Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell: यूक्रेन संकट से बिगड़े हालात से घबराया बाजार, सेंसेक्स 1491 अंक टूटा, निफ्टी 15,900 के नीचे हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1491.06 अंक यानी 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ 52,842.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 382.20 अंक यानी 2.35 फीसदी टूटकर 15,863.15 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl News MARCH 07, 2022 / 3:40 PM IST

Closing Bell: यूक्रेन संकट से बिगड़े हालात से बाजार घबराया है। बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 8 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है। वहीं मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली रही। ऑटो, रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। आज के कारोबार में निफ्टी बैंक में 11 महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1491.06 अंक यानी 2.74 फीसद

Stock Market Live
Stock Market Live
MARCH 07, 2022 / 3:40 PM IST

Closing Bell: यूक्रेन संकट से बिगड़े हालात से बाजार घबराया है। बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 8 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है। वहीं मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली रही। ऑटो, रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। आज के कारोबार में निफ्टी बैंक में 11 महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1491.06 अंक यानी 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ 52,842.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 382.20 अंक यानी 2.35 फीसदी टूटकर 15,863.15 के स्तर पर बंद हुआ।

    MARCH 07, 2022 / 3:29 PM IST

    Stock Market पर मंदड़ियों की पकड़ और हुई मजबूत, फरवरी से अब तक इनवेस्टर्स के डूबे 29 लाख करोड़

    दलाल स्ट्रीट पर 7 मार्च को मंदड़ियों ने अपनी पकड़ और मजबूती कर ली। इसके साथ ही फरवरी की शुरुआत से अभी तक शेयर बाजार में निवेशकों के लगभग 29 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। यूक्रेन पर रूस का हमला (Russia-Ukraine conflict) अब न सिर्फ मॉस्को के लिए बल्कि ग्लोबल ग्रोथ (global growth) के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है, वहीं ऐसी भी संभावनाएं हैं कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश ग्लोबल सप्लाई को बाधित किए बिना रूस के तेल और नेचुरल गैस की आपूर्ति पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं। इस खबर के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें 13 साल की ऊंचाई पर पहुंच गईं, जो भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट्स के लिए बड़ा झटका है क्योंकि भारत अपनी 80 फीसदी तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। तेल की कीमतों में हर बढ़ोतरी भारत के लिए एक बड़ा रिस्क है, क्योंकि इससे महंगाई की चिंता बढ़ती है, ट्रेड डेफिसिट (trade deficit) बढ़ता है और कॉरपोरेट अर्निंग्स और इकोनॉमिक ग्रोथ को झटका लगता है।

    इंटरनेशन बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स (Brent crude futures) 7 मार्च को दोपहर 1.14 बजे 139.13 डॉलर के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया, जो 2008 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं यूएस क्रूड (US crude) 130 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

      MARCH 07, 2022 / 3:17 PM IST

      Cryptocurrency Price Today: आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट नजर आई। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बिटकॉइन की कीमत आज पिछले कुछ सत्रों में अस्थिर रहने के बाद 39,000 डॉलर के स्तर से नीचे गिर गई। दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 3% से अधिक गिरकर 38,315 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। डिजिटल टोकन अब तक 2022 (वर्ष-दर-तारीख या YTD) में लगभग 17% नीचे है। हालांकि, यह पिछले साल नवंबर में अपने रिकॉर्ड उच्च 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से लगभग 30% दूर है। क्रिप्टो कारोबार को लेकर CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 ट्रिलियन डॉलर के निशान से नीचे रहा, क्योंकि यह पिछले 24 घंटों में 1.79 ट्रिलियन डॉलर से 4% से अधिक नीचे था। ईथर, एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा सिक्का और मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी 4% से अधिक घटकर 2,545 डॉलर पर आ गई। दूसरी ओर डॉगकॉइन की कीमत भी 4% गिरकर 0.12 डॉलर पर आ गई। जबकि, शीबा इनु 5% से अधिक गिरकर 0.000023 डॉलर पर आ गई।

        MARCH 07, 2022 / 3:06 PM IST

        Axis Securities की टॉप पिक्स, जिनमें हो सकती है कमाई

        मार्च महीने की अपनी टॉप पिक्स बताते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा है कि उसने अपनी स्टॉक्स पिक्स की सूची में कुछ बदलाव किए है। इस बदलाव के तहत Amber Enterprises और Mold-Tek packaging में मुनाफा वसूलीकी गई है जबकि Nalco और Praj Industries को इस सूची में शामिल किया गया है।

        एक्सिस सिक्योरिटी की मार्च महीने की टॉप पिक्स सूची पर नजर डालें तो इसमें ICICI Bank में 990 रुपये के लक्ष्य के लिए, Bajaj Auto (लक्ष्य ₹4,250), Tech Mahindra (लक्ष्य ₹2,060), Maruti Suzuki India (लक्ष्य ₹9,800), State Bank of India (SBI) (लक्ष्य ₹720), Hindalco Industries (लक्ष्य ₹630), Bharti Airtel (लक्ष्य ₹810), Federal Bank (लक्ष्य ₹125) के लिए खरीदारी की सलाह दी है। इसके अलावा Varun Beverages (लक्ष्य ₹1,080), Ashok Leyland (लक्ष्य ₹160), National Aluminium Company (Nalco) (लक्ष्य ₹150), Bata India (लक्ष्य ₹2,200), Krishna Institute of Medical Sciences (लक्ष्य ₹1,600), Equitas Small Finance Bank (लक्ष्य ₹80), Praj Industries (लक्ष्य ₹477), CCL Products (India) (लक्ष्य ₹585) के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

          MARCH 07, 2022 / 2:41 PM IST

          छोटे-मझोले शेयरों पर दिखा दबाव, निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ऊपर से 20% फिसलें, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे कैसी रहेगी इनकी चाल

          निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज के कारोबार में लाल निशान में दिख रहे है। ग्लोबल संकेतों के साथ ही आज इन्होंने शुरुआत भी कमजोरी के साथ की थी। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर 2019 को निफ्टी मिडकैप 100 ने 33,243.50 का रिकॉर्ड हाई छुआ था तब से इसमें 20.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह Nifty SmallCap100 18 जनवरी 2022 के अपने 12,047.45 अंक के ऑल टाइम हाई से अब तक करीब 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। ये भी बता दें कि बेयर मार्केट की पुष्टि तब होती है जब कोई इंडेक्स हाल के क्लोजिंग हाई से 20 फीसदी या उससे ज्यादा टूट जाता है। सेंसेक्स और निफ्टी अपने ताजे क्लोजिंग हाई से 15 फीसदी टूट चुके है।

          Geojit Financial Services के वी के विजयकुमार का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के वजह से कमोडिटी मार्केट में भारी उथल पुथल देखने को मिल रही है। क्रूड का 128 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। क्रूड के भाव में इस तेजी से ग्लोबल ग्रोथ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है और महंगाई बढ़ती नजर आ सकती है। इस सब के चलते बाजार बियरिश जोन में जाता नजर आ रहा है। ऐसे में निवेशकों को सर्तक रहने की जरुरत है। वी के विजयकुमार ने आगे कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में एनर्जी स्टॉक्स में एनर्जी, मेटल और एक्सपोर्ट से जुड़े सेगमेंट में निवेश करना तुलनात्मक रुप से बेहतर रहेगा। इन सेक्टर से जुड़े अच्छे शेयरों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीदारी की सलाह होगी।

            MARCH 07, 2022 / 2:26 PM IST

            PNB Housing Finance जुटाएगी 40 करोड़ डॉलर, लॉन्च कर सकती है राइट इश्यू

            पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पूंजी जुटाने की योजनाओं (fundraising plans) पर विचार करने के लिए 9 मार्च को बोर्ड मीटिंग आयोजित करने जा रही है। मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है। खबरों के मुताबिक, बैंक 40 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए एक बड़ा राइट इश्यू (rights issue) लॉन्च करने पर विचार कर रही है। सूत्रों से संकेत मिलते हैं कि PNB, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के राइट इश्यू में भाग ले सकती है। सूत्रों ने बताया कि प्राइवेट इक्विटी (Private equity) इनवेस्टर कार्लाइल (Carlyle) भी एक नए फंड के जरिए इस राइट इश्यू में भाग ले सकती है।

            एसएसजी और जनरल अटलांटिक (General Atlantic) ने भी राइट इश्यू में भाग लेने के लिए विचार विमर्श किया है। PNB Housing Finance ने मनीकंट्रोल को बताया, “हम इस क्वेरी पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं दे पाएंगे।” पीएनबी, कार्लाइल, एसएसजी और जीए ने राइट इश्यू से जुड़ी क्वेरी पर कोई टिप्पणी नहीं की।

              MARCH 07, 2022 / 2:14 PM IST

              Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन पर हमले के कारण रूस पर लगे प्रतिबंधों (Sanctions on Russia) का असर कई सक्टरों पर पड़ने वाला है। यह प्रतिबंध कुछ समय के लिए घरेलू स्टील कंपनियों के लिए इनपुट लागत (Input Cost) को बढ़ा देंगे, जब तक कि कच्चे माल के व्यापार में बदलाव नहीं हो जाता है। Mint के मुताबिक, रेटिंग एजेंसी Icra ने एक रिसर्च नोट में कहा, हालांकि, इन रुकावटों से भारतीय स्टील निर्माताओं के लिए निर्यात के अवसर भी पैदा होंगे।

              विश्व स्तर पर पांचवां सबसे बड़ा कोयला उत्पादक (Coal Producer) होने के नाते, रूस का कैलेंडर वर्ष (CY) 2020 में क्रमशः मेटलर्जिकल और थर्मल कोयले में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 10% और 17% शेयर था। FY22 की शुरुआत के बाद से, अंतरराष्ट्रीय कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, प्रीमियम हार्ड कोकिंग कोल (FoB ऑस्ट्रेलिया बेसिस) और हाई ग्रेड थर्मल कोयले (FoB साउथ अफ्रीका बेसिस) के स्पोट प्राइस में क्रमशः 300% और 125% की बढ़ोतरी हुई है।

                MARCH 07, 2022 / 1:55 PM IST

                Nazara Technologies के शेयर 3% भागे, Datawrkz business में निवेश की खबर ने भरा जोश

                7 मार्च यानी आज के कारोबार मे नजारा टेक्नोलॉजी ( Nazara Technologies) के शेयरों में 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। नजारा टेक्नोलॉजी के बोर्ड ने Datawrkz Business Solutions के वर्तमान शेयरधारकों को 5 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में नजर आ रहा है।

                Nazara Technologies के बोर्ड ने 4 मार्च को Datawrkz Business Solutions Private Limited के वर्तमान शेयर धारकों सेंथिल गोविंदन (Senthil Govindan), अरुणप्रभू के (Arunprabu K), मयंक खिरवाडकर (Mayank Khirwadkar), गराले विशाल तुकाराम (Garale Vishal Tukaram) को 2,260 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर कुल 24,99,94,420 रुपये के 4 रुपये फेस वैल्यू के 1,10,617 इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

                  MARCH 07, 2022 / 1:37 PM IST

                  मार्केट एक्सपर्ट आशीष बाहेती की बाजार पर राय

                  मार्केट एक्सपर्ट आशीष बाहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार में चौतरफा बिकवाली नजर आ रही है। इस समय इंडेक्स में सेल ऑन राइज की रणनीति से ट्रेडर्स कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी ने 17000 के नीचे की तरफ जबसे ये लेवल तोड़ा है तब इसमें आया हुआ कोई भी पुल बैक के बाद बिकवाली होती हुई नजर आई है। हर पुल बैक को सेल ऑन राइज के तहत बिकवाली के अवसर के रूप में देखा गया है।

                  आशीष ने कहा कि फिलहाल निफ्टी में कोई ट्रेड लेने की सलाह नहीं होगी लेकिन जिनके पास शॉर्ट पोजीशन है वे इसमें 16050 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाकर शॉर्ट पोजीशन में बने रह सकते हैं। वहीं बैंक निफ्टी में नई पोजीशन की सलाह नहीं लेकिन पुरानी पोजीशन को 33100 के स्टॉपलॉस के साथ शॉर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं।

                    MARCH 07, 2022 / 1:17 PM IST

                    PVR और Cinepolis India मर्जर के लिए कर रहें बातचीत: रिपोर्ट

                    मीडिया में आई खबरों के मुताबिक भारत की लीडिंग मल्टीप्लेक्स चेन PVR और मैक्सिकन कंपनी Cinepolis की भारत स्थित लोकल यूनिट्स मर्जर के लिए बातचीत के एडवास स्टेज में है। The Economic Times में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक यह सौदा तेजी से पूरा होने के कगार पर है। अगर यह करार संपन्न हो जाता है तो एक ऐसी बड़ी कंपनी उभरकर आएगी जिसके पास 1200 से ज्यादा स्क्रीन होगे।

                    The Economic Times ने सूत्रों के हवाले से सूचित किया है कि इस मर्जर करार को अंतिम रूप देने पर काम जारी है लेकिन अब तक जो जानकारी आई है उसके मुताबिक मर्जर के बाद कंपनी में Cinepolis करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी शेयर होल्डर होगी।

                      MARCH 07, 2022 / 1:00 PM IST

                      Gold Prices Update: सोने का भाव 53500 रुपये के पार, क्या ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बनाएगा गोल्ड?

                      सोने (Gold) में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोना 53,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह शुक्रवार को सोने के बंद भाव के मुकाबले करीब 2 फीसदी की तेजी है। शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोना 52,549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मई 2021 के बाद यह सोने में एक हफ्ते में आई सबसे बड़ी तेजी है। दिन में 12:20 बजे एमसीएक्स पर सोने का भाव 986 रुपये की तेजी के साथ 53,545 रुपये प्रति 10 ग्राम (Today Gold rate at MCX) पर चल रहा था।स्पॉट मार्केट में 2000 डॉलर प्रति औंस (Spot Market Price of Gold) के पार निकल गया है। एमसीएक्स पर साल 2022 में सोने में अब तक करीब 12 फीसदी तेजी आ चुकी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने में तेजी की मुख्य वजह रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine Conflict) के बीच चल रहा युद्ध है। आज दोनों देशों के बीच लड़ाई का 12वां दिन है। आज दोनों देशों के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए बातचीत होने वाली है। इससे पहले दो बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अमेरिका में इंट्रेस्ट रेट में वृद्धि और कमोडिटी की कीमतों में उछाल को भी सोने में तेजी का कारण माना जा रहा है।

                        MARCH 07, 2022 / 12:40 PM IST

                        BHARTI AIRTEL। Axis Bank के साथ करार किया है। डिजिटल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए करार किया है। Airtel-Axis Bank क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। Buy Now Pay Later का ऑफर कंपनी देगी।

                          MARCH 07, 2022 / 12:39 PM IST

                          Axis Bank FD Rate: देश के प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Fixed Deposits - FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 18 मार्च से प्रभावी हैं। बता दें कि एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के कई टेन्योर के लिए FD मुहैया कराता है। हालांकि फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिहाज से सुरक्षित और मुनाफे वाला माना जाता है। लेकिन बीते कुछ साल में FD पर ब्याज दरें कम हुई हैं। लिहाजा लोगों की रूचि कम हुई है।यह ब्याज दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम पर है। बैंक 18 महीने से लेकर 2 साल में मैच्योर होने वाली राशि पर 5.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं 2 साल से लेकर 3 साल से कम पर एक्सिस बैंक 5.40 फीसदी ब्याज मुहैया करा रहा है। 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम अवधि में मैच्योर होने वाली लंबी अवधि के डिपॉजिट पर बैंक 5.40 फीसदी ब्याज मुहैया करा रहा है। इसके साथ ही 5 साल से 10 साल में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर 5.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।

                            MARCH 07, 2022 / 12:23 PM IST

                            Maruti Suzuki के शेयर में 6% की गिरावट, बाजार में गिरावट के बीच ज्यादातर ऑटो स्टॉक्स टूटे

                            रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) की चिंताओं के बीच सोमवार, 7 मार्च को भी भारतीय शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट बनी हुई है। पूर्वाह्न 11.45 बजे सेंसेक्स 1,239 अंक गिरकर 53,095 पर और निफ्टी 335 अंकों की कमजोरी के साथ 15,904 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऑटो (Nifty Auto) को इस गिरावट के बीच तगड़ा झटका लगा है और ऑटो इंडेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 4.38 फीसदी की गिरावट बनी हुई है। निफ्टी में ऑटो सेक्टर का हैवीवेट स्टॉक मारुति सुजूकी (Maruti Suzuki India) 6 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर बना हुआ है और 6,825 रुपये के आसपास है।

                            ऑटो सेक्टर की दूसरी प्रमुख कंपनियों अशोक लीलैंड (Ashok Leyland), आयशर मोटर्स (Eicher Motors) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) में 5 से 6 फीसदी के बीच गिरावट बनी हुई है। 30 शेयरों के बीएसई इंडेक्स (BSE index) में मारुति टॉप लूजर बनी हुई है। सेक्टर की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में बने हुए हैं।

                              MARCH 07, 2022 / 12:08 PM IST

                              Hindalco । क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी और रूस की तरफ से होने वाली सप्लाई से जुड़ी चिंता की वजह से इस साल अब तक एल्युमिनियम की कीमतों में 37 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 3 दशको के हाई पर पहुंच गया है। जैफरीज का मानना है कि एल्युमिनियम की कीमतों में आए इस उछाल से Hindalco को फायदा होगा क्योंकि अपने कोयले की खपत का बड़ा हिस्सा कोल इंडिया से हासिल करती है और कोल इंडिया की कीमतें कोल की ग्लोबल प्राइस से कम है इससे भी कंपनी को बढ़त मिलेगी।

                              जैफरीज ने हिंडाल्को पर जारी अपने एक नोट में कहा है कि पैकेजिंग और ऑटो में Novelis के मजबूत आउटलुक के साथ ही आगे एल्युमिनियम के प्राइस में और बढ़त आ रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-24 के बीच हिडाल्कों के ईपीएस में 11 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए हिंडाल्को इंडियन मेटल कंपनियों में जैफरीज की टॉप पिक्स में शामिल है। जैफरीज ने Hindalco के स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसका टार्गेट 660 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया है। Hindalco का शेयर 1 साल में करीब 74 फीसदी भागा है ।

                                MARCH 07, 2022 / 11:54 AM IST

                                केआर चोकसी (KRChoksey) को टूटे हुए बाजार में 6 स्टॉक्स पसंद हैं। इन स्टॉक्स पर KRChoksey ने 54 प्रतिशत की तेजी के लिए खरीदारी की राय दी है। केआर चोकसी की SBI Life Insurance, UPL, Colgate Palmolive India , Tata Motors, tech Mahindra, Happiest Minds Technologies पसंद में शामिल है।

                                  MARCH 07, 2022 / 11:46 AM IST

                                  एनएसई ने कहा, निफ्टी 50 अपडेट से जुडी प्रॉब्लम खत्म हुई

                                  NSE ने कहा है कि उसके दो मुख्य सूचकांकों के अपडेट से जुड़ी प्रॉब्लम खत्म हो गई है। सोमवार को मार्केट ओपन होने के बाद एनएसई के दो प्रमुख सूचकांकों निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी के अपडेट होने में दिक्कत आ रही थी। ब्रोकर्स ने इसकी शिकायत एनएसई से की थी।ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकरेज फर्म जेरोधा ने इस प्रॉब्लम के बारे में एनएसई को बताया था। बाद में उसने भी प्रॉब्लम खत्म होने के बारे में एक ट्वीट कर जानकारी दी। दूसरे ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी कहा है कि अब एनएसई के फीड्स नॉर्मल काम कर रहे हैं। उसने कहा है कि एनएसई और बीएसई दोनों ही एक्सचेंजों में ऑर्डर्स एग्जिक्यूट हो रहे हैं। निफ्टी ने कहा है कि निफ्टी 50 इंडेक्स ने सामान्य काम करना शुरू कर दिया है। उसने कहा है कि सभी सेगमेंट्स में सामान्य कामकाज हो रहा है। पहले निफ्टी और बैंकनिफ्टी में रुक-रुक कर थोड़ी दिक्कत आ रही थी।

                                    MARCH 07, 2022 / 11:37 AM IST

                                    वी-मार्ट रिटेल

                                    SBI Funds Management ने कई स्कीम्स के जरिये 3 मार्च को ओपन मार्केट से कंपनी की 4.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ ही उसकी कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 8.76 फीसदी हो गई है। स्टॉक में बीते एक साल 20 फीसदी की मजबूती आई है, लेकिन पिछले एक महीने में यह 9 फीसदी कमजोर हो चुका है।

                                      MARCH 07, 2022 / 11:21 AM IST

                                      Gold prices : यूक्रेन क्राइसिस (Ukraine crisis) बढ़ने के बीच सोमवार को भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। ग्लोबल रेट्स की तर्ज पर एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 1.8 फीसदी मजबूत होकर 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। भारतीय बाजारों में सोने ने अगस्त, 2020 में 56,200 का रिकॉर्ड हाई छूआ था। ग्लोबल मार्केट्स में हाजिर सोना (spot gold) 2,000.69 डॉलर का स्तर छूने के बाद 1.5 फीसदी मजबूती के साथ 1,998.37 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। यूक्रेन क्राइसिस (Ukraine crisis) के बीच गोल्ड बैक्ड ईटीएफ (gold-backed ETFs) में मजबूत इनफ्लो देखने को मिला है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड बैक्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट (SPDR Gold Trust) की होल्डिंग शुक्रवार को 0.4 फीसदी बढ़कर 1,054.3 टन हो गई, जो मार्च, 2021 के मध्य के बाद सबसे ज्यादा है।

                                        MARCH 07, 2022 / 11:02 AM IST

                                        डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया, कच्चे तेल की कीमतों में उबाल ने दिखाया असर

                                        डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुरुआती कारोबार में अपने लाइफ टाइम लो पर जाता नजर आया। कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के चलते महंगाई के बढ़ने का डर हावी हो गया है। इसके साथ ही देश व्यापार और चालू खाते के घाटे में बढ़ोतरी का डर बढ़ गया है। इसका असर आज रुपये पर देखने को मिला और डॉलर के मुकाबले यह औधें मुंह गिर गया।

                                        रुपया आज इंट्राडे में लगभग डॉलर के मुकाबले 77 के स्तर पर जाता नजर आया जो इसकी पिछले दिन की क्लोजिंग से 1.05 फीसदी नीचे है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 76.96 पर खुला था। एनालिस्ट का कहना है कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और रशियन क्रूड ऑयल के एक्सपोर्ट में गिरावट की संभावना के चलते कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती है। ग्लोबल क्रूड मार्केट में भारी असंतुलन के चलते अगले 6-9 महीने में क्रूड की कीमतें हाई लेवल पर बने रहने की संभावना है। बता दें कि आज ब्रेंट क्रूड का भाव अपने 14 साल के हाई यानी 140 डॉलर प्रति बैरल के आसपास जाता नजर आया है। कच्चा तेल अमेरिकी कारोबार में 2008 के बाद के अपने हाइएस्ट लेवल पर जाता नजर आया है और तेल की इस उबाल के अभी ठंडे पड़ने के कोई संकेत नहीं है।

                                          MARCH 07, 2022 / 10:54 AM IST

                                          Petrol Diesel Price Today 7th March: पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज हफ्ते का पहला दिन सोमवार राहत भरा रहा। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं। आज लगातार 97वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

                                            MARCH 07, 2022 / 10:32 AM IST

                                            Alibaba Share Price Slips: अलीबाबा (Alibaba Group Holding) का शेयर पिछले 6 महीने में 43 फीसदी गिर चुका है। 24 फरवरी के बाद से इसमें तेज गिरावट आई है। सोमवार (7 मार्च) को भी इसमें कमजोरी दिखी। सुबह में इसका भाव 2.47 फीसदी गिरकर 96.55 हांगकांग डॉलर था। 4 मार्च को इसका भाव 100 हांगकांग डॉलर से नीचे आ गया था। अलीबाबाा ने 24 फरवरी को वित्त वर्ष 2021 के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने इनवेस्टर्स को अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया था। लेकिन, नतीजों से इसकी रेवेन्यू ग्रोथ में सुस्ती और कॉस्ट में वृद्धि के संकेत मिले हैं। इस वजह से इस शेयर पर दबाव बना हुआ है। आइए जानते हैं इस शेयर में गिरावट की क्या वजहें हैं।

                                              MARCH 07, 2022 / 10:26 AM IST

                                              Share Market Live Update- यूक्रेन-रूस जंग की आग में बाजार झुलसा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी 4% से ज्यादा लुढ़का है। सभी सेक्टर में बिकवाली हावी है। ऑटो और रियल्टी सेक्टर में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रहा है। मिडकैप, स्मॉलकैप का भी बुरा हाल है। इस बीच रूस-यूक्रेन जंग से कमोडिटी में कोहराम मचा है। कच्चा तेल 14 साल की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। 130 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। 1 डॉलर का भाव 77 रूपए के पार निकला है। सोने की कीमत भी 53500 पर पहुंची है।

                                                MARCH 07, 2022 / 9:58 AM IST

                                                आज के इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

                                                Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल

                                                Indian Hotels: वर्तमान में बेचें, लक्ष्य 180 रुपये, स्टॉपलॉस 199 रुपये

                                                Tech Mahindra:वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 1500 रुपये, स्टॉपलॉस 1420 रुपये

                                                IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल

                                                Tata Teleservices (Maharashtra) Limited or TTML:वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 120 रुपये, स्टॉपलॉस 90 रुपये

                                                Adani Wilmar Ltd or AWL: वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 400 रुपये, स्टॉपलॉस 330 रुपये

                                                Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

                                                Bharat Electronics Ltd or BEL: वर्तमान में खरीदारी करें, लक्ष्य 225 रुपये, स्टॉपलॉस 210 रुपये

                                                  MARCH 07, 2022 / 9:49 AM IST

                                                  एंजेल वन के सुमीत चव्हाण आज की दो कॉल जिनमें इसी हफ्ते हो सकती है अच्छी कमाई

                                                  Tech Mahindra: Buy | LTP: Rs 1,453.60 | टेक महिंद्रा में 1397 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1520 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। इसी हफ्ते इसमें 4.6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

                                                  Bajaj Finance: Sell | LTP: Rs 6,537.90 | बजाज फाइनेंस में 6705 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 6300 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। इसी हफ्ते इसमें 3.6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

                                                    MARCH 07, 2022 / 9:34 AM IST

                                                    JEFFERIES की BAJAJ FINANCE पर राय

                                                    JEFFERIES ने BAJAJ FIN पर होल्ड की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 7,200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसमें आगे भी बेहतर ग्रोथ कायम रहने की उम्मीद है। वहींFY23-25 के दौरान मुनाफे में 27% CAGR ग्रोथ मुमकिन है।

                                                    आज यानी 7 मार्च 2022 को प्रीओपनिंग ट्रेड में एनएसई पर ये शेयर 2.87 प्रतिशत या 187.9 अंक नीचे 6350 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 8050 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 4362 रुपये रहा है।

                                                      MARCH 07, 2022 / 9:23 AM IST

                                                      एशियन पेंट्स पर जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

                                                      MACQUARIE ने ASIAN PAINTS पर राय देते हुए आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4,200 रुपये से घटाकर 3800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि छोटी अवधि में मार्जिन की चिंताएं बनी हुई हैं। इन्होंने FY22/23/24 के लिए इसका EPS अनुमान 1%/4%/2% घटाया है।

                                                      MS ने Asian Paints पर अंडरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2548 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि शेयर की चाल रॉ-मटेरियल की कीमतों पर निर्भर करती है। आज यानी 7 मार्च 2022 को प्रीओपनिंग ट्रेड में एनएसई पर ये शेयर 0.21 प्रतिशत या 5.85 अंक ऊपर 2744 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 3590 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 2343 रुपये रहा है।

                                                        MARCH 07, 2022 / 9:20 AM IST

                                                        Market Opens: ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। 7 मार्च को निफ्टी 15,900 के नीचे खुलाहै। 09:16 बजे सेंसेक्स 1,326.62 अंक यानी 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 53007.19 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 357.40 अंक यानी 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 15888 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                          MARCH 07, 2022 / 9:04 AM IST

                                                          Market at pre-Open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 369.79 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 53964.02 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 208.90 अंक यानी 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 16036.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                            MARCH 07, 2022 / 8:56 AM IST

                                                            GST Council : जीएसटी काउंसिल अपनी अगली बैठक में सबसे कम टैक्स स्लैब (tax slab) को 5 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर सकती है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। राज्यों के वित्त मंत्रियों (finance ministers) के एक पैनल द्वारा इस महीने के अंत तक अपनी रिपोर्ट काउंसि को सौंपे जाने का अनुमान है, जिसमें लोएस्ट स्लैब बढ़ाने और स्लैब को व्यवस्थित करने सहित रेवेन्यू बढ़ाने के कई कदम सुझाए गए हैं।

                                                            वर्तमान में, जीएसटी (GST) में 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी के चार स्लैब हैं। जरूरी सामान या तो सबसे कम स्लैब में है या उनपर कोई टैक्स नहीं है। लग्जरी और डिमेरिस्ट आइटम्स सबसे ऊंचे स्लैब में हैं। लग्जरी और सिन गुड्स पर 28 फीसदी के सबसे ज्यादा स्लैब के साथ ही सेस भी लगता है। इस सेस कलेक्शन का उपयोग जीएसटी रोलआउट के कारण राज्यों को हुए रेवेन्यू लॉस की भरपाई के लिए किया जाता है।

                                                              MARCH 07, 2022 / 8:50 AM IST

                                                              TCS share buyback offer : आईटी कंपनी टाटा कंसल्टैंस सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने 5 मार्च को अपने 18,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक ऑफर (buyback offer) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बायबैक ऑफर की घोषणा कंपनी ने इस साल जनवरी में की थी। कंपनी ने कहा, यह ऑफर 9 मार्च को खुलेगा और 23 मार्च को शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। बायबैक इनटाइटिलमेंट की डिटेल्स साझा करते हुए TCS ने कहा कि छोटे शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व कैटेगरी में बायबैक का रेश्यो “रिकॉर्ड डेट पर प्रति 7 इक्विटी शेयर होल्ड करने पर 1 इक्विटी शेयर” का होगा। सभी इलिजिबिल शेयरहोल्डर्स के लिए जनरल कैटेगरी में बायबैक का रेश्यो “रिकॉर्ड डेट पर प्रति 108 इक्विटी शेयर होल्ड करने पर 1 इक्विटी शेयर” का होगा।

                                                                MARCH 07, 2022 / 8:39 AM IST

                                                                FII और DII आंकड़े

                                                                4 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 7,631.02 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,738.99 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                  MARCH 07, 2022 / 8:32 AM IST

                                                                  इस हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                  Samco Securities की Yesha Shah का कहना है कि अगले हफ्ते बाजार की दिशा पर पूर्वी यूरोप में जारी तनाव का सबसे ज्यादा असर रहेगा। मैक्रो इकोनॉमिक फ्रंट पर नजर डालें तो निवेशकों की नजर चीन और अमेरिका के महंगाई के आंकड़ो पर रहेगी। यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई के चलते कमोडिटी और कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं ऐसे में महंगाई के आंकड़े यूएस फेड के अगले कदम के बारे में अंदाजा लगाने में बड़ी सहायता करेंगे।

                                                                  घरेलू बाजार की बात करें तो अगले हफ्ते बाजार की नजर चुनाव नतीजों पर रहेगी। इन नतीजों का निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर देखने को मिलेगा। इन इवेंट्स के नजरिए से देखें तो बाजार में एक दायरे में कारोबार होता नजर आएगा। ऐसे में निवेशकों को सतर्कता बनाए रखते हुए चुनिंदा क्वालिटी स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह होगी।

                                                                  Kotak Securities के अमोल अठवले का कहना है कि ट्रेडरों के लिए 16,350 -16,400 पर इमीडिएट रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी यह रजिस्टेंस तोड़ देता है तो फिर इसमें हमें 16,550- 16,700 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ जब तक निफ्टी 16,350 के नीचे बना हुआ है ब तक इस पर दबाव जारी रहने की संभावना है। अगर ये 16,350 के नीचे फिसलता है तो यह कमजोरी 16,000-15,900 की तरफ ले जा सकती है।

                                                                    MARCH 07, 2022 / 8:30 AM IST

                                                                    NSE CO-location Case: NSE की पूर्व CEO और MD चित्रा रामकृष्ण को CBI ने गिरफ्तार किया । को-लोकेशन केस में गिरफ्तारी हुई। रामकृष्ण की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है और उन्हें सोमवार को लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI लोकल कोर्ट में रामकृष्ण की कस्टडी मांगेगी ताकि पूछताछ की जा सके।इससे पहले शनिवार को दिल्ली कोर्ट ने NSE Co-location मामले में रामकृष्ण की गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका खारिज कर दी थी। CBI ने जमानत का विरोध करते हुए दलील दी कि रामकृष्ण जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। CBI इस मामले में पिछले 4 साल से जांच कर रही है।

                                                                    इससे पहले CBI ने 25 फरवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी आनंद सुब्रमण्यन (Anand Subramanian) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने कुछ हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स को एक्सचेंज के नेटवर्क सर्वर्स तक कथित अनुचित पहुंच देने के मामले की जांच में आगे बढ़ने के साथ यह कार्रवाई की है।

                                                                      MARCH 07, 2022 / 8:29 AM IST

                                                                      NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                      7 मार्च को NSE पर एक भी स्टॉक F&O बैन में नहीं हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                        MARCH 07, 2022 / 8:26 AM IST

                                                                        13 साल के उच्चतम स्तरों पर क्रूड

                                                                        रूस के तेल-गैस पर अमेरिका के प्रतिबंध की आशंका से क्रूड कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। 13 साल के उच्चतम स्तरों पर कीमतें पहुंची है। ब्रेंट 126 डॉलर के करीब पहुंचा है।

                                                                          MARCH 07, 2022 / 8:25 AM IST

                                                                          बीते हफ्ते कैसी रही बाजार की चाल

                                                                          4 मार्च यानी शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली थी और सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे। यूक्रेन-रशिया वॉर की लगातार गंभीर होती स्थिति ओर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव बनाए हुए हैं। पिछले कारोबारी दिन बाजार में आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली दिखी। बैंक ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी।

                                                                          पिछले कारोबारी दिन BSE Sensex 769 अंक गिरकर 54,334 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 253 अंकों की गिरावट के साथ 16,245 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने स्पिनिंग टॉप जैसा पटर्न बनाते हुए बाजार में अनिश्चितता की ओर संकेत दिया है। पिछले हफ्ते निफ्टी 2.5 फीसदी गिरा और इसने वीकली स्केल पर एक बियरिश कैंडल बनाया है।

                                                                            MARCH 07, 2022 / 8:24 AM IST

                                                                            दुनियाभर के बाजार लहूलुहान

                                                                            क्रूड में आग से दुनिया भर के बाजारों में हडकंप मच गया है। DOW FURUTES 300 प्वाइंट से ज्यादा लुढ़का है। वहीं, SGX निफ्टी 2% नीचे है। एशियाई बाजार भी लहूलुहान है। इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष तेज हो गया है। जंग के 12वें दिन भी तेज गोलाबारी जारी है। रूसी सेना ने पड़ोसी देशों को चेताते हुए कहा है कि यूक्रेन को 'No-Fly Zone'घोषित करने वाले देश को युद्ध में शामिल माना जाएगा। आज दोनों देशों के बीच तीसरी वार्ता होगी।

                                                                              MARCH 07, 2022 / 8:22 AM IST

                                                                              Share Market Live Update- सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।