Get App

IT Sector की मेहनत फेल, बढ़त गंवाते हुए Nifty लाल, डे-हाई से Sensex आया 315 प्वाइंट्स नीचे

Stock Market News: लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन मार्केट में रौनक दिखी लेकिन डे-हाई से सेंसेक्स (Sensex) 300 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी (Nifty) भी फिसलकर 23500 के करीब आ गया। मार्केट आज ऊपर क्यों गया और ये फिर नीचे क्यों आया

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 4:38 PM
IT Sector की मेहनत फेल, बढ़त गंवाते हुए Nifty लाल, डे-हाई से Sensex आया 315 प्वाइंट्स नीचे
एक कारोबारी दिन पहले 27 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 776.01 प्वाइंट्स यानी 1.02% की बढ़त के साथ 76,835.78 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 228.50 प्वाइंट्स यानी 0.96% के उछाल के साथ 23,995.95 पर बंद हुआ था। आज ये लगभग फ्लैट खुले।

Share Market News: एक्सपायरी की बाढ़ में आज मार्केट न तो अधिक ऊपर जा पाया और न ही नीचे आया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी एक रेंज में ऊपर-नीचे हुए और लगभग फ्लैट रेड जोन में बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर आज मिडकैप स्पेस में हल्की रौनक दिखी तो स्मॉलकैप स्पेस में बिकवाली का दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप 100 में हल्की बढ़त आई तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 रेड जोन में बंद हुआ।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 69.86 प्वाइंट्स यानी 0.09% की हल्की गिरावट के साथ 76,765.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.60 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली फिसलन के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 152.70 प्वाइंट्स उछलकर 76,988.48 पर पहुंच था जिससे यह 315.71 प्वाइंट्स गिरकर 76,672.77 तो निफ्टी 45.20 प्वाइंट्स उछलकर 24,041.15 तक पहुंचा था, जिससे यह 86.55 प्वाइंट्स टूटकर 23,954.60 तक आ गया था।

इन वजहों से मार्केट चढ़ा ऊपर

कच्चे तेल में नरमी

अमेरिका और ईरान के बीच वीकेंड पर हमले थमे तो कच्चा तेल का उबाल फीका पड़ा और यह नीचे आया। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड टूटकर प्रति बैरल $85 के नीचे आया तो मार्केट को सपोर्ट मिला। इसकी वजह ये है कि अधिकतर इंडस्ट्रीज के लिए कच्चे माल की लागत कच्चे तेल के भाव से जुड़ी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें