Share Market Rally: इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के दूसरे दिन भी मार्केट में शानदार रौनक दिखी। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ी तो कच्चे तेल फिसल गया और मार्केट में रौनक छा गई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स इंट्रा-डे में 600 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24150 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छा माहौल दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ा अधिक ही। निफ्टी मिडकैप 100 आज आधा फीसदी मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 और अधिक ऊपर भागते हुए 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
