Share Market Rally: 5 सेकंड में ही बरसे ₹8 लाख करोड़, Sensex में 1293 अंकों का उछाल, PSU Banks के दम पर 24000 के पार Nifty

Share Market Rally: शुरुआती कारोबार में ही आज सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक उछल पड़े। रियल्टी समेत इन सेक्टर्स के दम पर ओवरऑल निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹8 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। सेंसेक्स पर सिर्फ एक स्टॉक ही फिलहाल लाल है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 12 जून को सेंसेक्स (Sensex) 1695.40 प्वाइंट्स यानी 2.30% के उछाल के साथ 75,527.95 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 461.30 प्वाइंट्स यानी 1.99% की बढ़त के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ था। आज ये शानदार बढ़त के साथ खुले हैं।

Share Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच डील फाइनल होने पर कच्चा तेल नरम पड़ा और फिसलकर यह मार्च के बाद के निचले स्तर पर आ गया। सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों से जुड़ी आशंका हल्की होने पर कच्चा तेल तेजी से नीचे फिसल गया। ब्रेंट क्रूड 4% टूटकर प्रति बैरल $83.80 और अमेरिकी क्रूड 4.7% गिरकर $80.90 पर आ गया। इसने दुनिया भर के बाजारों में रौनक बिखेर दी और घरेलू मार्केट में भी इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक उछल पड़े। सेंसेक्स करीब 1300 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24 हजार के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी खरीदारी का शानदार माहौल है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त है।

सेक्टरवाइज फार्मा को छोड़ फिलहाल सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिन निफ्टी फार्मा में भी कमजोरी मामूली ही है तो सबसे अधिक रौनक रियल्टी सेक्टर में है जिसका निफ्टी इंडेक्स ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पीएसयू बैंक का निफ्टी इंडेक्स भी 2% से अधिक मजबूत हुआ है तो निफ्टी ऑटो में करीब 2% की बढ़त है और एफएमसीजी, आईटी और मेटल के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% की बढ़त है। खरीदारी के इस माहौल में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹8 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई यानी निवेशकों की दौलत में मार्केट खुलते ही ₹8 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:17 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 1145.94 प्वाइंट्स यानी 1.52% की बढ़त के साथ 76,673.89 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 342.50 प्वाइंट्स यानी 1.45% के उछाल के साथ 23,965.40 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1293.12 प्वाइंट्स उछलकर 76,821.07 और निफ्टी 388.50 प्वाइंट्स चढ़कर 24,011.40 तक पहुंच गया था।


निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,61,45,088.728 करोड़ था। आज यानी 12 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,69,55,043.96 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹8,09,955.232 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex का सिर्फ 1 शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें शुरुआती कारोबार में सिर्फ एक स्टॉक- सन फार्मा ही लाल है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक तेजी फिलहाल इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 9

89 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर फिलहाल 3013 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2386 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 432 में गिरावट का रुझान है और 195 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 89 शेयर एक साल के हाई और 22 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 109 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 58 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 9

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

आज इंट्रा-डे में खास वजहों से इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

US-Iran Peace Deal: कच्चा तेल 5% फिसला, मार्च के बाद के सबसे निचले स्तर पर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।