कारोबार के अंत में सेंसेक्स 436.94 अंक यानी 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 55,818.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 105.25 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 16,628.00 के स्तर पर बंद हुआ
Closing Bell- 2 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर से आज रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद हुए। आज के कारोबार में IT, मेटल, एनर्जी, रियल्टी शेयरों में तेजी रही जबकि फार्मा, PSE, पेंट शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 436.94 अंक यानी 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 55,818.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 105.25
Closing Bell- 2 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर से आज रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर के करीब बंद हुए। आज के कारोबार में IT, मेटल, एनर्जी, रियल्टी शेयरों में तेजी रही जबकि फार्मा, PSE, पेंट शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 436.94 अंक यानी 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 55,818.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 105.25 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 16,628.00 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल संकेत नहीं दे रहे साथ
आज ग्लोबल संकेत साथ नहीं दे रहे है। एशिया कमजोर नजर आ रहा है। SGX NIFTY में भी 70 प्वाइंट का दबाव देखने को मिला। इधर ग्रोथ की चिंता में कल अमेरिकी बाजार भी फिसले है। DOW ऊपर से करीब 500 प्वाइंट लुढ़का है।
क्रूड कीमतों में नरमी, $114 के नीचे ब्रेंट
क्रूड कीमतों में नरमी से भारतीय बाजार को राहत मिलेगी। ब्रेंट 114 डॉलर के नीचे फिसला है। आज OPEC+ की बैठक में जुलाई में प्रोडक्शन TARGET बढ़ाने पर फैसला हो सकता है।
खिलौना कारोबार के लिए Reliance Brands की नई डील
खिलौना कारोबार में Reliance Brands पकड़ मजबूत बनाएगी। इटली की खिलौना बनाने वाली कंपनी Plastic Legno SPA के साथ JV किया है। Reliance Brands भारतीय कारोबार में 40 परसेंट हिस्से का अधिग्रहण करेगी।
मई में ROYAL ENFIELD की बिक्री 2% बढ़ी
EICHER की ROYAL ENFIELD की बिक्री में पिछले महीने के मुकाबले 2 परसेंट का उछाल देखने को मिल रही है। आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे है। एक्सपोर्ट भी करीब 22 परसेंट बढ़ा है।
मई में HERO MOTO की बिक्री अनुमान से कम
HERO MOTO ने पिछले महीने के मुकाबले मई में 16 परसेंट ज्यादा गाड़ियां बेचीं है लेकिन अनुमान से 7 परसेंट कम रही। फेस्टिव सीजन में पहला EV प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।
मई में खूब बिका पेट्रोल-डीजल
मई में प्री-कोविड स्तरों के ऊपर पेट्रोल-डीजल की बिक्री निकली। अप्रैल के मुकाबले पेट्रोल 8% ज्यादा बिका है। डीजल बिक्री भी करीब 2% ज्यादा है।