कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2702.15 अंक यानी 4.72 फीसदी टूटकर 54,529.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 815.30 अंक यानी 4.78 फीसदी गिरकर 16247.95 के स्तर पर बंद हुआ।
Closing Bell- यूक्रेन पर रूसी हमले से बाजार में कोहराम मचा रहा। बाजार में 23 मार्च 2020 के बाद बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में भारी बिकवाली हावी रही। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में बिकवाली हावी रही जबकि सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में बिकवाली हावी रही। बाजार में करीब 2 साल की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने
Closing Bell- यूक्रेन पर रूसी हमले से बाजार में कोहराम मचा रहा। बाजार में 23 मार्च 2020 के बाद बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में भारी बिकवाली हावी रही। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में बिकवाली हावी रही जबकि सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में बिकवाली हावी रही। बाजार में करीब 2 साल की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2702.15 अंक यानी 4.72 फीसदी टूटकर 54,529.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 815.30 अंक यानी 4.78 फीसदी गिरकर 16247.95 के स्तर पर बंद हुआ।
Tata Motors, IndusInd Bank, UPL, Grasim Indusries और Adani Ports निफ्टी के सबसे बड़े लूजर रहें। बीएसई का मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 5 फीसदी टूटा है।
Market Opens: बाजार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई है। जियोपॉलिटिकल टेशन के बीच 24 फरवरी के कारोबार में निफ्टी 16600 के नीचे फिसला है। सेंसेक्स 1,426.28 अंक यानी 2.49 फीसदी की गिरावट के साथ 55805.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 407.80 अंक यानी 2.39 फीसदी टूटकर 16655.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है ।
Market at pre-open- रूस-यूक्रेन संकट के बीच प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। 09:01 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,108.54 अंक यानी 1.94 फीसदी की गिरावट के साथ 56123.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 427 अंक यानी 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ 16636.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर
फरवरी सीरीज की एक्सपायरी के दिन ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया पर दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY में 300 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिल रही है। DOW FUTURES भी 180 नीचे है। कल अमेरिका में DOW JONES 465 अंक गिरकर साल के निचले स्तर पर बंद हुआ था।
यूक्रेन ने इमरजेंसी घोषित की
रूस-यूक्रेन तनाव कायम है। सरकारी बेवसाइट पर साइबर अटैक के बाद यूक्रेन ने 30 दिनों के लिए इमरजेंसी का एलान किया है। UN Security Council की आपात बैठक बुलाने की भी मांग की है। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन G-7 की बैठक बुला सकते हैं।
यूक्रेन संकट से क्रूड, सोना उछले
रूस और यूक्रेन तनाव के चलते क्रूड में उबाल देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर की तरफ फिर बढ़े। सोना भी 1900 डॉलर के पार निकला है।
INDUS TOWER में आज बड़ी ब्लॉक डील
INDUS TOWER में VODAFONE PLC आज ब्लॉक डील के जरिए 2.4 परसेंट हिस्सा बेच सकती है । मौजूदा भाव से 10% DISCOUNT पर 227 से 231 रुपए प्रति के बीच ऑफर रेंज संभव है।
वेदांता 2 मार्च को तीसरे अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार कर सकती है
वेदांता (Vedanta) ने बुधवार 23 फरवरी को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि बोर्ड 2 मार्च की बैठक में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में तीसरे अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी दे सकता है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया, "2 मार्च 2022 को कंपनी का बोर्ड तीसरे अंतरिम डिविडेंड देने पर फैसला ले सकता है।" बोर्ड अगर तीसरी बार अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला करता है तो इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 10 मार्च होगी। यानी 10 मार्च 2022 तक अगर किसी के पास वेदांता के शेयर हैं तो उन्हें डिविडेंड मिलेगा।