Get App

Metal Sector के दबाव पर भी Sensex में 500 अंकों का उछाल, Nifty ने दिखाया जोश, निवेशकों पर बरसे ढाई लाख करोड़ रुपये

Sensex-Nifty closes green: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही। आज ये आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल सेक्टर के साथ मिलकर फार्मा और पीएसयू बैंक ने मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन दो सेक्टर ने मिलकर मार्केट को ऊपर खींच लिया और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 4:06 PM
Metal Sector के दबाव पर भी Sensex में 500 अंकों का उछाल, Nifty ने दिखाया जोश, निवेशकों पर बरसे ढाई लाख करोड़ रुपये
Sensex-Nifty closes green: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन आज मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए।

Share Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर कच्चे तेल की फिसलन आज भी जारी रही जिसके चलते स्टॉक मार्केट में रौनक बनी रही। कच्चा तेल 2% टूटकर प्रति बैरल $82 के नीचे आया तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी आधे फीसदी से अधिक उछल पड़े। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी ने भी 24 हजार का लेवल पार कर दिया था। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से थोड़ी ही कम बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज मेटल सेक्टर ने दबाव बनाने की काफी कोशिश की और इसमें ऑटो, फार्मा और पीएसयू बैंक ने भी साथ दिया लेकिन नाकाम रहे। निफ्टी मेटल में डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट रही तो फार्मा, ऑटो और पीएसयू बैंक में आधे फीसदी से कम गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ रियल्टी सेक्टर का जोश हाई रहा और इसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक उछल पड़ा। निफ्टी आईटी में डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी एफएमसीजी में भी 1% से अधिक तेजी आई। प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से थोड़ी ही कम की मजबूती आई।

ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 544.15 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 76,808.48 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 135.25 प्वाइंट्स यानी 0.57% की बढ़त के साथ 23,989.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 582.41 प्वाइंट्स उछलकर 76,846.74 और निफ्टी 148.70 प्वाइंट्स चढ़कर 24,002.60 तक पहुंच गया।

₹2.71 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें