Share Market erases gains: शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों की गिरावट के विपरीत चलते हुए सेंसेक्स और निफ्टी शानदार बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में इनमें आधे फीसदी से अधिक की बढ़त आ गई। हालांकि फिर धीरे-धीरे मुनाफावसूली, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव गहराने और पीएसयू बैंकों समेत कुछ सेक्टर्स से तगड़े दबाव ने मार्केट को तोड़ दिया। ब्रोडर लेवल पर शुरुआती कारोबार में ही दबाव दिखा जोकि कारोबार आगे बढ़ने पर और बढ़ता दिया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
आज सेंसेक्स (Sensex) 64.42 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 73,983.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 27.15 प्वाइंट्स यानी 0.12% की गिरावट के साथ 23,214.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 694.25 प्वाइंट्स चढ़कर 74,613.01 तक पहुंचा था जिससे यह 715.44 प्वाइंट्स फिसलकर 73,897.57 तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 183.25 प्वाइंट्स चढ़कर 23,425.35 तक पहुंच गया था जिससे इंट्रा-डे में यह 240.75 प्वाइंट्स गिरकर 23,184.60 तक आ गया था।
Why Share Market Crash: ये है वजह
पश्चिमी एशिया में एक बार युद्ध की आंच तेज हो रही है। ईरान ने बुधवार को बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इससे पहले अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश होने के जवाब में होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और निगरानी रडार ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।
अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनातनी पर कच्चा तेल उबल पड़ा और प्रति बैरल $92 के आस-पास पहुंच गया।
एशियाई मार्केट में कोहराम
घरेलू स्टॉक मार्केट में आज एशियाई मार्केट की कमजोरी से दबाव बना। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 4% से अधिक, ताइवान के ताइवान वेटेड में 3% से अधिक, जापान के निक्केई 225 में करीब 2%, सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स में 1% से अधिक की कमजोरी रही तो चीन के शंघाई कंपोजिट में भी करीब आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई।
शुरुआती तेजी का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की तो मार्केट पर दबाव बना।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।