Credit Cards

US की महंगाई तय करेगी आगे की दिशा, US मार्केट 5% भागा तो भारतीय बाजार 15% दौड़ेंगे: अनुज सिंघल

Stock Market News: ग्लोबल संकेतों के आधार पर लगता है कि अमेरिका की महंगाई आगे की दिशा तय करेगी। अमेरिकी बाजार 15 फीसदी टूटे तो भारत 5 फीसदी गिरेगा। अगर अमेरिका नहीं गिरा तो भारत 5 फीसदी दौड़ेगा।

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल की राय है कि एक्सिस ब्लॉक डील के चलते ITC फोकस में होगा। एक्सिस बैंक ब्लॉक डील के बाद SUUTI इससे बाहर होगा। बाजार को लगता है अगला नंबर ITC का होगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज दुनिया के ज्यादातर बाजार निगेटिव रुझान दिखा रहे हैं। SGX Nifty भी करीब 55 अंक नीचे दिख रहा है। इससे आज भारत के ब्रॉडर मार्केट के भी निगेटिव ओपनिंग के संकेत मिल सकते हैं। आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और क्या होनी चाहिए आज के लिए इंडेक्स ट्रेडिंग रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल मार्केट के टर्निंग प्वाइंट आज के लिए बड़े अहम दिख रहे हैं।

    अमेरिकी बाजार बड़ी ट्रेंडलाइन से घूमे हैं। लेकिन भारतीय बाजार अब भी टिके हुए हैं। क्रिप्टो बाजार में कल बड़ी गिरावट हुई है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ग्लोबल बाजारों में बड़ी गिरावट शुरू हुई है? FII की खरीदारी भी कल धीमी पड़ी है। ऐसे में ग्लोबल संकेतों के आधार पर लगता है कि अमेरिका की महंगाई आगे की दिशा तय करेगी। अमेरिकी बाजार 15 फीसदी टूटे तो भारत 5 फीसदी गिरेगा। अगर अमेरिका नहीं गिरा तो भारत 5 फीसदी दौड़ेगा। अगर अमेरिका 5 फीसदी भागा तो भारतीय बाजार 15 फीसदी दौड़ेंगे।

    निफ्टी पर रणनीति


    अनुज सिंघल का कहना है कि स्विंग ट्रेडरों को अब मुनाफावसूली करना चाहिए। 18300 के ऊपर ही निफ्टी में नई तेजी होगी। नीचे क्लोजिंग स्टॉपलॉस को ऊपर 18050 पर लाएं। वहीं, इंट्राडे स्टॉपलॉस को ऊपर 17950 पर लाएं। निफ्टी में अब 'गिरावट में खरीदें' की रणनीति को झटका लग सकता है। VIX में अब भी बॉटम बनने के संकेत मिल रहे हैं।

    निफ्टी बैंक पर रणनीति

    अनुज सिंघल का मानना है कि निफ्टी बैंक सबसे मजबूत इंडेक्स है। ब्लॉक डील के बाद एक्सिस बैंक को देखेंगे।एक्सिस बैंक से SUUTI बाहर निकल रहा है। निफ्टी बैंक के लिए SBI,ICICI बैंक भी बड़ा फैक्टर है।

    Stock market: Nifty और Bank Nifty में आज कैसे हो सकती है कमाई, कौन से लेवल हैं अहम-जानें एक्सपर्ट की राय

    स्टॉक इन फोकस: ITC

    अनुज सिंघल की राय है कि एक्सिस ब्लॉक डील के चलते ITC फोकस में होगा। एक्सिस बैंक ब्लॉक डील के बाद SUUTI इससे बाहर होगा। बाजार को लगता है अगला नंबर ITC का होगा। ITC में SUUTI की 7.3 फीसदी हिस्सेदारी है। SUUTI की ITC में हिस्सेदारी की कीमत करीब 32000 करोड़ रुपए है। इस साल ITC में SUUTI की हिस्सेदारी की कीमत 12000 करोड़ रुपए बढ़ी है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।