Share Market: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹53,000 करोड़ डूबे, 6 दिन के मुनाफे के बाद लगा झटका

Share Market Close: शेयर बाजारों में पिछले 6 दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में जहां 161 अंकों की गिरावट आई। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 18,100 के नीचे आ गया। सबसे अधिक गिरावट आईटी और टेक शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 53 हजार करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड May 03, 2023 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 272.92 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: शेयर बाजारों में पिछले 6 दिनों से जारी तेजी पर आज यानी बुधवार 3 मई को ब्रेक लग गया। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में जहां 161 अंकों की गिरावट आई। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 18,100 के नीचे आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 53 हजार करोड़ रुपये डूब गए। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट आईटी और टेक शेयरों में देखने को मिली। वहीं टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस, मेटल और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट की बात करें, तो बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज क्रमश: 0.35 फीसदी और 0.20 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इस

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 161.41 अंक या 0.26% फीसदी गिरकर 61,193.30 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 57.80 अंक या 0.32% फीसदी टूटकर 18,089.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को 53 हजार करोड़ का घाटा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 मई को घटकर 272.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 2 मई को 273.45 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 53 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 53 हजार करोड़ रुपये की गिरावट हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक 1.42 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद एशियन पेंट्स (Asian Paints), टाटा मोटर्स (Tata Motors), आईटीसी (ITC) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.61% से लेकर 1.05% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- जमीन पर खड़ी GoFirst ने बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग के शेयरों को 7% गिराया, वाडिया ग्रुप के बाकी शेयर भी लाल निशान में

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.37% की गिरावट रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एक्सिस बैंक (Axis Bank), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.16% से लेकर 1.37% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1858 शेयरों में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3652 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1647 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1858 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 147 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।