Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 236.00 अंक यानी 0.43% की गिरावट के साथ 54,052.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.50 अंक यानी 0.55% टूटकर 16,125.2 के स्तर पर बंद हुआ।
आईटी, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी , पावर और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ
Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 236.00 अंक यानी 0.43% की गिरावट के साथ 54,052.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.50 अंक यानी 0.55% टूटकर 16,125.2 के स्तर पर बंद हुआ।
Dr Reddy’s Labs, Kotak Mahindra Bank, HDFC, Nestle India और HDFC Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Divis Labs, Tech Mahindra, Grasim Industries, Hindalco
Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 236.00 अंक यानी 0.43% की गिरावट के साथ 54,052.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.50 अंक यानी 0.55% टूटकर 16,125.2 के स्तर पर बंद हुआ।
Dr Reddy’s Labs, Kotak Mahindra Bank, HDFC, Nestle India और HDFC Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Divis Labs, Tech Mahindra, Grasim Industries, Hindalco Industries और HUL निफ्टी के टॉर लूजर रहें।
सेक्टोरल फ्रंट पर नजर डालें तो आईटी, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी , पावर और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ।
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिली है। DOW FUTURES 120 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक और टेक शेयरों में खरीदारी से कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। DOW 600 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था।
BEL, रैमको सीमेंट के कमजोर नतीजे
BEL ने चौथी तिमाही में अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए है। कंपनी का मुनाफा16% घटा है। कच्चे माल की ऊंची कीमतों से मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला है। वहीं रैमको सीमेंट का प्रॉफिट 42% घटा है और मार्जिन 10% से ज्यादा गिरा है।
DELHIVERY और VENUS PIPES की आज लिस्टिंग
DELHIVERY और VENUS PIPES के IPO की आज लिस्टिंग होगी । वहीं आज से AETHER INDUSTRIES का इश्यू खुल रहा है। प्राइस बैंड 610 से 642 रुपये है। कंपनी की 808 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। एंकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपये जुटाए है।
ADANI PORTS और GRASIM के नतीजे आज
निफ्टी की 2 कंपनियां ADANI PORTS और GRASIM आज चौथी तिमाही के तिमाही नतीजे पेश करेंगी। ADANI PORTS का मुनाफा 21 फीसदी बढ़ सकता है। BALRAMPUR CHINI, IPCA LABS, METROPOLIS HEALTH और STRIDES PHARMA के नतीजों का भी इंतजार होगा।
आज क्वाड समिट में शामिल होंगे PM मोदी
टोक्यो में आज क्वाड समिट में PM मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी,अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी और ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 236.00 अंक यानी 0.43% की गिरावट के साथ 54,052.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.50 अंक यानी 0.55% टूटकर 16,125.2 के स्तर पर बंद हुआ।
Dr Reddy’s Labs, Kotak Mahindra Bank, HDFC, Nestle India और HDFC Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Divis Labs, Tech Mahindra, Grasim Industries, Hindalco Industries और HUL निफ्टी के टॉर लूजर रहें।
सेक्टोरल फ्रंट पर नजर डालें तो आईटी, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी , पावर और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ।
Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो के इस शेयर ने 2022 में दिया 23% रिटर्न, आगे भी है मौका
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company) यानी IHCL के शेयर ने इस साल अभी तक बेंचमार्क निफ्टी50 (Nifty 50) से बेहतर प्रदर्शन किया है। टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर 2022 में 23 फीसदी चढ़ चुका है, वहीं निफ्टी में इस दौरान 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स ने ऑक्युपैंसी कोविड से पहले के स्तर पहुंचने और वर्ष 2023 के मध्य तक औसत रूम रेट बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए IHCL के शेयर 20 फीसदी की रैली की उम्मीद जाहिर की है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिंजर, क्यूमिन, अमा और चैम्बर्स जैसे नए बिजनेस से होने वाला रेवेन्यू भी बढ़ने का अनुमान है।
मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स के मुताबिक, वित्त वर्ष 22 की तरह हम वित्त वर्ष 23 और 24 में अच्छी रिकवरी की उम्मीद करते हैं। आर्थिक गतिविधियां सामान्य हो रही हैं। बिजनेस ट्रैवलर्स की अगुआई में ऑक्युपैंसी में सुधार हुआ है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए खरीद की रेटिंग के साथ 278 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा मूल्य से 20 फीसदी ज्यादा है।
JYOTHY LAB Q4। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 29.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 40 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं कंपनी की आय 495.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 546.7 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 2.5/Sh डिविडेंड का एलान किया है।
ऑल टाइम हाई से 30% तक टूट सकते हैं Nifty-Sensex, फिर भी भारत बेहतर स्थिति में : Mark Mobius
दुनिया के दिग्गज इनवेस्टर्स में शुमार मार्क मोबियस ने कहा कि दुनिया भर में जारी गिरावट के बीच भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में अपने उच्चतम स्तर से 30 फीसदी तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल, निफ्टी50 (Nifty50) अपने 18,604 के ऑल टाइम हाई से लगभग 13 फीसदी नीचे हैं। वास्तव में शुक्रवार यानी 20 मई को मजबूती आने से पहले यह लगभग 15 फीसदी टूट चुका था।
मोबियस ने सीएनबीसी टीवी18 से बातचीत में कहा कि अभी खासी गिरावट आनी बाकी है। मोबियस कैपिटल पार्टनर्स एलएलपी के फाउंडर को लगता है कि दूसरे बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मोबियस ने सलाह दी, “भारतीय कंपनियों में निवेश करना चाहिए, जिस पर कम कर्ज और मजबूत प्राइसिंग पावर है।”
वैश्विक मंदी के कारण भारतीय बाजार में आई गिरावट, घबराएं नहीं : मधु केला
MK Ventures के मधु केला ने 24 मई को CNBC-TV18 से हुई बातचीत में कहा कि दुनिया भर में बढ़ती महंगाई और इससे निपटने के लिए केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीतियों में आ रही कड़ाई के चलते विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजारों से निकासी करते नजर आ रहे हैं। ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं हो रहा है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने पिछले 8 महीनों के दौरान भारतीय इक्विटी बाजार में करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली की है। ये राशि लगभग उतनी है जितनी पिछले 10 साल में भारत में आई थी। पिछले कुछ महीनों के दौरान FIIs ने प्राइमरी मार्केट में करीब 1 लाख करोड़ रुपए डाले हैं।
एमके वेंचर्स के मधु केला ने CNBC-TV18 से हुई इस बातचीत में आगे कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार से भारी मात्रा में निकासी की है। लेकिन ये सिर्फ भारत से जुड़ी समस्या नहीं है। इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। भारत में आई गिरावट का संबंध ग्लोबल मंदी से है। बढ़ती महंगाई के चलते पूरी दुनिया में मंदी का असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कुछ निवेशकों को अमेरिका और चाइना जैसे देशों में भारी घाटा हुआ हो सकता है। इसके कारण वे बाजार से दूर नजर आ रहे हैं।
जल्द ही उपलब्ध होगा एक और टैक्स बचाने वाला निवेश विकल्प, सेबी ने पैसिवली मैनेज्ड ईएलएसएस को दी मंजूरी
म्यूचुअल फंड निवेशकों को जल्द ही एक और टैक्स बचाने वाला निवेश विकल्प मिल जाएगा। सेबी ने 23 मई को म्यूचुअल फंडों को पैसिवली मैनेज्ड फंडो (निष्क्रिय रुप से प्रबंधित इक्विटी -लिंक्ड बचत योजनाएं) भी लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है।सेबी ने इस बारे में जारी निर्देश में कहा है कि ये पैसिवली मैनेज्ड ईएलएसएस योजनाएं उस इंडेक्स पर आधारित होनी चाहिए जिनमें मार्केट कैप के लिहाज से 250 टॉप कंपनियां शामिल हों। हालांकि सेबी ने यह निर्देश भी दिए हैं कि म्यूचुअल फंडों में या तो ऐक्टिवली मैनेज्ड ईएलएसएस स्कीमें (सक्रिय रूप से प्रबंधित) होगी या फिर इनमें पैसिवली मैनेज्ड ईएलएसएस (निष्क्रिय रुप से प्रबंधित) स्कीम होगी, दोनों नहीं हो सकतीं।सेबी के इस फैसले से पैसिव स्कीमों पर फोकस करने वाले नए जमाने के फंड हाउसों को पैसिवली मैनेज्ड ईएलएसएस फंड लॉन्च करने के मौके मिलेंगे। सेबी ने रिटेल इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट के रुप में ऐसे फंडों की बढ़ती लोकप्रियता तो ध्यान में रखते हुए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) और इंडेक्स फंड जैसे पैसिव फंडों के प्रबंधन के लिए ये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। ये नए निर्देश 1 जुलाई से लागू होंगे और सभी मौजूदा ETFऔर इंडेक्स फंड इसके दायरे में आएंगे।
Share Market Live Update- सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी जून में Iron Ore की कीमतें घटा सकती है। Iron Ore की कीमतें 500-700/tn घटा सकती है। कीमत घटाने पर NMDC प्राइसिंग पेनल फैसला करेगा। NMDC, Iron Ore की कीमत घटा सकती है ।
NIIT Q4। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 47 करोड़ रुपये से बढ़कर 68 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं कंसो आय 279 करोड़ रुपये से बढ़कर 375 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 73 करोड़ रुपये पर रहा है।
HDFC मर्जर पर निकट भविष्य में नतीजे पर पहुंचेगा RBI, जानिए शक्तिकांत दास ने और क्या कहा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही एचडीएफसी (HDFC) को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में मिलाने के प्रस्ताव पर “निकट भविष्य में” एक निष्कर्ष पर पहुंच जाएगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने 23 मई को मनीकंट्रोल दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। दास ने कहा, उन्होंने आरबीआई को अपने एकीकरण का प्रस्ताव सौंप दिया है। इसका परीक्षण अभी जारी है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि निकट भविष्य में हम इस पर एक निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे।
HDFC ने 4 अप्रैल को कहा था कि उसके बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों एचडीएफसी इनवेस्टमेंट और एचडीएफसी होल्डिंग्स का एचडीएफसी बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत, एचडीएफसी मर्जर के जरिये एचडीएफसी बैंक में 41 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।
एचडीएफसी चेयरमैन दीपक पारेख (Deepak Parekh) ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मर्जर के लिए कई मंजूरियों की जरूरत होगी और इसमें 15 से 18 महीने तक का समय लगना चाहिए।
MCX पर गिरे बेस मेटल्स के दाम
एमसीएक्स पर बेस मेटल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है। एल्युमीनियम का भाव 250 रुपये के नीचे आया है जबकि कॉपर के दाम 780 के नीचे आए है। जिंक और लेड में भी 0.50% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। स्टील का भाव 12 हफ्तों के नीचे आया है।
2 हफ्ते की ऊंचाई पर सोना-चांदी
सोने -चांदी की कीमतें 2 हफ्ते के ऊंचाई पर चली गई है। 2 हफ्ते में सोना 2.50% से ज्यादा चढ़ा है जबकि चांदी 3.50% चढ़ी है। COMEX पर सोने में $1850 के ऊपर कारोबार हो रहा है। सोमवार को सोने का भाव $1860 तक पहुंचा था। MCX पर सोना लगातार दूसरे दिन सोना 51000 के पार निकला है।
सोने-चांदी में तेजी की वजहों पर नजर डालें तो डॉलर में गिरावट, इक्विटी मार्केट में दबाव, 1 जून से चीन में अनलॉक, महंगाई के खिलाफ हेजिंग बढ़ना और इंडस्ट्रियल मांग बढ़ने में बढोतरी की उम्मीद से सोने की चमक बढ़ती नजर आ रही है।
BK OF INDIA Q4। कंपनी का मुनाफा 250 करोड़ रुपये से बढ़कर 606 करोड़ रुपये पर रहा है। ग्रॉस NPA 10.46% से घटकर 9.98% पर रही है । 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है। सालाना आधार पर प्रोविजनिंग 1606 करोड़ रुपये से घटकर 1540 करोड़ रुपये पर रहा है। सालाना आधार पर बैंक की NII 2935 करोड़ रुपयेसे बढ़कर 3986करोड़ रुपये पर पर रही है।
Cryptocurrency Markets : क्रिप्टोकरेंसी मार्केट एक बार फिर पिछले 24 घंटों में गिरावट दर्ज की गई। बिटकॉइन (Bitcoin) और इथेरियम (Ethereum) जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में 2 से 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।कॉइनमार्केटकैप (CoinMarketCap) से मिले डाटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टोकरेंसी की ग्लोबल मार्केट कैप 2.08 फीसदी घटकर 1.26 लाख करोड़ डॉलर (सुबह 7.45 बजे) रह गई।बिटकॉइन (Bitcoin) लगभग 3 फीसदी की गिरावट के साथ 29,208 डॉलर पर कारोबार कर रही है। वहीं इथेरियम 2.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,984 डॉलर के डॉलर पर बनी हुई है। यूएसडीटी तेथेर (USDT Tether) की वैल्यू में पिछले 24 घंटे में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि USDC 0.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 1 डॉलर पर बना हुई है।BNB ऐसी अकेली क्रिप्टोकरेंसी रही, जो हरे निशान में बनी हुई है। इसमें 2.03 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है।
इंडियन होटल ने लॉन्च किया 'AHVAAN 2025' प्लान, कंपनी के सीईओ पुनित चटवाल से जानें क्या होगा इसका असर
इंडियन होटल ने अपने मार्जिन में सुधार के लिए 'AHVAAN 2025' प्लान लांच किया है। हॉस्पिटलिटी बिजनेस पर इस प्लान का क्या असर होगा यह बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज से कंपनी के एमडी और सीईओ पुनित चटवाल ने एक लंबी बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने बताया है कि इंडियन होटल का प्लान 'AHVAAN 2025' काफी अहम है। इसके तहत कंपनी की EBITDA मार्जिन बढ़ाकर 33% करने का लक्ष्य रखा गया है।
कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि नए ब्रैंड और मैनेजमेंट फीस को लेकर 35% EBITDA संभव है। इस योजना के तहत कंपनी का फोकस कर्ज मुक्त बनने का भी है। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि कंपनी के ताज ब्रांड के तहत इस समय 100 होटल्स है। वहीं जिंजर के तहत 125 होटल्स है। जबकि Vivanta & SeleQtions के तहत 75 होटल्स आते है। इसके अलावा Qmin नाम का कंपनी का एक फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म भी है। देश 25 से ज्यादा शहरों में Qmin का विस्तार है।
सेबी ने म्यूचुअल फंडों को पैसिवली मैनेज्ड ईएलएसएस योजनाएं शुरू करने की दी मंजूरी
म्यूचुअल फंड निवेशकों को जल्द ही एक और टैक्स बचाने वाला निवेश विकल्प मिल जाएगा। सेबी ने 23 मई को म्यूचुअल फंडों को पैसिवली मैनेज्ड फंडो (निष्क्रिय रुप से प्रबंधित इक्विटी -लिंक्ड बचत योजनाएं) भी लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है। सेबी ने इस बारे में जारी निर्देश में कहा है कि यह पैसिवली मैनेज्ड ईएलएसएस योजनाएं उस इंडेक्स पर आधारित होनी चाहिए जिनमें मार्केट कैप के लिहाज से 250 टॉप कंपनियां शामिल है। हालांकि सेबी ने यह निर्देश भी दिए है कि म्यूचुअल फंडों में या तो एक्टिवली मैनेज्ड ईएलएसएस स्कीमें (सक्रिय रूप से प्रबंधित) होगी या फिर इनमें पैसिवली मैनेज्ड ईएलएसएस (निष्क्रिय रुप से प्रबंधित) स्कीम होगी। लेकिन दोनों नहीं हो सकती।
Zomato के शेयर कमजोर बावजूद दिखा रहे तेजी, इंट्राडे में 18% भागे
Zomato ने कल यानी 23 मई को अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कमजोर नतीजों के बावजूद आज यानी 24 मई को यह शेयर इंट्राडे में 18 फीसदी से ज्यादा भागा है। फिलहाल 11:25 बजे के आसपास यह शेयर एनएसई पर 5.90 रुपये यानी 10.34 फीसदी की बढ़त के साथ 62.95 रुपये पर नजर आ रहा है।
Morgan Stanley
मॉर्गन स्टेनली ने Zomato पर अपनी 'overweight' रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 135 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि कंपनी के नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही रहे है। वित्त वर्ष 2022- 2023 के पहली तिमाही के लिए कंपनी ने अच्छे अनुमान दिए है। कंपनी सही दिशा में जा रही है।
UBS
UBS ने ZOMATO पर अपनी 'buy' रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 130 रुपये का लक्ष्य दिया है। यूबीएस का मानना है कि कंपनी के वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के नतीजे तमाम चुनौतियों के बावजूद बेहतर रहे है। अहम आंकड़े अनुमान के मुताबिक रहे है। यूबीएस का मानना है कि आगे कंपनी के कारोबार में अच्छी ग्रोथ की संभावना है।
5paisa.com के रुचित जैन की टॉप ट्रेडिंग पिक्स
Britannia Industries: Buy | LTP: Rs 3,450.25 | ब्रिटानिया में 3,340 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 3,640 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 5.5फीसदी का रिटर्न मिलता दिख सकता है।
Ashok Leyland: Buy | LTP: Rs 130.35 | अशोक लैलेंड में 122 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 144 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 10.5 फीसदी का रिटर्न मिलता दिख सकता है।
डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल सपाट, 77.56 के आसपास कर रहा ट्रेड
मंगलवार यानी आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट शुरुआत करता नजर आया है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर होकर 77.52 के मुकाबले 77.55 के स्तर पर खुला। इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव दिखा और यह 77.56 और 77.51 के बीच घूमता नजर आया। फिलहाल 10:37 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 77.58 के स्तर पर नजर आ रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 77.55 पर बंद हुआ था। डॉलर इंडेक्स 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 102.27 के आसपास नजर आ रहा है।
Venus Pipes IPO Share Listing: वीनस पाइप्स के शेयरों की लिस्टिंग आज 24 मई को प्रीमियम पर हुई है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 2.76% प्रीमियम के साथ 335 रुपए पर हुई है। वहीं NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 3.53% प्रीमियम यानी इश्यू प्राइस से 11.50 रुपए ऊपर 337.50 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 326 रुपए है।
Delhivery IPO के शेयरों की लिस्टिंग NSE पर 1.68% प्रीमियम के साथ 495.20 रुपए पर हुई
Delhivery IPO: लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवेरी के शेयरों की लिस्टिंग आज 24 मई को प्रीमियम पर हुई है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 1.23% प्रीमियम के साथ 493 रुपए पर हुई है। वहीं NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 1.68% प्रीमियम यानी इश्यू प्राइस से 8.20 रुपए ऊपर 495.20 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 487 रुपए है।
Q4 नतीजों के बाद Divi’s Labs के शेयर 5 % टूटे, जानिए क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउस की राय
GOLDMAN SACHS
गोल्डमैन सेस का कहना है कि कंपनी के 4Q नतीजे अनुमान से बेहतर रहे है। FY23/24 EPS अनुमान 3-8% घटाया है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 4,850 रुपये का लक्ष्य दिया है।
MOFSL
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने Divi’s Labs पर Buy कॉल दी है और इसके लिए 4,480 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि 4Q नतीजे अनुमान से बेहतर रहे है। रिकॉर्ड बिक्री और EBITDA भी अच्छी रही है। वहीं FY23/FY24 EPS अनुमान 11%/14% घटाया है। काकीनाडा कैपेक्स में देरी की आशंका है।
JEFFERIES
जेफरीज ने इस स्टॉक पर Underperform रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के टारगेट प्राइस को घटा दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Molnupiravir बिक्री से रेवेन्यू, मुनाफा, EBITDA में उछाल देखने को मिला है लेकिन FY23/24 EPS अनुमान 6%/9% घटाया है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक का टारगेट 3,965 रुपये से घटाकर 3,535 रुपये किया है।
आज की इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई
आनंद राठी के मेहुल कोठारी की इंट्राडे कॉल
Wipro: खरीदें, स्टॉप लॉस - 453 रुपए, लक्ष्य - 485 रुपए
Infosys: खरीदें, स्टॉप लॉस-1426 रुपए, लक्ष्य -1515 रुपए
IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल
Paytm:खरीदें, स्टॉप लॉस -590 रुपए, लक्ष्य - 680 रुपए
LIC: खरीदें , स्टॉप लॉस - 774 रुपए, लक्ष्य - 880 रुपए
Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल
GAIL: बेचें, स्टॉप लॉस -156.50 रुपए, लक्ष्य -148 रुपए
Indian Hotel: खरीदें, स्टॉप लॉस - 221 रुपए, लक्ष्य - 245-250 रुपए
Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल
TVS Motor: खरीदें, स्टॉप लॉस - 670 रुपए, लक्ष्य - 750 रुपए
Voltas: खरीदें, स्टॉप लॉस- 970 रुपए, लक्ष्य -1055 रुपए
Petrol Diesel Price: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने आज यानी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी थी। जिसके बाद तेल के दाम कम हो गए थे। सरकार ने पेट्रोल पर 9 रुपये और डीजल पर 7 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थीदेश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।कोलकाता में पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
Market open: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत फ्लैट हुई है। 09:16 बजे के आसपास सेंसेक्स 73.49 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 54362.10 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी 26.30 अंक यानी 0.16 फीसदी टूटकर 16241 के स्तर पर नजर आ रहा है।
Market at pre-open: प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की शुरुआत कमजोरी के सात होती नजर आ रहा है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 211.94 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 54076.67 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 99.90 अंक यानी 0.62 फीसदी टूटकर 16114.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।
FII और DII आंकड़े
23 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1951 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1445 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
24 मई को NSE पर 3 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Delta Corp, GNFC और Indiabulls Housing Finance के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
आज निफ्टी बैंक में क्या हो रणनीति
वीरेंद्र कुमार के मुताबिक निफ्टी बैंक के लिए 34610-34878 पर पहला और 34970-35021 पर दूसरा बड़ा रजिस्टेंस है। वहीं इसके लिए 34271-34020 पर पहला और 33870-33740 पर दूसरा बड़ा बेस है। कल आखिरी घंटे की तेज गिरावट बेहद अहम है। 34800-35000 बड़ा सप्लाई जोन है। यहां कॉल राइटर्स हावी हैं। इसका 20 DEMA का स्तर यानी 35021, 34000 अच्छा बेस है। 34000 का स्तर टूटने तक शॉर्ट के बारे में ना सोचें। 34000 की पुट के OI में 20.5 लाख शेयर हैं। इब बैंक निफ्टी में 34000 के स्तर से पुलबैक संभव है। 34400-200 के कंसोलिडेशन पर खरीदें। आज बैंक निफ्टी में 34800 तक स्विंग संभव है।
आज निफ्टी में क्या हो रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 16266-16323 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 16391-16423 पर नजर आ रहा है। वहीं, इसके लिए 16166-16110 पर पहला बेस और 16066-16010 पर दूसरा बेस दिख रहा है। कल के कारोबार में आखिरी घंटे में तेज गिरावट देखने को मिली लेकिन 16200 कायम रहा। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही लेकिन डाओ फ्यूचर्स नीचे दिख रहा है। डॉलर इंडेक्स में तेज गिरावट आई है और ये 102 के करीब पहुंच गया है। वहीं, एशियाई बाजारों में कमजोरी है। इन सबको ध्यान में रखते हुए दूसरा बेस टूटने तक बिकवाली ना करें। खरीदारी के लिए शुरुआती कंसोलिडेशन का इंतजार करें। पहला बेस बेहद अहम है। 16166-16110 होल्ड हुआ तो पुलबैक संभव है। पुलबैक में 16266-323-391 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। 16400-500 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है।
जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि मजबूत शुरुआत के बाद बाजार अपनी शुरुआती बढ़त बनाए रखने में नाकामयाब रहा और कारोबार के अंत में हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। मेटल स्टॉक को सबसे ज्यादा मार पड़ी। इसके अलावा ऑटो मोबाइल, रियल्टी, ऑयल एंड गैस पर भी दबाव देखने को मिला। जिससे सेंसेक्स -निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए । टेक्निकल नजरिए से देखें तो इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने एक डबल टॉप फॉर्मेशन बना लिया है। इसी तरह डेली चार्ट पर इसने एक हैमर कैंडलिस्टिक फॉर्मेशन बना लिया है जो काफी हद तक नेगेटिव है।
ड्रे ट्रेडर्स के लिए 16,200 का लेवल एक अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। अगर निफ्टी इसके नीचे फिसलता है तो यह हमें 16,100-16,050 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं अगर निफ्टी 16,200 के ऊपर मजबूती दिखाता है तो 16,300 का इंट्राडे ब्रेकआउट इसके लिए काफी अहम होगा। अगर ऊपर की तरफ 16300 का स्तर टूट जाता है तो फिर निफ्टी हमें 16,400-16,475 की तरफ जाता नजर आ सकता है।
Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि 16400 का स्तर एक बार फिर निफ्टी के लिए बड़ी बाधा साबित हुआ है। बाजार के ओवरऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी में साइडवेज एक्शन देखने को मिल सकता है और अगले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी 16,000 – 16,400 के सीमित दायरे में घूमता नजर आ सकता है।
Aether Industries IPO: स्पेशियल्टी केमिकल बनाने वाली कंपनी एथर इंडस्ट्रीज का IPO आज 24 मई को खुल रहा है और 26 मई को बंद हो जाएगा। कंपनी का इश्यू प्राइस 610-642 रुपए है। Aether Industries 800 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है। इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15% इश्यू अलग रखा गया है। ग्रे मार्केट में Aether Industries के अनलिस्टेड शेयर 10 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का इश्यू 642 रुपए है। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में Aether Industries के शेयर 652 (642+10) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
बिज़नेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलिगेयर ब्रोकिंग ने इस इश्यू के लिए न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी अपने अलग फोर्टफोलियो के साथ इंडस्ट्री में उभरते ट्रेंड्स से लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
ADANI PORTS और GRASIM के नतीजे आज
निफ्टी की 2 कंपनियां ADANI PORTS और GRASIM आज चौथी तिमाही के तिमाही नतीजे पेश करेंगी। ADANI PORTS का मुनाफा 21 फीसदी बढ़ सकता है। BALRAMPUR CHINI, IPCA LABS, METROPOLIS HEALTH और STRIDES PHARMA के नतीजों का भी इंतजार होगा।
कैसी रही कल बाजार की चाल
कल के भारी उतार-चढ़ाव वाले कारोबारी दिन में सेंसेक्स-निफ्टी हल्के लाल निशान में बंद हुए है। आयरन ओर और कुछ स्टील इंटरमीडियरीज पर सरकार द्वारा एक्सपोर्ट ड्युटी लगाएं जाने के बाद मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जिससे पूरे बाजार पर दबाव आया।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 37.78 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 54,288.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 51.45 अंक यानी 0.32 फीसदी टूटकर 16,214.70 के स्तर पर बंद हुआ। कल दिन के दौरान सेंसेक्स -निफ्टी ने इंट्राडे में 54,931.30 और 16,414.70 का स्तर छुआ। बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी और निफ्टी 16300 के ऊपर खुला था। कारोबारी दिन के शुरुआती आधे भागे में बाजार हरे निशान में था। लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में बाजार अपनी सारी बढ़त गवांते हुए सपाट बंद हुआ।
आज क्वाड समिट में शामिल होंगे PM मोदी
टोक्यो में आज क्वाड समिट में PM मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी,अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी और ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
DELHIVERY और VENUS PIPES की आज लिस्टिंग
DELHIVERY और VENUS PIPES के IPO की आज लिस्टिंग होगी । वहीं आज से AETHER INDUSTRIES का इश्यू खुल रहा है। प्राइस बैंड 610 से 642 रुपये है। कंपनी की 808 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। एंकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपये जुटाए है।
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिली है। DOW FUTURES 120 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक और टेक शेयरों में खरीदारी से कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। DOW 600 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था।
Share Market Live Update- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।