technologies: Buy | LTP: Rs 664.10 | इस स्टॉक में 577 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 800 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते है। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 20 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।

                                OCTOBER 07, 2022 / 11:13 AM IST

                                Vedanta Resources के रिजर्व से पैसे निकालने की तैयारी, कर्ज का बोझ कम करने के लिए ये है मेगाप्लान

                                दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) के कर्जों को लेकर क्रेडिट मार्केट में लांग टर्म चिंता दिख रही है। हालांति अनिल अग्रवाल की इस कंपनी ने एक योजना तैयार की है जिससे कंपनी में कैश फ्लो बढ़ेगा और बॉन्ड बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस योजना पर वेदांता की भारतीय इकाई अगले हफ्ते शेयरधारकों की मंजूरी लेने की कोशिश करेगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी के शेयरधारक 11 अक्टूबर को योजना मतदान करेंगे।

                                कंपनी ने योजना तैयार की है कि वह अपने रिजर्व से पैसे निकालेगी और इसे बैलेंस शीट में डालेगी। माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल डिविडेंड के तौर पर किया जा सकता है। वेदांता की भारतीय इकाई से मिला डिविडेंड इसकी लंदन की मूल कंपनी के लिए कर्ज चुकाने के लिए अहम स्रोत बन चुका है। वेदांता रिसोर्सेज को डिविडेंड मिलता है तो यह अगले साल 2023 में ड्यू 90 करोड़ डॉलर के नोट्स के कुछ हिस्से के लिए टेंडर ऑफर निकाल सकती है।

                                  OCTOBER 07, 2022 / 10:43 AM IST

                                  CREDIT SUISSE की JB CHEMICALS पर राय


                                  CREDIT SUISSE ने JB CHEMICALS पर राय देते हुए इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,300 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की मध्यम अवधि में 15% CAGR रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस रहा है। मध्यम अवधि में सालाना 18-20% EBITDA ग्रोथ का गाइडेंस रहा। भारत और CDMO का रेवेन्यू में योगदान बढ़ रहा है।

                                    OCTOBER 07, 2022 / 10:31 AM IST

                                    JEFFERIES की MACROTECH DEVELOPERS पर राय


                                    JEFFERIES ने MACROTECH DEVELOPERS पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,420 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY23 प्री-सेल्स अनुमान 5% बढ़ाकर 12,000 करोड़ रुपये किया। ब्रोकरेज के मानना है कि ब्याज दरें बढ़ने के बावजूद कीमत लोगों की पहुंच में हैं। कलेक्शन में सुधार से H2 में कर्ज घटाने की रफ्तार बढ़ेगी।

                                      OCTOBER 07, 2022 / 10:31 AM IST

                                      MORGAN STANLEY की TITAN पर राय


                                      MORGAN STANLEY ने TITAN पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,902 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर Q2 का ट्रेंड मजबूत, ज्वेलरी सेगमेंट में 18% ग्रोथ देखने को मिली।

                                        OCTOBER 07, 2022 / 10:05 AM IST

                                        डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी बढ़ी, पहली बार पार किया 82 रुपये प्रति डॉलर का स्तर

                                        शुक्रवार को भारतीय रुपये में भारी कमजोरी आती दिखी है और डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 82 का स्तर पार करता नजर आया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और यूएस बॉन्ड यील्ड मे लगातार जारी बढ़ोतरी के बीच रुपया आज रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया है। 9.30 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया आज 81.89 के पिछले क्लोजिंग की तुलना में 0.5 फीसदी टूटकर 82.30 के आसपास नजर आ रहा था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 82.19 के स्तर पर खुला था। उसके बाद यह कमजोरी आगे बढ़ती नजर आई और यह 82.33 के ऑल टाईम लो के करीब पहुंचता नजर आया।

                                        बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड का भाव 93 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया है। इस हफ्ते इसमें अब तक 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ओपेक द्वारा तेल के उत्पादन में कटौती के मंजूरी के चलते कच्चे तेल में यह उबाल आया है। इस बीच अमेरिका में यूएस ट्रेजरी यील्ड मंगलवार से अब तक करीब 0.18 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है।

                                          OCTOBER 07, 2022 / 9:46 AM IST

                                          Titan share price: Q2 के शानदार बिजनेस अपडेट ने भरा जोश, शेयर 5% भागा


                                          टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) ने गुरुवार को अपने दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त हुई है। बता दें कि कंपनी ज्वेलरी, घड़ी और दूसरे वियरेबल्स और आईकेयर कारोबार में है। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में इसके लगभग सभी सेगमेंटों में डबल डिजिट ग्रोथ देख ने को मिली है।

                                          इस खबर के चलते आज के शुरुआती कारोबार में टाइटन के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 09:19 बजे के आसपास ये शेयर करीब 133 रुपए यानी 5.13 फीसदी की बढ़त के साथ 2735 रुपए के आसपास दिख रहा है। विदेशी ब्रोकरेज हाउस मॉर्गेन स्टेनली (MORGAN STANLEY) भी इस स्टॉक को लेकर बुलिश है। मॉर्गेन स्टेनली का कहना है कि Q2 का ट्रेंड मजबूत ज्वेलरी सेगमेंट में 18 फीसदी की अच्छी ग्रोथ रही है। ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर का लक्ष्य 2902 रुपए प्रति शेयर दिया है।

                                            OCTOBER 07, 2022 / 9:23 AM IST

                                            Market open: प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। सेंसेक्स 100.02 अंक यानी 0.17 फीसदी की टूटकर 58,122.08 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 26.85 अंक यानी 0.15 फीसदी की टूटकर 17,304.95 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                              OCTOBER 07, 2022 / 9:18 AM IST

                                              Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय

                                              सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17376-17423 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 17471-17509/536 पर है। निफ्टी के लिए पहला बेस 17254-17212 पर और दूसरा बड़ा बोस 17163-17110 पर है। कल ऊपरी स्तरों पर खरीदारी की कमी दिखी थी। ग्लोबल संकेत थोड़े कमजोर है। संस्थागत निवेशकों के रुझान में बदलाव नहीं देखने को मिला है। 17254-212 पर टेक्निकल बेस है। इस जोन में कई सपोर्ट हैं। पहला बेस कायम रहने तक गिरावट में खरीदारी की राय कायम है। 17376-423 सप्लाई जोन है। यहां कॉल राइटर्स एक्टिव हैं। 17471-23 से 17254-212 के दायरे में ट्रेड करें। 17212 के नीचे फिसलने पर 17110 संभव है। 17509 के ऊपर अच्छा शॉर्ट कवरिंग स्विंग देखने को मिल सकता है।

                                              बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 39458-39614 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 39880-38982/40110 पर है। इसका पहला बेस 39105-39010 पर और दूसरा बड़ा बेस 38770-38609 पर है। कल आखिरी घंटे में बैंक निफ्टी में हल्की सप्लाई दिखी थी। 39000-38500 के पुट राइटर्स ने पोजिशन होल्ड की है। कॉल राइटर्स 39500-40000 पर एक्टिव हैं। शुरुआती गिरावट का इंतजार करें। पहला बेस ऑप्शन बेस है, दूसरे बेस में कई मूविंग एवरेज हैं। 15 मिनट देखें कि बाजार कौन से बेस पर टिक रहा है। जिस बेस को बाजार सम्मान देता दिखे, वहीं खरीदारी करें। 39458-614 पर सौदे से निकलें। 39614 के ऊपर ही बड़ा स्विंग मिलेगा।

                                                OCTOBER 07, 2022 / 9:01 AM IST

                                                Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। 09:03 बजे के आसपास सेंसेक्स 130.06 अंक यानी 0.22 फीसदी की टूटकर 58092.04 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 44.00 अंक यानी 0.25 फीसदी की टूटकर 17287.80के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                  OCTOBER 07, 2022 / 8:50 AM IST

                                                  NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                  7 अक्टूबर को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                    OCTOBER 07, 2022 / 8:40 AM IST

                                                    भारत का GDP ग्रोथ अनुमान 1% घटा: वर्ल्ड बैंक

                                                    इकोनॉमी के मोर्चे पर बुरी खबर है। वर्ल्ड बैंक ने इस साल के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया है। 7.5% से कम कर 6.5% किया है। कहा ग्लोबल अनिश्चितता से दबाव बढ़ेगा।

                                                      OCTOBER 07, 2022 / 8:40 AM IST

                                                      Q2 में सिंगल डिजिट में डाबर की रेवेन्यू ग्रोथ

                                                      दूसरी तिमाही में सिंगल डिजिट में डाबर की रेवेन्यू ग्रोथ रही। कंपनी ने कहा फूड एंड बेवरेज और इंटरनेशल कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल रहा है। इस तिमाही इनपुट कॉस्ट के चलते मार्जिन पर डेढ़ से 2 परसेंट तक दवाब मुमकिन है।

                                                        OCTOBER 07, 2022 / 8:38 AM IST

                                                        Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                        निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17289 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17246 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17402 फिर 17472 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                        Nifty Bank

                                                        निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39141और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 38999 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 39517 फिर 39750पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                          OCTOBER 07, 2022 / 8:29 AM IST

                                                          कल कैसी रही बाजार की चाल

                                                          6 अक्टूबर के कारोबार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार में बढ़त देखने को मिली। आईटी, मेटल, चुनिंदा बैंक और ऑटो शेयरों में आई तेजी के दम पर कल सेंसेक्स-निफ्टी 0.30 फीसदी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। कारोबारी सत्र के आखिरी घंटों में बाजार थोड़ा वोलेटाइल होता नजर आया था। सेंसेक्स कल 157 अंक बढ़कर 58222 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 58 अंक बढ़कर 17332 के स्तर पर बंद हुआ था। कल की क्लोजिंग ओपनिंग लेवल से नीचे हुई थी ऐसे में निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था।

                                                            OCTOBER 07, 2022 / 8:27 AM IST

                                                            ग्लोबल संकेत कमजोर, एशिया और US पर दवाब

                                                            हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। सितंबर जॉब रिपोर्ट के आंकड़े से पहले कल अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए थे । DOW ने गुरुवार को करीब 350 POINT गंवाए।

                                                              OCTOBER 07, 2022 / 8:21 AM IST

                                                              Stock Market Today Live- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।