Share Market Rally: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर डील पर मार्केट में आज रौनक बनी रही और सरकारी बैंकों के दम पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूती बनी रही। कच्चे तेल की नरमी से से इसे सपोर्ट मिला। सेंसेक्स आज 300 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी चढ़कर 24650 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर आज मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा, एक तरफ निफ्टी मिडकैप 100 में करीब आधे फीसदी की गिरावट रही तो निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी की बढ़त।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 373.76 प्वाइंट्स यानी 0.48% की मजबूती के साथ 78,954.76 और निफ्टी 11.35 प्वाइंट्स यानी 0.05% की हल्की बढ़त के साथ 24,636.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 373.76 प्वाइंट्स चढ़कर 78,954.76 और निफ्टी 52.40 प्वाइंट्स उछलकर 24,677.05 तक पहुंच गया था।
Share Market Rally: ये है वजह
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से कच्चे तेल की सप्लाई सुधर सकती है। ईरान और ओमान के बीच एग्रीमेंट हुआ है जिसका फाइनल ड्राफ्ट जल्द जारी हो सकता है। इससे कच्चा तेल नरम पड़ा और प्रति बैरल यह $80 के नीचे बना हुआ है।
सरकारी बैंकों से मजबूत सपोर्ट
सेक्टरवाइज आज आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाने की काफी कोशिश की। निफ्टी ऑटो आज 1% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी मेटल और निफ्टी आईटी में भी करीब 1% की फिसलन रही। वहीं दूसरी तरफ सरकारी बैंकों ने मार्केट को ऊपर खींच लिया। निफ्टी पीएसयू बैंक आज 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
एनालिस्ट्स के मुताबिक निफ्टी जब तक 24,600 के ऊपर टिका रहता है, मार्केट में ऊपर जाने का दम रहेगा। एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पालवीया का कहना है कि 24,700 के ऊपर जाने पर इसका बुलिश मोमेंटम मजबूत होगा और इसके 25000 की तरफ जाने का रास्ता मजबूत होगा। राजेश के मुताबिक नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 24,500 का लेवल सपोर्ट की तरह काम कर रहा है, और अगर यह टूटा तो यह 24,350–24,300 की तरफ फिसल सकता है। उनका कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी से मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हो सकता है, जबकि होर्मुज को लेकर बातचीत में कोई भी रुकावट तेजी से उतार-चढ़ाव को फिर से बढ़ा सकती है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि कंसोलिडेशन और कमजोरी के बावजूद अब तक सपोर्ट लेवल काफी हद तक बने हुए हैं। इससे निफ्टी के ऊपर की तरफ मजबूती से जाने की संभावना बढ़ जाती है। उनका कहना है कि 24775 का लेवल पार करना अभी भी जरूरी है, लेकिन 24650 के ऊपर सीधी बढ़त ब्रेकआउट की संभावना मजबूत हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।