नए शुरू हो रहे महीने अक्टूबर में शेयर बाजारों में 11 दिन छुट्टी रहने वाली है। इनमें से 2 छुट्टियां महात्मा गांधी जयंती और दशहरा की हैं। बाकी की छुट्टियां शनिवार और रविवार की हैं। शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। लेकिन कुछ दूसरे खास मौकों और सार्वजनिक अवकाशों पर भी इनमें छुट्टी रहती है। कमोडिटीज में ट्रेडिंग का प्लेटफॉर्म MCX (Multi Commodity Exchange) भी हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है।
शेयर बाजारों में अक्टूबर की सबसे पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती की है। BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, NDS-RST, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट सभी में ट्रेडिंग हॉलिडे है।
इसी तरह NSE में भी इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, EGR, करेंसी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स, सभी सेगमेंट्स में छुट्टी है।
दशहरा 20 अक्टूबर 2026 का है। इस दिन BSE और NSE में कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और EGR सेगमेंट को छोड़कर अन्य सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग हॉलिडे है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और EGR सेगमेंट में सुबह के सेशन में छुट्टी है, जबकि शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन है।
शनिवार और रविवार के चलते 9 छुट्टियां
बाकी बचे साल में शनिवार-रविवार के अलावा और कब बाजार बंद
10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर: प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव
शनिवार/रविवार को पड़ रहे त्योहार
8 नवंबर: दिवाली लक्ष्मी पूजन
दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।