Share Market Rally: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसला आने के पहले आज घरेलू स्टॉक मार्केट में निचले स्तर पर खरीदारी के चलते रौनक दिखी। सेंसेक्स उछलकर 500 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23300 के करीब पहुंच गया। हालांकि मुनाफावसूली के चलते एक बार तो सेंसेक्स और निफ्टी पूरी बढ़त गंवाते हुए कुछ प्वाइंट्स के रेड जोन में आ गए थे लेकिन वैल्यू बाइंग के चलते फिर ये संभल गए और मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि ब्रोडर लेवल पर थोड़ा दबाव दिखा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट आई लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 पूरी गिरावट को कवर करते हुए एकदम फ्लैट बंद हुआ।
