Share Market Rally: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर साइन होने से पहले मार्केट में रौनक बन हुई है। लगातार तीन कारोबारी दिनों में 3% से अधिक की बढ़त को आगे और बढ़ाते हुए आज घरेलू इक्विटी मार्केट इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी ने भी 24100 का लेवल पार कर दिया था। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी अच्छी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे-आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए।
