कारोबार के अंत में सेंसेक्स 696.81 अंक यानी 1.22 फीसदी की बढ़त 57,989.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 197.90 अंक यानी 1.16 फीसदी की मजबूती के साथ17,315.50 के स्तर पर बंद हुआ।
Closing Bell: बाजार ने आज की शुरुआत कमजोरी के साथ की लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ इसमें निचले स्तरों से सुधार आना शुरु हुआ। जिसके चलते कारोबार के अंत में सेंसेक्स 696.81 अंक यानी 1.22 फीसदी की बढ़त 57,989.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 197.90 अंक यानी 1.16 फीसदी की मजबूती के साथ17,315.50 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में एफएमजीसी, फार्मा और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरो
Closing Bell: बाजार ने आज की शुरुआत कमजोरी के साथ की लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ इसमें निचले स्तरों से सुधार आना शुरु हुआ। जिसके चलते कारोबार के अंत में सेंसेक्स 696.81 अंक यानी 1.22 फीसदी की बढ़त 57,989.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 197.90 अंक यानी 1.16 फीसदी की मजबूती के साथ17,315.50 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में एफएमजीसी, फार्मा और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों ने आज की तेजी में अच्छा योगदान किया। बैंक निफ्टी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 36348 के पार बंद होने में कामयाब रहा है। इसके अलावा निफ्टी आईटी करीब 2 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.2 फीसदी , निफ्टी फाइनेशिंयल इंडे्क्स में 0.92 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.72 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिखी। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 23,701.38 के स्तर पर बंद हुआ है। वही बीएसई स्मॉलकैप 0.15 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा है।
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी में भी हल्की बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है लेकिन कल अमेरिका में 5 दिन की तेजी का सिलसिला टूटा था। ब्याज दरों पर फेड चेयरमैन के सख्त बयानों से DOW JONES 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसला था। सुबह डाओ फ्यूचर्स भी कमजोर नजर आ रहा था।
कच्चा तेल $117/bbl के पार
यूरोपीय यूनियन के रूसी तेल पर बैन लगाने के विचार से क्रूड में उबाल बढ़ा । भाव 118 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला है। सोने की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिल रही है।
2 नवंबर के बाद बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम
पेट्रोलियम कंपनियों ने 2 नवंबर के बाद दाम बढ़ाए । आज से पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 110 रुपये 82 पैसे और डीजल के भाव 95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचे है।
UBS के Maruti के लिए `10300 के लक्ष्य
मारूति पर UBS बुलिश है। UBS का कहना है कि कंपनी को EV से बूस्ट मिलेगा। जिसके चलते UBS ने मारुति पर 10300 रुपये का लक्ष्य दिया है।
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के CM
Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे। BJP विधायक दल की बैठक में मुहर लगी । उधर प्रमोद सावंत के हाथ में गोवा की कमान रहेगी । कल शाम BJP विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए।