Share Market Rally: सरकारी बैंकों ने मार्केट को खींच लिया ऊपर, 24100 के पार Nifty, इन 5 वजहों से मार्केट में रौनक

Share Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज घरेलू मार्केट में रौनक दिखी। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो कुछ सेक्टर्स ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की लेकिन पीएसयू बैंकों ने अकेले मार्केट को ऊपर खींच लिया। जानिए मार्केट में आज के रौनक की पांच मुख्य वजह

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 16 जून को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 544.15 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 76,808.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 135.25 प्वाइंट्स यानी 0.57% की बढ़त के साथ 23,989.15 पर बंद हुआ था। आज ये ग्रीन जोन में खुले।

Share Market Rally: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर साइन होने से पहले मार्केट में रौनक बन हुई है। लगातार तीन कारोबारी दिनों में 3% से अधिक की बढ़त को आगे और बढ़ाते हुए आज घरेलू इक्विटी मार्केट इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी ने भी 24100 का लेवल पार कर दिया था। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी अच्छी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे-आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए।

दिन के आखिरी में आज  सेंसेक्स 347.14 प्वाइंट्स यानी 0.45% के उछाल के साथ 77,155.62 और निफ्टी 50 भी 96.55 प्वाइंट्स यानी 0.40% की बढ़त के साथ 24,085.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 410.51 प्वाइंट्स उछलकर 77,218.99 और निफ्टी 119.05 प्वाइंट्स चढ़कर 24,108.20 तक पहुंच गया।

Stock Market Rally: ये है वजह

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता


शुक्रवार 19 जून को जिनेवा में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर साइन होने के पहले मार्केट में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

कच्चे तेल में नरमी

होर्मुज जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही सामान्य होने की स्थिति ने सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों की आशंका हल्की की तो कच्चा तेल आज भी नरम पड़ा। प्रति बैरल क्रूड बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड टूटकर $79 के नीचे आ गया। कुछ समय पहले यह पश्चिमी एशिया में युद्ध की आंच में $120 के करीब तक पहुंच गया था।

India VIX में गिरावट

मार्केट की घबराहट को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया वीआईएक्स में गिरावट से मार्केट को सपोर्ट मिला। आज यह 1.30% की गिरावट के साथ 13.19 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी का बढ़ना और नीचे आने का मतलब होता है वोलैटिलिटी का कम होना।

PSU Banks से तगड़ा सपोर्ट

ऑटो सेक्टर ने आज मार्केट पर दबाव बनाने की काफी कोशिश की और इसमें रियल्टी सेक्टर ने भी इसका साथ दिया लेकिन नाकाम रहे। निफ्टी ऑटो में आज आधे फीसदी से अधिक गिरावट रही तो निफ्टी रियल्टी में भी करीब आधे फीसदी की गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ शुरुआती गिरावट से उबरते हुए निफ्टी पीएसयू बैंक डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी मेटल भी आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से रिकवर करते हुए 1% से अधिक मजबूत हुआ। निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से अधिक तेजी आई।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान

जापान के निक्केई 225 में करीब 1% और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स में 1% से अधिक की बढ़त रही तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। ताइवान के ताइवान वेटेड और चीन के शंघाई कंपोजिट ने रिकवरी करते हुए ग्रीन जोन में बंद होने में सफलता हासिल की तो दूसरी तरफ इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।